चांदनी चौक पर होली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बिखेरा जलवा घाघरा। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर घाघरा के चांदनी चौक में शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इस आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। चांदनी चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र होली के गीतों और उल्लास से सराबोर नजर आया। स्थानीय लोगों ने इस सफल आयोजन की काफी सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
चांदनी चौक पर होली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बिखेरा जलवा घाघरा। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर घाघरा के चांदनी चौक में शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इस आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। चांदनी चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र होली के गीतों और उल्लास से सराबोर नजर आया। स्थानीय लोगों ने इस सफल आयोजन की काफी सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
- घाघरा। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर घाघरा के चांदनी चौक में शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इस आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। चांदनी चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र होली के गीतों और उल्लास से सराबोर नजर आया। स्थानीय लोगों ने इस सफल आयोजन की काफी सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।3
- चेहरे के पिंपल्स/ दाग धब्बे हटाए हॉलीवुड लेजर फेशियल से आपके शहर गुमला में @heartink tattoo Studio & laser centre men Road Gumla call /WhatsApp -930 457 36181
- सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सोमवार को अपने कर्मचारियों संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेले।1
- आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप में पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन से मिलेगी नई पहचान डुमरी (गुमला): आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप के औरापाठ क्षेत्र में नीति आयोग द्वारा पोषित एवं गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “पहल (पाथ टू एडवांसमेंट एंड हॉलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ)” परियोजना के तहत सोमवार को पीवीटीजी परिवारों के बीच जीविकोपार्जन वृद्धि के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया। यह वितरण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। प्रथम बैच में नौ पीवीटीजी परिवारों को ब्लैक बंगाल नस्ल की एक-एक यूनिट बकरी (चार बकरी और एक बकरा) प्रदान की गई। परियोजना के अंतर्गत कुल चौंतीस पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन के व्यवसाय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन के माध्यम से परिवारों की नियमित आय सुनिश्चित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज गोप, आलोक मिश्रा, पीवीटीजी समुदाय के कार्यकर्ता रमेश कोरवा, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।1
- रंगों का त्यौहार को लेकर उतपन हुई लोगो में संदेह प्रोहितों ने लगया विराम पंचांग के अनुसार मनेगा पर्व1
- चैनपुर: आदिवासी संस्कृति की प्राचीन परंपरा सेंदरा पर्व या फागु शिकार आज भी चैनपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जीवित है। होली पर्व से पूर्व अलग-अलग गांवों के ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ झुंड बनाकर जंगलों की ओर निकल रहे हैं और सामूहिक रूप से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।1
- Post by We News 241
- घाघरा(गुमला) :- पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध 'हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप' में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि थाने के इतने करीब वारदात कर अपनी सक्रियता का अहसास भी कराया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद और कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वह बैंक ऑफ इंडिया से बिल्कुल सटी हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब थाने की नाक के नीचे दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की गश्ती केवल कोरम पूरा करने तक सीमित रह गई है, यही कारण है कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस का रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा करने में पुलिस अब तक असफल रही है। वहीं, बैंक के समीप चोरी की यह पहली घटना नहीं है; करीब तीन साल पहले भी चोरों ने पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से लाखों के आभूषणों की चोरी की थी। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।4