Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाह शाह जंक्शन सहरसा शहर सहरसा मेरे देश सोना उगले उगले किराया मोती Saharsa station per Allahabad pessenger ka Mohabbat mein sab marte Hain South actor Sanskar ne Nepali Thapa most wanted
BD SHARMA IT'S ME
शाह शाह जंक्शन सहरसा शहर सहरसा मेरे देश सोना उगले उगले किराया मोती Saharsa station per Allahabad pessenger ka Mohabbat mein sab marte Hain South actor Sanskar ne Nepali Thapa most wanted
More news from बिहार and nearby areas
- सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर दें जोर: पीओ कुमारखंड। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने किया। पीओ ने पूर्व के योजना में जो काम चल रहे हैं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी प्रक्रिया की भी समीक्षा की। बैठक में शत प्रतिशत ईकेवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा के साथ जो कार्य मिला है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। भीबीजी रामजी योजना पूर्ण रूप से चालू हो गया। नए योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। पीओ ने कहा कि सभी पीआरएस सरकारी नियमानुसार मजदूरों का फेस एटेंडेंस को हर हाल में प्राथमिकता देंगे और काम के दौरान सरकारी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों में सरकारी और निजी जमीन में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार सिंह व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम,रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।1
- Bakri Dala per Hisse wale ke dwara Jaam Kiya jata hai aur jaane Aane Walon Ko bahut dikkat ka Samna karna padta hai pura Road hi log gher ke rakhte Hain chahane ke bad bhi nahin hatate hain jabki unko side mein Lagana chahie jakar Thana prabhari se aur RPF se Anurodh hai ki jo ki unko yahan se hataya Jaaye aur kisi Sahi Jagah Lagaya Jaaye jo ki Yahan Jaam Ki samasya khatm Ho Main Mitthu Kumar Bhartiya Janata Party sadasya Jahan Ki RPF se appeal karta hun aur Yahan Ke Thana prabhari se appeal karta hun jo ki Inko hataya Jaaye yahan se Ham Logon Ko jaankar samasya se nijaat mile main Mitthu Kumar Bhartiya Janata Party sadasya1
- प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बारीकी से स्थल निरीक्षण किया 18अगस्त को दो पंचायतें बंगराहटा पंचायत सरकार भवन एवं वारी मध्य विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर आयोजित1
- 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है। 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है।1
- जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, लोगों से रक्तदान करने की गई अपील। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। खगड़िया सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश एवं गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बीडीओ रघुनंदन आनंद ने प्रखंड के सभी कर्मचारियों से भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी स्वयं रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जरूरत के समय उपलब्ध कराया गया रक्त किसी मरीज की जान बचाने में अहम साबित हो सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी सहित अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से 13 अगस्त को अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।1
- कृष्ण सेवा सदन की पुस्तकालय सभागार में डॉ एस आर रंगनाथन जी की जयंती मनाई गई। मुंगेर: आल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर के तत्वावधान में लाइब्रेरी साइंस के जनक कहे जाने वाले डॉ एस आर रंगनाथन जी की 134 वी जयंती शहर के श्री कृष्ण सेवा सदन के पुस्तकालय सभागार में लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के जिला महासचिव प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत रघुनंदन जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि डॉ एस आर रंगनाथन जी का जन्म 12 अगस्त को तमिलनाडु के सियाली गांव में हुआ था उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान में पांच नियम दिए हैं। मीडिया प्रभारी राखी सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है। अभिषेक कुमार ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान में दिए गए योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। कौशल कुमार ने कहा कि हम लोग लाइब्रेरी दिवस के रूप में रंगनाथन जी का जयंती मानते हैं। इस मौके पर लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई के महासचिव प्रणव कुमार मीडिया प्रभारी राखी सिन्हा देवव्रत कुमार कौशल कुमार अभिषेक कुमार आदि अन्य दर्जनों लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे।1
- मंझौल में अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई, वीर शहीदों को किया गया याद1
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्याय के हिरासत में। बरैटा सिशवा में हथियार लेकर घर में मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद, एक चोरी के मामले में धराया। अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोगरी थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डायल 112, ईआरवी-02 गोगरी को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मामले का सत्यापन किया और गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा बरेंडा गांव में संबंधित युवक के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलबीर यादव, सिसवा बरेटा थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी को घटना से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान विक्रम कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चोरी के मामले में भी एक अन्य युवक को बड़ी चक से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में पुअनि मंजि साह, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1