logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार’—सीएम योगी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। “हम हर गरीब के साथ खड़े हैं”, उन्होंने कहा।

11 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house Puranpur, Pilibhit•
11 hrs ago

‘हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार’—सीएम योगी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। “हम हर गरीब के साथ खड़े हैं”, उन्होंने कहा।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • ‘हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार’—सीएम योगी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। “हम हर गरीब के साथ खड़े हैं”, उन्होंने कहा।
    1
    ‘हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार’—सीएम योगी
खबर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। “हम हर गरीब के साथ खड़े हैं”, उन्होंने कहा।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    11 hrs ago
  • मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में जनसंपर्क और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक चौपाल का आयोजन किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ​वाइंड-अप/विस्तार से समाचार: ​[विजुअल/फुटेज के साथ] मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ​चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं—जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन और स्वच्छता अभियानों—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे सरकार की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। ​इसके बाद, बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं ब्लॉक प्रमुख के सामने रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से समस्याओं का संज्ञान लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। ​ब्लॉक प्रमुख के इस त्वरित और जनहितैषी कदम से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, और उन्होंने प्रशासन व ब्लॉक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ​— सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24 (मरौरी, पीलीभीत)
    1
    मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में जनसंपर्क और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक चौपाल का आयोजन किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
​वाइंड-अप/विस्तार से समाचार:
​[विजुअल/फुटेज के साथ]
मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
​चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं—जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन और स्वच्छता अभियानों—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे सरकार की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।
​इसके बाद, बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं ब्लॉक प्रमुख के सामने रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से समस्याओं का संज्ञान लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।
​ब्लॉक प्रमुख के इस त्वरित और जनहितैषी कदम से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, और उन्होंने प्रशासन व ब्लॉक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
​— सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24 (मरौरी, पीलीभीत)
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यह जो वीडियो है यह अछनेरा के कचौरा गांव की है जहां स्कूल जाते बच्चों को ऐसे झेलना पड़ता है कटोरा गांव में राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के बच्चों को इस तरह से रोजाना पानी में गुजरना पड़ता है जरा सा फिसलने पर नीचे गिर जाते हैं और उनके बस्ते कपड़े ड्रेस सब खराब हो जाते हैं लेकिन फिर भी शासन प्रशासन को कोई
    1
    यह जो वीडियो है यह अछनेरा के कचौरा गांव की है जहां स्कूल जाते बच्चों को ऐसे झेलना पड़ता है
कटोरा गांव में राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के बच्चों को इस तरह से रोजाना पानी में गुजरना पड़ता है जरा सा फिसलने पर नीचे गिर जाते हैं और उनके बस्ते कपड़े ड्रेस सब खराब हो जाते हैं लेकिन फिर भी शासन प्रशासन को कोई
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बीसलपुर क्षेत्र के गाँव नवदिया सितारगंज में सड़क पर चल रहा पानी
    1
    बीसलपुर क्षेत्र के गाँव नवदिया सितारगंज में सड़क पर चल रहा पानी
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया खुर्द में न्यायालय के आदेश पर गिराया गया राजाराम प्रजापति का मकान, महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी के पैरों में गिरकर लगाई गुहार पलिया कला/लखीमपुर खीरी। पलिया खुर्द गांव में न्यायालय के आदेश पर मकान गिराए जाने के बाद बेघर हुए राजाराम प्रजापति पुत्र रघुवर दयाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से मकान ढहा दिया गया। आशियाना उजड़ने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान भावुक माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं विधायक के पैरों में गिरकर रोने लगीं और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराओ मत, मैं आपके साथ हूं। कहीं और मकान बनवाकर दूंगा।” विधायक ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और कहा कि मकान का काम शुरू करो, मकान बनवाया जाएगा और उसकी छत भी मैं डलवाऊंगा। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विधायक की सहायता की सराहना की। परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए आशियाना खड़ा करने की है, ऐसे में विधायक द्वारा आर्थिक मदद और नया मकान बनवाने का भरोसा दिए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है। पीड़ित परिवार को एक लाख की मदद, नया मकान बनवाने का भरोसा मकान गिराए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आए परिवार के लिए विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार से कहा कि मकान का निर्माण शुरू कराएं, मकान बनवाने में हरसंभव मदद की जाएगी और उसकी छत भी डलवाई जाएगी।
    1
    बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी 
 संवाददाता आनंद गोस्वामी 
बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी 
संवाददाता आनंद गोस्वामी 
पलिया खुर्द में न्यायालय के आदेश पर गिराया गया राजाराम प्रजापति का मकान, महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी के पैरों में गिरकर लगाई गुहार
पलिया कला/लखीमपुर खीरी। पलिया खुर्द गांव में न्यायालय के आदेश पर मकान गिराए जाने के बाद बेघर हुए राजाराम प्रजापति पुत्र रघुवर दयाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से मकान ढहा दिया गया। आशियाना उजड़ने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान भावुक माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं विधायक के पैरों में गिरकर रोने लगीं और अपनी व्यथा सुनाई।
विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराओ मत, मैं आपके साथ हूं। कहीं और मकान बनवाकर दूंगा।” विधायक ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और कहा कि मकान का काम शुरू करो, मकान बनवाया जाएगा और उसकी छत भी मैं डलवाऊंगा।
विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विधायक की सहायता की सराहना की। परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए आशियाना खड़ा करने की है, ऐसे में विधायक द्वारा आर्थिक मदद और नया मकान बनवाने का भरोसा दिए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है।
पीड़ित परिवार को एक लाख की मदद, नया मकान बनवाने का भरोसा
मकान गिराए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आए परिवार के लिए विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार से कहा कि मकान का निर्माण शुरू कराएं, मकान बनवाने में हरसंभव मदद की जाएगी और उसकी छत भी डलवाई जाएगी।
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीलीभीत स्टेशन रोड पर थाना सुनगढ़ी के पास गुरुवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम से लोग काफी देर तक परेशान रहे
    1
    पीलीभीत स्टेशन रोड पर थाना सुनगढ़ी के पास गुरुवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम से लोग काफी देर तक परेशान रहे
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    11 hrs ago
  • हरियाणा में मजदूरी करने गए पीलीभीत के आधा दर्जन मजदूरों की एक्सीडेंट में मौत। पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा कुसमा निवासी 11 मजदूर ईको कार में सबार होकर बाजरा कटाई के लिए हरियाणा जा रहे थे की तेज रफ्तार कार से ईको की टक्कर हो गई और देखते देखते भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई।एक ड्राइवर सुजनी पंसड़ी सहित बढ़ेपुरा कुसमा के मजदूरों की मौत हो गई जवकि अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हें रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    हरियाणा में मजदूरी करने गए पीलीभीत के आधा दर्जन मजदूरों की एक्सीडेंट में मौत।
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा कुसमा निवासी 11 मजदूर ईको कार में सबार होकर बाजरा कटाई के लिए हरियाणा जा रहे थे की तेज रफ्तार कार से ईको की टक्कर हो गई और देखते देखते भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई।एक ड्राइवर सुजनी पंसड़ी सहित बढ़ेपुरा कुसमा के मजदूरों की मौत हो गई जवकि अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हें रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने हरियाणा गए मजदूरों की सडक हादसे में कार चालक सहित पांच लोगों की मौत। पूरे गांव में पसरा मातम। • जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसुमा में मृतक मजदूरों के घरों में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। बीसलपुर पीलीभीत । जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार किराये पर करके हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। मृतक रामनरेश के भाई डालचंद्र ने जानकारी करने पर बताया कि सभी लोग बुधवार शाम लगभग 6 बजे घर से हरियाणा में बाजरा काटने के लिए मजदूरी करने को गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे तडके भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कार चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी, रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है। खुशीराम के दो लडके और दो लडकियां है, दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है। बडा बेटा सुशील कुमार अपने पिता खुशीराम के साथ ही मजदूरी करने गया था। जिसकी सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 बर्षीय अपनी माता के साथ घर पर ही रहता है। बेटे और पति के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर पत्नी गुड्डी देवी और दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। भाई डालचंद्र ने बताया है कि रामनरेश मौर्या घर में सबसे बडा था। सात भाई और तीन बहनें है, बहनों की शादी हो चुकी है।रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई और सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भाई बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया है कि अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल हम दो भाई है।अग्रवाल की शादी लगभग 6 साल पहले कमलेश देवी के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल और बेटी वर्तिका देवी 4 साल की है। माता विमला देवी और पिता मैकूलाल का रो रोकर बुरा हाल है। नेवाराम वर्मा उम्र करीब 50 बर्ष पुत्र दुर्गाप्रसाद वर्मा अपने भाई भाभी और भतीजों परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे। अक्सर हरियाणा मजदूरी करने सभी लोगों के साथ जाया करते थे ग्रामीण और आसपास के लोग मृतकों के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और ढांढस बंधाया। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के है और सभी के घर लगभग सौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से गांव का हर एक व्यक्ति स्तब्ध है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और अन्य गणमान्य लोगों ने मृतकों के परिजनों के घरों पर पहुंचकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    4
    परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने हरियाणा गए मजदूरों की सडक हादसे में कार चालक सहित पांच लोगों की मौत। पूरे गांव में पसरा मातम।
• जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसुमा में मृतक मजदूरों के घरों में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
बीसलपुर पीलीभीत । जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार किराये पर करके हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। मृतक रामनरेश के भाई डालचंद्र ने जानकारी करने पर बताया कि सभी लोग बुधवार शाम लगभग 6 बजे घर से हरियाणा में बाजरा काटने के लिए मजदूरी करने को गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे तडके भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में कार चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी, रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। 
घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष,  महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है।
खुशीराम के दो लडके और दो लडकियां है, दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है। बडा बेटा सुशील कुमार अपने पिता खुशीराम के साथ ही मजदूरी करने गया था। जिसकी सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 बर्षीय अपनी माता के साथ घर पर ही रहता है। बेटे और पति के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर पत्नी गुड्डी देवी और दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।
भाई डालचंद्र ने बताया है कि रामनरेश मौर्या घर में सबसे बडा था। सात भाई और तीन बहनें है, बहनों की शादी हो चुकी है।रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई और सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
भाई बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया है कि अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल हम दो भाई है।अग्रवाल की शादी लगभग 6 साल पहले कमलेश देवी के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल और बेटी वर्तिका देवी 4 साल की है। माता विमला देवी और पिता मैकूलाल का रो रोकर बुरा हाल है।
नेवाराम वर्मा उम्र करीब 50 बर्ष पुत्र दुर्गाप्रसाद वर्मा अपने भाई भाभी और भतीजों परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे। अक्सर हरियाणा मजदूरी करने सभी लोगों के साथ जाया करते थे 
ग्रामीण और आसपास के लोग मृतकों के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और ढांढस बंधाया। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के है और सभी के घर लगभग सौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से गांव का हर एक व्यक्ति स्तब्ध है। 
वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और अन्य गणमान्य लोगों ने मृतकों के परिजनों के घरों पर पहुंचकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.