Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित *सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ* चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया। शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री 18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।3
- चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट चित्रकूट : सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट1
- चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं। कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया। डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की। राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था। इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- BREAKING NEWS | चित्रकूट पहाड़ी ग्राम पंचायतभगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। चित्रकूट भगौता पुरवा की बदहाल सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। समाजसेवी आकाश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपकर करीब 1.5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा—सड़क न होने से बारिश में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थलीय सर्वे कराकर सड़क निर्माण की स्वीकृति और जल्द काम शुरू कराने की मांग।1
- 🚨 चित्रकूट स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण, गर्भवती माताओं-बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बांधतला में आयोजित वीएचएसएनडी (VHSND) सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं एवं बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने ड्यू लिस्ट अपडेट रखने, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की लाइन लिस्ट सीएचसी स्तर पर संबंधित एमओआईसी के साथ साझा करने तथा गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए पहले से उपयुक्त अस्पताल चिह्नित कर समय पर भर्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सतना शहर में कारगिल ढाबे के पास दो पहिया वाहन में आग लग गई। गाड़ी जलकर हुई खाक।1
- 🚨 मकरी गाँव की सुनिए पुकार 🚨 बारिश ने खोल दी बदहाल सड़क की तस्वीर! ❌ जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ❌ टूटी-बिखरी सड़क ❌ जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं ❌ ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी 📢 मकरी गाँव की सुनिए पुकार! सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। “गाँव भी विकास का हकदार है, सिर्फ वादों का नहीं—सुविधाओं का भी!” 📍 ग्राम – मकरी 🙏 संबंधित अधिकारी कृपया तत्काल संज्ञान लें।1
- चित्रकूट में अचानक एक बार फिर मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, शाम तक पानी नीचे उतरा, खतरा टला चित्रकूट। धर्म नगरी चित्रकूट में एक बार फिर मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हुआ तो प्रशासन ने चेतावनी ज़ारी करते हुए रामघाट खाली करवाया। बुधवार को पहाड़ी इलाकों में हुई जोरदार बारिश से एक बार फिर से रामघाट पर मां मंदाकिनी नदी ऊफनाई, आरोग्य धाम के रास्ते पर पानी आने रास्ता बंद करना पड़ा। जानकी कुंड के मंदिर बाढ़ के पानी की जद में आ गए। रामघाट पर मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते दोपहर 3 बजे रामघाट की सभी सीढियां डूब गई। प्रशासन ने सतकर्ता दिखाते हुए रामघाट पर एलर्ट जारी किया और दुकानदारों व श्रद्धालुओं को घाट खाली करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस साल की सबसे भीषण बाढ़ 29 अगस्त को आई थी । इस प्रलयकारी बाढ़ ने रामघाट सहित जिले के नदी किनारे वाले गांवों में भीषण तबाही मचाई थी। लोग अभी भी उस त्रासदी से उबर नहीं पाए।1