Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिकिट बुक हो गयी झुठ बोलकर शाहपुर थाना बुलाया ओटीपी लेकर बंद कर दी सी एम हेल्पलाइन कि शिकायत
Rajash Rakwanshi
टिकिट बुक हो गयी झुठ बोलकर शाहपुर थाना बुलाया ओटीपी लेकर बंद कर दी सी एम हेल्पलाइन कि शिकायत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- रीवा रीवा के तराई अंचल में ओले का कहर ओले से हरी और पकी दोनों फसल बर्बाद1
- बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को 21–21 हजार की नगद सहायता राशि बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है। समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है। खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया। यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता। बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।1
- बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।2
- 🔹 *प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा अपराध तक* 🔹 *सोशल मीडिया का जाल बना शोषण का हथियार – आरोपी सैनिक, बैतूल पुलिस की गिरफ्त में* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 22.04.2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि *आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा* ने वर्ष 2021 में *फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।* 🔹पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए *परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में* किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है। 🔹 *अपराध पंजीयन* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में आरोपी उस समय *मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा* पोस्ट पर हो गया। *🔹*विगत 1 वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा* कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था। 🔹सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुण क्षेत्र के पास से दबिश देकर बमुश्किल गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया। 🔹 *उल्लेखनीय भूमिका:* इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र, दीपेन्द्र, पंकज तथा थाना कोतवाली के आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध एवं महेश की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* :– पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की जाती है कि वे– * सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संपर्क रखें। * किसी भी प्रकार के प्रलोभन, विवाह के झांसे या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। * किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें। *आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।*1
- दिनदहाड़े एक शातिर चोर दुकान के सामने से दुकान मालिक के बेटे की साइकिल चुरा ले गया दुकान पर जब दो ग्राहकों को सामान देने में उनका बेटा व्यस्त था तभी मौका देखकर काली टीशर्ट पर जो लड़का दिख रहा है साइकिल ले जाता हुआ उसी ने चोरी करी है यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्मा हार्डवेयर नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास कि यह घटना है।2
- नयाखेड़ा बीट में मिला 4 माह के बाघ के शावक का शव, विभाग जांच में जुटा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र मटकुली अंतर्गत बीट नयाखेड़ा, कक्ष क्रमांक 460 में दिनांक 04.04.2026 की सायंकाल दो बाघों के दहाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर वनरक्षक नयाखेड़ा, परिक्षेत्र सहायक एवं अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा उस क्षेत्र के आसपास गश्ती की गई। रात्रि में वहां से मौका स्थल के पास जाकर देखा गया तो एक शावक मृत पाया गया | रात्रि होने के कारण मौका स्थल की निगरानी की गई तथा दिनांक 5.4.2026 को मौका स्थल का निरीक्षण करने पर बाघों के आपसी संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए तथा एक बाघ शावक का शव पाया गया। घटनास्थल के आसपास सूक्ष्म निरीक्षण करने पर अन्य बाघों की उपस्थिति के भी साक्ष्य प्राप्त हुए। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक (पिपरिया एवं पचमढ़ी); तहसीलदार पिपरिया तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शावक का शव परीक्षण कराया गया एवं तत्पश्चात नियमानुसार शवदाह किया गया। शव परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. अमित ओढ़ (रातापानी टाइगर रिजर्व) द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि शावक की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के हमले से हुई है। शावक की आयु लगभग चार माह पाई गई तथा उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। मौका स्थल पर मादा एवं नर बाघ के पदचिह्न मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शावक को अन्य बाघ द्वारा मारा गया है।1
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी भर्ती: डुड़हा आंगनबाड़ी केंद्र 811 में 'डबल अंक' का खेल, अब कलेक्टर की चौखट पर न्याय की गुहार रामपुर बघेलान (सतना): मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया एक बड़े विवाद के घेरे में आ गई है। ग्राम पंचायत डुड़हा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 811 में चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मामला अब तूल पकड़ चुका है और जिला कलेक्टर के न्यायालय में इसकी सुनवाई जारी है। खाली प्रमाण पत्र पर मेहरबानी मुख्य विवाद अंकों के गलत आवंटन को लेकर है। अभ्यर्थी अर्चना तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने आवेदन के समय केवल बीपीएल (BPL) प्रमाण पत्र लगाया था, जिसके अंक उन्हें दे दिए गए। लेकिन धांधली की हद तब हो गई जब बिना किसी अन्य सहायक दस्तावेज के जिला समिति ने उन्हें दोबारा अतिरिक्त अंक दे दिए। नियमों के अनुसार, केवल भर्ती के समय संलग्न दस्तावेज ही मान्य होते हैं, फिर भी अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र को लाभ पहुँचाया गया। अधिकारियों की मिलीभगत और कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है। जिला स्तर की समिति ने दस्तावेजों के सत्यापन में जानबूझकर लापरवाही की है ताकि चहेतों को नियुक्ति दिलाई जा सके। इस धांधली के विरुद्ध कलेक्टर न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है, जिसमें मांग की गई है कि: गलत तरीके से अंक हासिल करने वाली अर्चना तिवारी पर कठोर कार्रवाई हो। भर्ती प्रक्रिया में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल चिन्हित कर दंडित किया जाए। केंद्र क्रमांक 811 की चयन सूची को निरस्त कर पात्र उम्मीदवार को न्याय मिले। सोशल मीडिया के लिए हैशटैग: #SatnaNews #RampurBaghelan #Dudha #AnganwadiScam #SatnaCollector #CorruptionFreeMP #JusticeForDeserving #MPGovernance #GramPanchayat #SocialJustice #AdminReform #SatnaUpdate1