logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला संयुक्त चिकित्सालय, #चित्रकूट में गर्भवती महिलाओं को बेहतर एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹88.01 लाख की लागत से ओटी एवं लेबर रूम के उच्चीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्य के अंतर्गत ओटी में पैनलिंग, विनाइल फ्लोरिंग, एंटी-बैक्टीरियल पेंट, सीलिंग, सर्जिकल स्टोरेज, इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, MGPS, सिविल एवं प्लंबिंग कार्य, पूर्ण एयर-कंडीशनिंग सिस्टम तथा 2-डोम LED ओटी लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान ओटी की सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए टेम्परेरी ओटी तैयार किया गया है, ताकि मरीजों को उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा निरंतर मिलती रहे। इसी क्रम में टेम्परेरी ओटी की Before–After तस्वीरें साझा की जा रही हैं। कार्य को 02 माह की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य है। मॉड्यूलर ओटी के पूर्ण होने से गर्भवती महिलाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

41 min ago
user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
41 min ago
60f1b836-c178-4a3a-97dd-abc49a565fe1

जिला संयुक्त चिकित्सालय, #चित्रकूट में गर्भवती महिलाओं को बेहतर एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹88.01 लाख की लागत से ओटी एवं लेबर रूम के उच्चीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्य के अंतर्गत ओटी में पैनलिंग, विनाइल फ्लोरिंग, एंटी-बैक्टीरियल पेंट, सीलिंग, सर्जिकल स्टोरेज, इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, MGPS, सिविल एवं प्लंबिंग कार्य, पूर्ण एयर-कंडीशनिंग सिस्टम तथा 2-डोम LED ओटी लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान ओटी की सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए टेम्परेरी ओटी तैयार किया गया है, ताकि मरीजों को उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा निरंतर मिलती रहे। इसी क्रम में टेम्परेरी ओटी की Before–After तस्वीरें साझा की जा रही हैं। कार्य को 02 माह की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य है। मॉड्यूलर ओटी के पूर्ण होने से गर्भवती महिलाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 चित्रकूट स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण, गर्भवती माताओं-बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बांधतला में आयोजित वीएचएसएनडी (VHSND) सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं एवं बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने ड्यू लिस्ट अपडेट रखने, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की लाइन लिस्ट सीएचसी स्तर पर संबंधित एमओआईसी के साथ साझा करने तथा गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए पहले से उपयुक्त अस्पताल चिह्नित कर समय पर भर्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    🚨 चित्रकूट स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल

वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण, गर्भवती माताओं-बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बांधतला में आयोजित वीएचएसएनडी (VHSND) सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं एवं बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीएमओ ने ड्यू लिस्ट अपडेट रखने, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की लाइन लिस्ट सीएचसी स्तर पर संबंधित एमओआईसी के साथ साझा करने तथा गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए पहले से उपयुक्त अस्पताल चिह्नित कर समय पर भर्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित *सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ* चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया। शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री 18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
    3
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित 
*सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ*
चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया।
शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा  प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री  18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं।
कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद  आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
    1
    चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं। कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया। डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की। राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था। इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं।
बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं।
कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया।
डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की।
राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था।
इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • BREAKING NEWS | चित्रकूट पहाड़ी ग्राम पंचायतभगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। चित्रकूट भगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। समाजसेवी आकाश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपकर करीब 1.5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा—सड़क न होने से बारिश में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थलीय सर्वे कराकर सड़क निर्माण की स्वीकृति और जल्द काम शुरू कराने की मांग।
    1
    BREAKING NEWS | चित्रकूट
पहाड़ी ग्राम पंचायतभगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। 

चित्रकूट
भगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। समाजसेवी आकाश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपकर करीब 1.5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा—सड़क न होने से बारिश में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थलीय सर्वे कराकर सड़क निर्माण की स्वीकृति और जल्द काम शुरू कराने की मांग।
    user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *रीवा में विधायक का ये हाल!* *रीवा में न्याय मांगने का सफर भी गजब है साहब... पहले पिता अस्पताल, फिर विधायक गिरफ्तार!* सिरमौर चौराहे पर न्याय की आवाज उठाने पहुंचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा पिछले 15 दिनों से न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। कल पुलिस उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले गई, और अब इसी मामले में विधायक जी भी पुलिस की मेहमाननवाजी में पहुंच गए! अब सवाल ये है कि न्याय की फाइल कब खुलेगी या फिर गिरफ्तारी और अस्पताल के चक्कर में ही मामला चलता रहेगा? #रीवा #अभय_मिश्रा #कल्पना_मिश्रा #न्याय_की_मांग
    1
    *रीवा में विधायक का ये हाल!*

*रीवा में न्याय मांगने का सफर भी गजब है साहब... पहले पिता अस्पताल, फिर विधायक गिरफ्तार!*

सिरमौर चौराहे पर न्याय की आवाज उठाने पहुंचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा पिछले 15 दिनों से न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। कल पुलिस उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले गई, और अब इसी मामले में विधायक जी भी पुलिस की मेहमाननवाजी में पहुंच गए! अब सवाल ये है कि न्याय की फाइल कब खुलेगी या फिर गिरफ्तारी और अस्पताल के चक्कर में ही मामला चलता रहेगा? 

#रीवा #अभय_मिश्रा #कल्पना_मिश्रा #न्याय_की_मांग
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।
    1
    सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास  दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अाज दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन जनपद न्यायालय चित्रकूट में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री शेषमणि शुक्ला, द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारम्भ के समय श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, श्री अनुराग कुरील अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट , श्रीमती गीता सिंह अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री राममणि पाठक, अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 न्यू0, श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्री सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, सुश्री विदिशाभूषण, सिविल जज (जू०डि०), श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री प्रभात कुमार मेहता, अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत न्याय रक्षकगण तथा अधिकारमित्रगण उपस्थित रहे। उक्त लोक अदालत में श्री शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 06 वादों का निस्तारण हुये मु0- 12,45,500/- रूपये समझौता राशि जमा करायी गयी। श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 42 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-25,95,68,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, श्री राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-9000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग रह रहे 04 जोडे आपस में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराते हुये एक साथ रहने के लिये तैयार हो गयेउनको उपहार स्वरूप एक-एक पौधा देकर "एक पेड जीवन साथी के नाम" लगाने हेतु प्रेरित करके एक साथ भेजा गया, श्री अनुराग कुरील अपर जिला जज एफ.टी.सी. द्वावार 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0 1000/- अर्थदण्ड वसूला गया। श्री राममणि पाठक अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, द्वारा 100 वादों का निस्तारण किया गया, श्री सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के47 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-16550/- रूपये वसूला गया एवं सिविल व उत्तराधिकार के 06 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2825390/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 195 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-2450/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज सी0डि0 द्वारा 239 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 14830/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सुश्री विदिशाभूषण सिविल जज (जू0डि0) द्वारा 159 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया व सिविल व उत्तराधिकार के 08 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-47741/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया,, श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 157 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 11150/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 121 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री एस. आनन्द सिविल जज (जू0डि0) मऊ द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-1590/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 97 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 970/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री सन्तोष कुमार तृतीय अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुये मु0- 324997/- रूपये वादी को दिलाया गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1350 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-264078868 (छब्बीस करोड चालीस लाख अटहत्तर हजार आठ सौ अरसठ रूपये) एंव राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 117389 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-29401950/- (दो करोड चौरानबे लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया। इला चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 118739 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-293480818/- (उन्तीस करोड चौतीस लाख अस्सी हजार आठ सौ अट्ठारह रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया। श्री राममणि पाठक, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त Payment Setu App के माध्यम से जनपद न्यायालय चित्रकूट में कुल 33 वर्चुअल चालानों का निस्तारण करते हुये मु0- 22500/- रूपये का अर्थदण्ड जमा कराया गया।
    1
    अाज दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन जनपद न्यायालय चित्रकूट में किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री शेषमणि शुक्ला, द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारम्भ के समय श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, श्री अनुराग कुरील अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट , श्रीमती गीता सिंह अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री राममणि पाठक,  अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 न्यू0,  श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्री सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, सुश्री विदिशाभूषण, सिविल जज (जू०डि०), श्रीमती सृष्टि शुक्ला  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय,  श्री प्रभात कुमार मेहता, अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत न्याय रक्षकगण तथा अधिकारमित्रगण  उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में श्री शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 06 वादों का निस्तारण हुये मु0- 12,45,500/- रूपये समझौता राशि जमा करायी गयी। श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 42 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-25,95,68,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, श्री राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-9000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग रह रहे 04 जोडे  आपस में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराते हुये एक साथ रहने के लिये तैयार हो गयेउनको उपहार स्वरूप एक-एक पौधा देकर "एक पेड जीवन साथी के नाम" लगाने हेतु प्रेरित करके एक साथ भेजा गया, श्री अनुराग कुरील अपर जिला जज एफ.टी.सी. द्वावार 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0 1000/- अर्थदण्ड वसूला गया। श्री राममणि पाठक  अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, द्वारा 100 वादों का निस्तारण किया गया, श्री सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के47 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-16550/- रूपये वसूला गया एवं सिविल व उत्तराधिकार के 06 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2825390/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 195 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-2450/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज सी0डि0 द्वारा 239 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 14830/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सुश्री विदिशाभूषण सिविल जज (जू0डि0) द्वारा 159 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया व सिविल व उत्तराधिकार के 08 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-47741/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया,, श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 157 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 11150/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 121 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री एस. आनन्द सिविल जज (जू0डि0) मऊ द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-1590/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।  श्री विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 97 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 970/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री सन्तोष कुमार तृतीय अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुये मु0- 324997/- रूपये वादी को दिलाया गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1350 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-264078868 (छब्बीस करोड चालीस लाख अटहत्तर हजार आठ सौ अरसठ रूपये) एंव राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 117389 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-29401950/- (दो करोड चौरानबे लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया।
इला चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 118739 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-293480818/- (उन्तीस करोड चौतीस लाख अस्सी हजार आठ सौ अट्ठारह रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
श्री राममणि पाठक, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त Payment Setu App के माध्यम से जनपद न्यायालय चित्रकूट में कुल 33 वर्चुअल चालानों का निस्तारण करते हुये मु0- 22500/- रूपये का अर्थदण्ड जमा कराया गया।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.