जायस पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया अमेठी। थाना जायस पुलिस ने महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूरे तोमड़ जायस निवासी आरती ने थाना जायस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना जायस पर मु0अ0सं0 117/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जायस पुलिस ने बुधवार को मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोबीन उर्फ पुत्तन (38 वर्ष), चांद बाबू (30 वर्ष), किस्मतुन निशा (58 वर्ष) निवासी कासिमपुर, थाना जायस तथा शहनाज (30 वर्ष) निवासी ग्राम गुलरिहा, थाना गौरीगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जायस अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक श्रीनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, मयंक यादव, महिला कांस्टेबल भारती राजपूत एवं प्रतिभा शामिल रहीं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जायस पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया अमेठी। थाना जायस पुलिस ने महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूरे तोमड़ जायस निवासी आरती ने थाना जायस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना जायस पर मु0अ0सं0 117/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जायस पुलिस ने बुधवार को मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोबीन उर्फ पुत्तन (38 वर्ष), चांद बाबू (30 वर्ष), किस्मतुन निशा (58 वर्ष) निवासी कासिमपुर, थाना जायस तथा शहनाज (30 वर्ष) निवासी ग्राम गुलरिहा, थाना गौरीगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जायस अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक श्रीनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, मयंक यादव, महिला कांस्टेबल भारती राजपूत एवं प्रतिभा शामिल रहीं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी। अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।1
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर एजेंट लोग की मनमानी देखी आप लोग। एपिसोड 21
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी। अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।1
- CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान, बीपी मशीन तोड़ी-रजिस्टर फाड़ा सुलतानपुर जिले के सीएचसी अखंडनगर में तैनात अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 19 अगस्त की सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। डॉ. सत्येन्द्र सिंह (निवासी लारपुर, सम्मनपुर, अंबेडकरनगर) अपने कार्यालय ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। उसी दौरान सचिन नामक युवक सीधे उनके कार्यालय में घुस आया। आरोपी ने लाइन में लगकर इलाज कराने की बात पर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से डॉ. सत्येन्द्र के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। हमले में डॉक्टर कुर्सी से नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपी ने डॉक्टर के कार्यालय में रखे सरकारी रजिस्टर फाड़ दिए और बीपी मशीन तोड़ दी। उसने शोर-शराबा करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर हुए इस हमले और बदसलूकी के कारण सीएचसी अखंडनगर में मरीजों के इलाज का कार्य काफी देर तक बाधित रहा। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉ. सत्येन्द्र सिंह की तहरीर पर अखंडनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड मौके से बरामद कर ली है। उपनिरीक्षक अमित सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद* *दिनांक: 19.08.2026* *थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* *थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 201/2026, धारा 109/132/221/324(4)/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0* में वांछित अभियुक्त को घटना के मात्र 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण*- आज दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे सीएचसी अखण्डनगर की ओपीडी में नियुक्त सीएचसी अधीक्षक डा0 सत्येन्द्र सिंह मौजूद थे। उसी दौरान इलाज कराने आया अभियुक्त *सचिन गौड़* अचानक ओपीडी में घुस आया तथा *चिकित्सक को गाली देते हुए लोहे की सरिया से सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया,* जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर चिकित्सक को बचाया गया। अभियुक्त द्वारा चिकित्सक के कार्यालय में रखे सरकारी रजिस्टर आदि फाड़ने तथा सरकारी बीपी मशीन सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने की घटना भी कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अखण्डनगर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त *सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* को मुखबिर की निशानदेही पर महमूदनगर चौराहे के पास से *दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 13:40 बजे*, घटना के 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सम्पूर्ण विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*- सचिन गौड़ पुत्र विनोद कुमार, निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष। *बरामदगी*-घटना में प्रयुक्त एक अदद सरिया का टुकड़ा। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 श्री अमित सिंह 2. का0 अमित यादव 3. का0 विजय गुप्ता1
- *"सुल्तानपुर में होगा ब्यूटी सेमिनार,आएंगी जोधा बेग़म " - ज़िया* *"टैलेंटेड बच्चों के लिए सुल्तानपुर में शो" - ऑर्गेनाइजर ज़िया* *"होटल क्यान क्लार्क में मेहंदी और ब्राइडल कंपटीशन"* सुल्तानपुर में पहली बार ब्यूटी और टैलेंट को लेकर बड़ा सेमिनार होने जा रहा है। इस शो की ऑर्गेनाइजर ज़िया ने बताया कि Zee TV की फेमस एक्ट्रेस "Jodha Begum" उर्फ परिणीति शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रेसवार्ता के दौरान ज़िया ने कहा कि कार्यक्रम होटल क्यान क्लर्क में होगा। इसमें मेहंदी कंपटीशन, ब्राइडल कंपटीशन और बिजनेस अवार्ड भी शामिल हैं। दूर-दूर से बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नमस्ते मेरा नाम है ज़िया। हमने एक आर्गेनाइज किया है शो सुल्तानपुर में जोधा बेगम जो Zee TV की actor,famous एक्टर,जिन्हें कोई ऐसा नहीं है कि जो ना जाने उनका नाम है Parineeti Sharma। जो सुल्तानपुर में हमारा प्रोग्राम हो रहा है होटल Kyan Clerk में,तो timing है दस से लेकर आठ बजे तक। इस कार्यक्रम में मतलब क्या क्या... इस program में जो हमने ये show रखा है सेमिनार इसमें मेहंदी कम्पटीशन है, ब्राइडल कम्पटीशन है, बिज़नेस अवार्ड है। जो दूर दूर से बच्चे काफी बच्चे यहाँ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जो कि जोधा जो है, जो बच्चे फर्स्ट आएंगे जोधा बेगम अपने हाथों से उनको क्राउन देंगी, अवार्ड देंगी। फर्स्ट सेकंड थर्ड । बच्चे बाहर जाते थे क्या उनके लिए? हाँ बिल्कुल जो बच्चे बाहर जाते थे इसीलिए तो हमने सुल्तानपुर में ये शो आर्गेनाइज किया है। जो बच्चे मतलब गाँव में है वो दूर नहीं जा पाते दिल्ली मुंबई इलाहाबाद मतलब कहीं भी जो भी शो रखते हैं तो मैंने सुल्तानपुर में सोचा और इसलिए मैंने और कविता ma'am ने ये जो बस्ती की है हम दोनों ने मिलके ये शो आर्गेनाइज किया है।" ज़िया ने बताया कि सुल्तानपुर के टैलेंटेड बच्चे दिल्ली-मुंबई नहीं जा पाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ये शो ऑर्गेनाइज किया गया है। बस ऐसे आया कि बच्चे काफी अभी जो भी है मेरे salon में ये बोलते थे ma'am कहीं सेमिनार हो रहा है यहाँ हो रहा है वहाँ हो रहा है तो मैंने बोला चलो सुल्तानपुर में रखते हैं। मतलब काफी ऐसे होते हैं ना सुल्तानपुर में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं जो निकल नहीं पाते हैं तो उनके लिए मैंने ये शो रखा है।" सेमिनार में विनर बच्चों को Jodha Begum अपने हाथों से क्राउन और अवार्ड देंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।3
- जायस पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया अमेठी। थाना जायस पुलिस ने महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूरे तोमड़ जायस निवासी आरती ने थाना जायस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना जायस पर मु0अ0सं0 117/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जायस पुलिस ने बुधवार को मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोबीन उर्फ पुत्तन (38 वर्ष), चांद बाबू (30 वर्ष), किस्मतुन निशा (58 वर्ष) निवासी कासिमपुर, थाना जायस तथा शहनाज (30 वर्ष) निवासी ग्राम गुलरिहा, थाना गौरीगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जायस अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक श्रीनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, मयंक यादव, महिला कांस्टेबल भारती राजपूत एवं प्रतिभा शामिल रहीं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर यहां गैस वालो की मनमानी देखो एपिसोड 11
- पूर्व लेखाधिकारी पर करोड़ों के गबन की FIR, सुल्तानपुर चीनी मिल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाने में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के पूर्व लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला के खिलाफ करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक के नियम विरुद्ध आहरण का आरोप है। लाल जी शुक्ला, जो ढखवा, सुल्तानपुर के निवासी हैं, पर बिना स्वीकृत अवकाश के 2 वर्ष 16 दिन (6 फरवरी 2009 से 22 फरवरी 2011 तक) अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, उन पर सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना चिकित्सा बिलों का भुगतान लेने, बिना अर्हता के पदोन्नति कराने और उच्च पद का वेतन लेने का भी आरोप है। चीनी मिल सुल्तानपुर से कुल 1,08,78,470 रुपये (एक करोड़ आठ लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्तर रुपये) का नियम विरुद्ध आहरण या गबन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अन्य चीनी मिलों में भी इसी तरह का गबन किया हो सकता है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा नामित जांच अधिकारी की 12 जून 2026 की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। संघ कार्यालय के 25 जुलाई 2026 के पत्र के अनुपालन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।1