logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में टीचरो की 32388 नौकरियां, जाने किस कक्षा और किस विषय में सबसे ज्यादा सीटे हैं... * बिहार में टीचरो की 32388 नौकरियां, जाने किस कक्षा और किस विषय में सबसे ज्यादा सीटे हैं... * * बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा, टीचर्स की वैकेंसी आ गई. * by: Tarun Kumar Singh patna khaber.. *बिहार BPSC TRE 4 वेकन्सी 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार शिक्षक भर्ती चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग ने भर्ती से जुड़ी विषयवार और कक्षावार रिक्तियों का पूरा ब्योरा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है.इस बार सबसे ज्यादा भर्ती कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए होगी जहां अकेले 16,101 पद भरे जाएंगे.वहीं विषयों की बात करें तो रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री)में सबसे अधिक 3,695 पद खाली हैं.अगर आप भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपकी कक्षा और विषय में कितनी सीटें हैं और किस विषय में सबसे ज्यादा अवसर मिलने वाले हैं. सबसे ज्यादा भर्ती 11वीं-12वीं के लिए होगी शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक स्तर यानी 11वीं और 12वीं के लिए हैं. कुल 16,101 शिक्षकों की नियुक्ति इसी स्तर पर की जाएगी. इसके बाद सबसे ज्यादा 8,563 पद छठी से आठवीं कक्षा के लिए हैं. वहीं नौवीं और दसवीं के लिए 3,877 तथा पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 3,847 पदों पर भर्ती होगी यानी इस बार उच्च माध्यमिक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे. रसायन विज्ञान में सबसे ज्यादा खाली हैं पद उच्च माध्यमिक स्तर की बात करें तो शिक्षा विभाग ने 22 विषयों में रिक्तियां भेजी हैं. इनमें सबसे ज्यादा रसायन विज्ञान के 3,695 पद हैं. इसके बाद भौतिक विज्ञान में 1,758,अंग्रेजी में 1,321, वनस्पति विज्ञान में 1,078 और मनोविज्ञान में 1,030 पद खाली हैं.इसके अलावा उर्दू में 877, संस्कृत में 746, हिंदी में 739 और संगीत में 736 पदों पर भर्ती होगी.राजनीति शास्त्र के 665, गणित के 657 और इतिहास के 608 पद हैं.जंतु विज्ञान में 449, गृह विज्ञान में 418 और कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद खाली हैं. समाजशास्त्र के 266, भूगोल के 176 और अर्थशास्त्र के 138 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.सबसे कम रिक्तियां उद्यमशीलता में 58, लेखाशास्त्र में 66, दर्शनशास्त्र में 80 और व्यवसायिक अध्ययन में 133 पदों की हैं. माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए कुल 3,877 पदों पर भर्ती होगी. इनमें सबसे ज्यादा सामाजिक विज्ञान के 756 पद हैं. इसके बाद अंग्रेजी के 696 और उर्दू के 660 पद हैं.गणित के 570, विज्ञान के 463, हिंदी के 361 और संस्कृत के 322 पदों पर भी भर्ती होगी.वहीं शारीरिक शिक्षा के 47 और संगीत विषय में केवल 2 पद ही रिक्त हैं. विज्ञान और अंग्रेजी की सबसे अधिक मांग मध्य विद्यालय स्तर पर कुल 8,563 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. यहां सबसे ज्यादा विज्ञान एवं गणित विषय के 2,188 पद हैं. इसके बाद अंग्रेजी के 1,929 पद हैं.संस्कृत में 1,225, सामाजिक विज्ञान में 1,190, हिंदी में 1,096 और उर्दू में 935 पदों पर भर्ती की जाएगी.इससे साफ है कि इस स्तर पर विज्ञान और अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों के लिए अवसर सबसे अधिक हैं. पहली से पांचवीं तक सबसे ज्यादा सीटें प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं.इनमें सामान्य विषय के लिए 3,065 पद हैं.उर्दू के लिए 757 और बांग्ला विषय के लिए 25 पद रखे गए हैं. संशोधित अधियाचना में कम हुई कुछ सीटें शिक्षा विभाग ने पहले जो प्रस्ताव भेजा था उसमें बाद में संशोधन भी किया गया.पहले कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 9,083 पद प्रस्तावित थे, लेकिन संशोधित अधियाचना में यह संख्या घटाकर 3,877 कर दी गई यानी इस स्तर पर 5,206 पद कम कर दिए गए.इसी तरह 11वीं और 12वीं के लिए पहले 16,774 पद प्रस्तावित थे जिन्हें संशोधित कर 16,101 कर दिया गया यानी इस स्तर पर 673 पद कम हुए हैं. रणनीति बनाने में मिलेगी मदद विषयवार रिक्तियों का पूरा ब्योरा सामने आने के बाद अब अभ्यर्थियों को यह समझने में आसानी होगी कि किस विषय में अवसर अधिक हैं और किसमें प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहने वाली है. खासकर विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में अच्छी संभावनाएं हैं.अब अभ्यर्थियों की नजर BPSC TRE 4.0 के आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया पर है. माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा.उसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और लाखों अभ्यर्थी बिहार में सरकारी शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में अगला कदम बढ़ाएंगे.

7 hrs ago
user_तरुण कुमार
तरुण कुमार
शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
    1
    अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई
शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    10 hrs ago
  • रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    1
    रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । 
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं।
मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति  
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों  को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं।  
वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया।
बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें  
समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके।
बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे।
8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी  
बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। 
कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा।
बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील
    1
    रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • नर्स ट्रेनिंग सेंटर में सांपों का अड्डा, क्लासरूम और बाथरूम में निकल रहे विषैले सांप, 7 दिनों के लिए हॉस्टल बंद पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत चोंदी मोहल्ला स्थित नर्स ट्रेनिंग स्कूल में इन दिनों छात्राओं को सांप का डर के कारण सात दिनों की छुट्टी दी गई है। 50 से अधिक छात्राएं यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ अंदर बने हॉस्टल में रहती हैं। हॉस्टल की इमारत पहले से ही जर्जर है, जहाँ छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर रह रही है। लेकिन हाल के दिनों में एक नई और भयावह समस्या ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। पूरा हॉस्टल परिसर अब जहरीले सांपों का बसेरा बन चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि छात्राओं को हॉस्टल के कमरों, शौचालयों और यहाँ तक कि क्लासरूम में भी आए दिन विषैले सांप मिल रहा हैं, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का कहना है कि वे हर पल किसी बड़ी अनहोनी के डर से सहमी रहती हैं। रात के अंधेरे में तो डर और भी बढ़ जाता है क्योंकि पता नहीं कब सांप कहाँ से निकल आए। इस खौफनाक माहौल के बीच गुरुवार को हॉस्टल परिसर में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया, जिसे देखते ही छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए भागने के क्रम में एक छात्रा गिर गई, जिससे उसका हाथ टूट गया। घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाई और हॉस्टल की जर्जर हालत के साथ-साथ सांपों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता और छात्राओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छात्राओं को एक सप्ताह की छुट्टी दे दी है और उन्हें घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में लौट सकें।
    1
    नर्स ट्रेनिंग सेंटर में सांपों का अड्डा, क्लासरूम और बाथरूम में निकल रहे विषैले सांप, 7 दिनों के लिए हॉस्टल बंद
पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत चोंदी मोहल्ला स्थित नर्स ट्रेनिंग स्कूल में इन दिनों छात्राओं को सांप का डर के कारण सात दिनों की छुट्टी दी गई है। 50 से अधिक छात्राएं यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ अंदर बने हॉस्टल में रहती हैं। हॉस्टल की इमारत पहले से ही जर्जर है, जहाँ छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर रह रही है। लेकिन हाल के दिनों में एक नई और भयावह समस्या ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। पूरा हॉस्टल परिसर अब जहरीले सांपों का बसेरा बन चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि छात्राओं को हॉस्टल के कमरों, शौचालयों और यहाँ तक कि क्लासरूम में भी आए दिन विषैले सांप मिल रहा हैं, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल है।
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का कहना है कि वे हर पल किसी बड़ी अनहोनी के डर से सहमी रहती हैं। रात के अंधेरे में तो डर और भी बढ़ जाता है क्योंकि पता नहीं कब सांप कहाँ से निकल आए। इस खौफनाक माहौल के बीच गुरुवार को हॉस्टल परिसर में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया, जिसे देखते ही छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए भागने के क्रम में एक छात्रा गिर गई, जिससे उसका हाथ टूट गया।
घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाई और हॉस्टल की जर्जर हालत के साथ-साथ सांपों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता और छात्राओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छात्राओं को एक सप्ताह की छुट्टी दे दी है और उन्हें घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में लौट सकें।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ बिहारशरीफ, बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान बिहारशरीफ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और समय पर कचरा नहीं उठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ बिहारशरीफ, बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान
बिहारशरीफ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और समय पर कचरा नहीं उठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल
    1
    बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल
बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल
    user_बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।
    1
    शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी
शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    17 hrs ago
  • लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध  घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को  बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल,  लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.