logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।

21 hrs ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।
    1
    सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास  दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ट्रैफिक पुलिस ने मानवता क़ी मिशाल पेश की, बाइक से अस्पताल पहुंचाया चित्रकूट। जिले क़ी ट्रैफिक पुलिस ने मानवता क़ी एक मिशाल पेश क़ी, । मामला बुधवार क़ी रात करीब 11 बजे का है, जहां एक एम्बुलेंस एलआईसी के पास खराब हो गई, इसमें डोड़ा माफ़ी गांव का एक शिशु अपनी‌ मां के साथ मानिकपुर से रिफर होकर जिला चिकित्सालय जा रहा था, पहले ट्रैफ़िक कर्मियों ने एम्बुलेंस में धक्का मारा, ज़ब एम्बुलेंस चालू नहीं हुई तो आनन फानन में बाइक से सीरियस बच्चे व उसके साथ परिजन को लेकर ट्रैफिक कर्मी अजय यादव जिला चिकित्सालय क़ी ओर दौड़़ गए l लोगों ने खाकी के इस जज्बे को किया नमन ... कहा अगर हर व्यक्ति समय पर अपनी जिम्मेदारी समझे तो आधी परेशानियां अपने आप दूर होती है।‌
    1
    ट्रैफिक पुलिस ने मानवता क़ी मिशाल पेश की, बाइक से अस्पताल पहुंचाया 
चित्रकूट। जिले क़ी ट्रैफिक पुलिस ने मानवता क़ी एक मिशाल पेश क़ी, । मामला बुधवार क़ी रात करीब 11 बजे का है, जहां एक एम्बुलेंस एलआईसी के पास खराब हो गई, इसमें डोड़ा माफ़ी गांव का एक शिशु अपनी‌ मां के साथ मानिकपुर से रिफर होकर जिला चिकित्सालय जा रहा था, पहले ट्रैफ़िक कर्मियों ने एम्बुलेंस में धक्का मारा, ज़ब एम्बुलेंस चालू नहीं हुई तो आनन फानन में बाइक से सीरियस बच्चे व उसके साथ परिजन को लेकर ट्रैफिक कर्मी अजय यादव जिला चिकित्सालय क़ी ओर दौड़़ गए l लोगों ने खाकी के इस जज्बे को किया नमन ... कहा अगर हर व्यक्ति समय पर अपनी जिम्मेदारी समझे तो आधी परेशानियां अपने आप दूर होती है।‌
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
    1
    चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं। कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया। डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की। राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था। इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं।
बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं।
कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया।
डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की।
राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था।
इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उप आयुक्त उद्योग श्री चन्द्र प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को समय सायं 3:30 बजे से स्थान कलेक्ट्रेट सभागार, सोनेपुर, चित्रकूट में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र कोटार्य जी, मा० पूर्व सांसद श्री आर०के० पटेल जी, मा० पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्र जी, मा० पूर्व मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय जी, मा० अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री पंकज अग्रवाल जी, श्री रामपाल प्रजापति क्षेत्रीय समिति सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी श्री डी०पी० पाल जी ए, उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल एवं सम्मानित जनप्रतिनिधिगण/अधिकारीगण / लाभार्थीगण लोग उपस्थित रहे। उक्त जयन्ती समारोह में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 400 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया साथ ही उनकों नए व्यावसायिक विचारों, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमिता के अन्य प्रमुख पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में लगभग 450 लोगों नें प्रतिभाग किया जिसमें लंच इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी। साथ ही कार्यक्रम मौजूद में उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विस्तार करके "विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 प्रशिक्षण एवं मार्जिमनी" योजना लागू की गयी जिसमें की वर्तमान में परम्परागत कारीगरी के 11 ट्रेडों के अलावा 05 नये परम्परागत ट्रेड एवं 09 आधुनिक ट्रेडों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में अब कुल 25 ट्रेड कर दिया गया जिसमें कि परम्परागत ट्रेडों में सिलाई, नाई, हलवाई, मोची, लोहार, बढई, धोबी, राजमिस्त्री, सोनार, टोकरी बुनकर, मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूंजा, मछुवारा, कुम्हार है एवं 09 आधुनिक ट्रेडों में मोबाइल रिपेयर, आटोमोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रानिक रिपेयर, इलेक्ट्रिकल रिपेयर, प्लम्बिंग, कम्प्यूटर रिपेयर, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी, ब्यूटी एंण्ड वेलनेस शामिल किये गये है। साथ ही उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को 10 लाख रू0 के ऋण की व्यवस्था भी की गयी है जिसमें 15 प्रतिशत अनुदान / सब्सिडी भी प्रदान की जायेगी। 05 वर्ष तक सम्पूर्ण ब्याज सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। यह योजना बेराजगार युवाओं/महिलाओं / एवं परम्परागत कारीगरी से जुड़े लोगों के लिये मील का पत्थर शामिल होगी। कार्यक्रम का संचालन डा० सुधा सिंह उद्यमी मित्र द्वारा किया गया।
    1
    उप आयुक्त उद्योग श्री चन्द्र प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को समय सायं 3:30 बजे से स्थान कलेक्ट्रेट सभागार, सोनेपुर, चित्रकूट में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र कोटार्य जी, मा० पूर्व सांसद श्री आर०के० पटेल जी, मा० पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्र जी, मा० पूर्व मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय जी, मा० अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री पंकज अग्रवाल जी, श्री रामपाल प्रजापति क्षेत्रीय समिति सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी श्री डी०पी० पाल जी ए, उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल एवं सम्मानित जनप्रतिनिधिगण/अधिकारीगण / लाभार्थीगण लोग उपस्थित रहे।
उक्त जयन्ती समारोह में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 400 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया साथ ही उनकों नए व्यावसायिक विचारों, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमिता के अन्य प्रमुख पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में लगभग 450 लोगों नें प्रतिभाग किया जिसमें लंच इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी।
साथ ही कार्यक्रम मौजूद में उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विस्तार करके "विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 प्रशिक्षण एवं मार्जिमनी" योजना लागू की गयी जिसमें की वर्तमान में परम्परागत कारीगरी के 11 ट्रेडों के अलावा 05 नये परम्परागत ट्रेड एवं 09 आधुनिक ट्रेडों को शामिल किया गया है। 
उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में अब कुल 25 ट्रेड कर दिया गया जिसमें कि परम्परागत ट्रेडों में सिलाई, नाई, हलवाई, मोची, लोहार, बढई, धोबी, राजमिस्त्री, सोनार, टोकरी बुनकर, मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूंजा, मछुवारा, कुम्हार है एवं 09 आधुनिक ट्रेडों में मोबाइल रिपेयर, आटोमोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रानिक रिपेयर, इलेक्ट्रिकल रिपेयर, प्लम्बिंग, कम्प्यूटर रिपेयर, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी, ब्यूटी एंण्ड वेलनेस शामिल किये गये है। साथ ही उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को 10 लाख रू0 के ऋण की व्यवस्था भी की गयी है जिसमें 15 प्रतिशत अनुदान / सब्सिडी भी प्रदान की जायेगी। 05 वर्ष तक सम्पूर्ण ब्याज सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। यह योजना बेराजगार युवाओं/महिलाओं / एवं परम्परागत कारीगरी से जुड़े लोगों के लिये मील का पत्थर शामिल होगी। कार्यक्रम का संचालन डा० सुधा सिंह उद्यमी मित्र द्वारा किया गया।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • अजयगढ़ में लोडर ऑटो पलटी, 5 गंभीर घायल अजयगढ़ में बड़ा हादसा: रिश्तेदारी मे जा रहीं ग्रामीणों से भरी लोडर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 5 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर। रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीणों की एक तीन पहिया मालवाहक ऑटो (लोडर) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। * अचानक अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी * मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ग्राम पलकोंहा निवासी ग्रामीण अजयगढ़ क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। वापसी के दौरान अचानक सलैया के पास लोडर ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 8 से 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना में सियारानी (पति दीना), उम्र- 40 حمد
    1
    अजयगढ़ में लोडर ऑटो पलटी, 5 गंभीर घायल
अजयगढ़ में बड़ा हादसा:
रिश्तेदारी मे जा रहीं ग्रामीणों से भरी लोडर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 5 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीणों की एक तीन पहिया मालवाहक ऑटो (लोडर) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
* अचानक अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी *
मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ग्राम पलकोंहा निवासी ग्रामीण अजयगढ़ क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। वापसी के दौरान अचानक सलैया के पास लोडर ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 8 से 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे चीख-पुकार मच गई।
घटना में सियारानी (पति दीना), उम्र- 40
حمد
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Local News Reporter सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨 बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर! ❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ❌ टूटी-बिखरी सड़क ❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं ❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी 📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार! सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। “गाँव भी विकास का हकदार है, सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!” 📍 ग्राम – मकरी 🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।
    1
    🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨

बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर!

❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव
❌ टूटी-बिखरी सड़क
❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं
❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी

📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार!

सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए।

“गाँव भी विकास का हकदार है,
सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!”

📍 ग्राम – मकरी
🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।
    user_Sandip kashyap
    Sandip kashyap
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित *सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ* चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया। शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री 18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
    3
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित 
*सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ*
चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया।
शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा  प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री  18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं।
कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद  आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.