logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Dilari:पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना डिलारी परिसर में शांति समिति की बैठक और फ्लैग मार्च किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्थानीय धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए ताकि पूरे क्षेत्र में एकता और सामाजिक सौहार्द बना रहे। और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ईद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से सतर्कता बरती जाएगी। थाना डिलारी पुलिस ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत ढकिया में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी और पुलिस फोर्स मौजूद रही.

15 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

Dilari:पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना डिलारी परिसर में शांति समिति की बैठक और फ्लैग मार्च किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्थानीय धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए ताकि पूरे क्षेत्र में एकता और सामाजिक सौहार्द बना रहे। और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ईद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से सतर्कता बरती जाएगी। थाना डिलारी पुलिस ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत ढकिया में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी और पुलिस फोर्स मौजूद रही.

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बोले डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी,,कालाबाज़ारी, करने वालों और सोशल मीडिया पर,,अफ़वाह फैलाने वालों की खैर नहीं,,अंतिम चेतावनी,,, पंछी हेडलाइन्स समाचार ,,,
    1
    बोले डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी,,कालाबाज़ारी, करने वालों और सोशल मीडिया पर,,अफ़वाह फैलाने वालों की खैर नहीं,,अंतिम चेतावनी,,,
पंछी हेडलाइन्स समाचार ,,,
    user_THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    Rampur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 40 वर्षीय किसान अजय पाल का शव उनके ही खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, अजय पाल सुबह 9 बजे खेत पर पानी चलाने गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब बेटे ने तलाश की, तो उनका शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अजय पाल का शरीर पास ही लगी झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गया था। मृतक किसान बटाई पर खेती कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 40 वर्षीय किसान अजय पाल का शव उनके ही खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, अजय पाल सुबह 9 बजे खेत पर पानी चलाने गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब बेटे ने तलाश की, तो उनका शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अजय पाल का शरीर पास ही लगी झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गया था। मृतक किसान बटाई पर खेती कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर में पालिका में स्वच्छ 'भारत मिशन' के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें केक काटकर बधाई भी दी गई। बृहस्पतिवार की शाम स्थानीय नगरपालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और पालिकाध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केक काटकर सबका मुंह भीठा कराया और दिवस की बधाई दी।इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरीय इलाकों को स्वच्छ और बनाने के लिए यह महिला कर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं,इसलिए नगर और सुंदरता की बढ़ रहा है,और यह कर्मी इस सम्मान के हकदार हैं।वहीं सम्मान पाकर महिला कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि वह लगातार मेहनत और लगन से ड्यूटी को अपनी अंजाम देती रही है,लेकिन अब से पहले उन्हें कभी सम्मान नही मिला वह पालिकाध्यक्ष और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करती है।जबकि पालिकाध्यक्ष ने जब से कार्यालय का कार्यभार संभाला तब से वह नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं,जोकि आज‌ के वक्त में धरातल पर भी दिखाई दे रहा है।सम्मान पाने वाली कर्मचारियों में इस मौकें पर बबीता,सोनम,सुनीता,ऊषा,रूपा,रितु, इंदिरा,शशि,आरती,रज्जो,रचना, राजदुलारी,शारदा आदि मौजूद रहीं।
    4
    बिलासपुर में पालिका में स्वच्छ 'भारत मिशन' के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में  उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें केक काटकर बधाई भी दी गई।
बृहस्पतिवार की शाम स्थानीय नगरपालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और पालिकाध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केक काटकर सबका मुंह भीठा कराया और दिवस की बधाई दी।इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरीय इलाकों को स्वच्छ और बनाने के लिए यह महिला कर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं,इसलिए नगर और सुंदरता की बढ़ रहा है,और यह कर्मी इस सम्मान के हकदार हैं।वहीं सम्मान पाकर महिला कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि वह लगातार मेहनत और लगन से ड्यूटी को अपनी अंजाम देती रही है,लेकिन अब से पहले उन्हें कभी सम्मान नही मिला वह पालिकाध्यक्ष और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करती है।जबकि पालिकाध्यक्ष ने जब से कार्यालय का कार्यभार संभाला तब से वह नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं,जोकि आज‌ के वक्त में धरातल पर भी दिखाई दे रहा है।सम्मान पाने वाली कर्मचारियों में इस मौकें पर बबीता,सोनम,सुनीता,ऊषा,रूपा,रितु, इंदिरा,शशि,आरती,रज्जो,रचना, राजदुलारी,शारदा आदि मौजूद रहीं।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संभल में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी का आरो है मामला पहुंचा थाने संभल में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    संभल में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी का आरो है मामला पहुंचा थाने संभल में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हसनपुर में गैस के लिए हाहाकार: गोदामों पर लगीं लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर घंटों धूप में खड़े रहे उपभोक्ता अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर में इंडियन गैस एजेंसी दीपपुर मैं स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन रसोई गैस की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को क्षेत्र के गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग खाली सिलेंडर लेकर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। आलम यह था कि घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा,
    4
    हसनपुर में गैस के लिए हाहाकार: गोदामों पर लगीं लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर घंटों धूप में खड़े रहे उपभोक्ता
अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर में इंडियन गैस एजेंसी दीपपुर मैं स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन रसोई गैस की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को क्षेत्र के गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग खाली सिलेंडर लेकर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। आलम यह था कि घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा,
    user_Satish Rana
    Satish Rana
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा "बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठकर चले जाओ और लड़ो ईरान की तरफ से। अगर उन दो देशों में हो रहे झगड़े को लेकर देश में कोई लॉ एंड आर्डर को लेकर गड़बड़ करेगा तो ईलाज हम करेंगे फिर उसका। या हाय हाय करोगे तो ऐसा इलाज करूंगा कि याद रखोगे।
    1
    संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा
"बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं।
इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठकर चले जाओ और लड़ो ईरान की तरफ से।
अगर उन दो देशों में हो रहे झगड़े को लेकर देश में कोई लॉ एंड आर्डर को लेकर गड़बड़ करेगा तो ईलाज हम करेंगे फिर उसका।
या हाय हाय करोगे तो ऐसा इलाज करूंगा कि याद रखोगे।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना डिलारी परिसर में शांति समिति की बैठक और फ्लैग मार्च किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्थानीय धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए ताकि पूरे क्षेत्र में एकता और सामाजिक सौहार्द बना रहे। और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ईद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से सतर्कता बरती जाएगी। थाना डिलारी पुलिस ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत ढकिया में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी और पुलिस फोर्स मौजूद रही.
    1
    पवित्र रमजान माह और आगामी ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण
एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना डिलारी परिसर में
शांति समिति की बैठक और फ्लैग मार्च किया गया। बैठक की
अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी ने संयुक्त
रूप से की। बैठक में स्थानीय धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान
तथा विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी
उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और
सद्भाव के साथ मनाया जाए ताकि पूरे क्षेत्र में एकता और सामाजिक
सौहार्द बना रहे। और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान
न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित
करें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ईद के दौरान
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से सतर्कता बरती
जाएगी। थाना डिलारी पुलिस ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत
ढकिया में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा
और थाना प्रभारी डिलारी और पुलिस फोर्स मौजूद रही.
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • अमरोहा के गजरौला नगर पालिका परिषद में तैनात कर लिपिक अजय कुमार को फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से कराई गई जांच में उनकी अंकतालिका अवैध पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।अजय कुमार वर्ष 1989 में नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने कार्यालय में प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में दर्शाया था कि उन्होंने वर्ष 1983 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, उसी वर्ष वह गजरौला स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे।इसके बाद, अजय कुमार ने वर्ष 2004 में बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से हाईस्कूल और वर्ष 2006 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर वर्ष 2011 में उन्हें स्थायी किया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने शासन स्तर पर शिकायत की थी, और नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी यह प्रकरण उठाया था।शिकायत के बाद, शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी द्वारा की गई जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत की गई हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई।जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ललित आर्य ने बताया कि शासन स्तर से कराई गई जांच में लिपिक के अभिलेख सही नहीं पाए गए हैं। कमेटी ने अंकतालिका को फर्जी करार दिया है। लिपिक को निलंबित करके स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    अमरोहा के गजरौला नगर पालिका परिषद में तैनात कर लिपिक अजय कुमार को फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से कराई गई जांच में उनकी अंकतालिका अवैध पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।अजय कुमार वर्ष 1989 में नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने कार्यालय में प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में दर्शाया था कि उन्होंने वर्ष 1983 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, उसी वर्ष वह गजरौला स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे।इसके बाद, अजय कुमार ने वर्ष 2004 में बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से हाईस्कूल और वर्ष 2006 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर वर्ष 2011 में उन्हें स्थायी किया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने शासन स्तर पर शिकायत की थी, और नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी यह प्रकरण उठाया था।शिकायत के बाद, शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी द्वारा की गई जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत की गई हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई।जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ललित आर्य ने बताया कि शासन स्तर से कराई गई जांच में लिपिक के अभिलेख सही नहीं पाए गए हैं। कमेटी ने अंकतालिका को फर्जी करार दिया है। लिपिक को निलंबित करके स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है, जिसमें 132kv टावर खतरे में पड़ गया है। खनन माफियाओं ने पावर हाईटेंशन पोल की मिट्टी बेच दी है, जिससे पोल के चारों पैर पर लगे शीशी मसाला भी दो फिट उथला हो गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मामला सादातवाडी रकवे गांव का है, जहां खेत स्वामी ने पावर हाईटेंशन पोल की मिट्टी बेच दी है। जबकि पोल लगाने वाली कंपनी सर्किल रेट के हिसाब से जितनी जगह में पोल खड़ा होता है, उसको खरीद लेती है और उसका बैनामा कंपनी के नाम से हो जाता है।
    2
    संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है, जिसमें 132kv टावर खतरे में पड़ गया है। खनन माफियाओं ने पावर हाईटेंशन पोल की मिट्टी बेच दी है, जिससे पोल के चारों पैर पर लगे शीशी मसाला भी दो फिट उथला हो गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मामला सादातवाडी रकवे गांव का है, जहां खेत स्वामी ने पावर हाईटेंशन पोल की मिट्टी बेच दी है। जबकि पोल लगाने वाली कंपनी सर्किल रेट के हिसाब से जितनी जगह में पोल खड़ा होता है, उसको खरीद लेती है और उसका बैनामा कंपनी के नाम से हो जाता है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.