logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा गुमला (जारी): जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पाहन रामलाल नगेशिया एवं शुखराम मुंडा द्वारा विधि-विधान के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई। सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और प्रकृति, जल, जंगल एवं जमीन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा उपरांत सामूहिक प्रार्थना कर सामाजिक एकता, भाईचारा और खुशहाली का संदेश दिया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ लोगों ने पर्व की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। टैग: जिला प्रशासन गुमला | प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी | अंचल अधिकारी जारी | थाना प्रभारी जारी #Sarhul2026 #सरहुल_पर्व #आदिवासी_संस्कृति #जारी_प्रखंड #गुमला_समाचार #JharkhandCulture #TribalFestival #SarhulCelebration #LocalNews #GumlaNews

16 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
16 hrs ago

प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा गुमला (जारी): जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पाहन रामलाल नगेशिया एवं शुखराम मुंडा द्वारा विधि-विधान के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई। सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और प्रकृति, जल, जंगल एवं जमीन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा उपरांत सामूहिक प्रार्थना कर सामाजिक एकता, भाईचारा और खुशहाली का संदेश दिया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ लोगों ने पर्व की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। टैग: जिला प्रशासन गुमला | प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी | अंचल अधिकारी जारी | थाना प्रभारी जारी #Sarhul2026 #सरहुल_पर्व #आदिवासी_संस्कृति #जारी_प्रखंड #गुमला_समाचार #JharkhandCulture #TribalFestival #SarhulCelebration #LocalNews #GumlaNews

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने ही एक पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि हजारीबाग के पौता गांव के दंदाहा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल लाया गया था। मृतकों के परिजनों से मिलने और घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज अस्पताल पहुंचे थे।इसी दौरान मंत्री से मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे। तभी मृतकों के परिजन और कुछ लोग मीडिया कर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज्य के मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी।पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।
    2
    हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने ही एक पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि हजारीबाग के पौता गांव के दंदाहा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल लाया गया था। मृतकों के परिजनों से मिलने और घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज अस्पताल पहुंचे थे।इसी दौरान मंत्री से मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे। तभी मृतकों के परिजन और कुछ लोग मीडिया कर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने रफ्तार मीडिया चैनल के संवाददाता आशीष साव पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज्य के मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी।पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    1
    गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature #jaivardhannews #rajsamand
    1
    राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature  #jaivardhannews 
#rajsamand
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    14 hrs ago
  • गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    2
    गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • गुमला जिले के चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का आज विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई।
    1
    गुमला जिले के चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का आज विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई।
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सिसई प्रखंड के बघनी गांव में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुशारण होरो के पहल पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और बिजली विभाग के द्वारा बताया गया कि 15 दिनों से ट्रान्सफर खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को फसल पटवन करने और भीष्ण गर्मी में भारी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद विधायक ने पहल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। मौके पर आजाद अंसारी, असरारुल हक, मुजीब अंसारी, मोईन अंसारी, अयूब अंसारी, शमशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, समीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे
    1
    सिसई प्रखंड के बघनी गांव में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुशारण होरो के पहल पर 200  केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने  संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और बिजली विभाग के द्वारा बताया गया कि 15 दिनों से ट्रान्सफर खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को फसल पटवन करने और भीष्ण गर्मी में भारी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद विधायक ने पहल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। मौके पर आजाद अंसारी, असरारुल हक, मुजीब अंसारी, मोईन अंसारी, अयूब अंसारी, शमशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, समीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा गुमला (जारी): जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पाहन रामलाल नगेशिया एवं शुखराम मुंडा द्वारा विधि-विधान के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई। सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और प्रकृति, जल, जंगल एवं जमीन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा उपरांत सामूहिक प्रार्थना कर सामाजिक एकता, भाईचारा और खुशहाली का संदेश दिया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ लोगों ने पर्व की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। टैग: जिला प्रशासन गुमला | प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी | अंचल अधिकारी जारी | थाना प्रभारी जारी #Sarhul2026 #सरहुल_पर्व #आदिवासी_संस्कृति #जारी_प्रखंड #गुमला_समाचार #JharkhandCulture #TribalFestival #SarhulCelebration #LocalNews #GumlaNews
    1
    प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पूजा 
गुमला (जारी): जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पाहन रामलाल नगेशिया एवं शुखराम मुंडा द्वारा विधि-विधान के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई।
सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और प्रकृति, जल, जंगल एवं जमीन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा उपरांत सामूहिक प्रार्थना कर सामाजिक एकता, भाईचारा और खुशहाली का संदेश दिया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ लोगों ने पर्व की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
टैग:
जिला प्रशासन गुमला | प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी | अंचल अधिकारी जारी | थाना प्रभारी जारी
#Sarhul2026 #सरहुल_पर्व #आदिवासी_संस्कृति #जारी_प्रखंड #गुमला_समाचार #JharkhandCulture #TribalFestival #SarhulCelebration #LocalNews #GumlaNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    16 hrs ago
  • गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु गुमला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापता होने के समय पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी प्राप्त है। इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर लगातार छानबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है। *उक्त मामले के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चैनपुर की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला के सभागार में किया किया। प्रेस वार्ता में मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा।
    1
    गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु गुमला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापता होने के समय पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी प्राप्त है।
इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर लगातार छानबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।
*उक्त मामले के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चैनपुर की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला के सभागार में किया किया।
प्रेस वार्ता में मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.