गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्याय के हिरासत में। बरैटा सिशवा में हथियार लेकर घर में मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद, एक चोरी के मामले में धराया। अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोगरी थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डायल 112, ईआरवी-02 गोगरी को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मामले का सत्यापन किया और गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा बरेंडा गांव में संबंधित युवक के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलबीर यादव, सिसवा बरेटा थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी को घटना से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान विक्रम कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चोरी के मामले में भी एक अन्य युवक को बड़ी चक से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में पुअनि मंजि साह, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्याय के हिरासत में। बरैटा सिशवा में हथियार लेकर घर में मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद, एक चोरी के मामले में धराया। अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोगरी थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डायल 112, ईआरवी-02 गोगरी को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मामले का सत्यापन किया और गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा बरेंडा गांव में संबंधित युवक के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलबीर यादव, सिसवा बरेटा थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी को घटना से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान विक्रम कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चोरी के मामले में भी एक अन्य युवक को बड़ी चक से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में पुअनि मंजि साह, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, लोगों से रक्तदान करने की गई अपील। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। खगड़िया सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश एवं गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बीडीओ रघुनंदन आनंद ने प्रखंड के सभी कर्मचारियों से भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी स्वयं रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जरूरत के समय उपलब्ध कराया गया रक्त किसी मरीज की जान बचाने में अहम साबित हो सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी सहित अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से 13 अगस्त को अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।1
- 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है। 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है।1
- जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक1
- कृष्ण सेवा सदन की पुस्तकालय सभागार में डॉ एस आर रंगनाथन जी की जयंती मनाई गई। मुंगेर: आल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर के तत्वावधान में लाइब्रेरी साइंस के जनक कहे जाने वाले डॉ एस आर रंगनाथन जी की 134 वी जयंती शहर के श्री कृष्ण सेवा सदन के पुस्तकालय सभागार में लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के जिला महासचिव प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत रघुनंदन जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि डॉ एस आर रंगनाथन जी का जन्म 12 अगस्त को तमिलनाडु के सियाली गांव में हुआ था उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान में पांच नियम दिए हैं। मीडिया प्रभारी राखी सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है। अभिषेक कुमार ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान में दिए गए योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। कौशल कुमार ने कहा कि हम लोग लाइब्रेरी दिवस के रूप में रंगनाथन जी का जयंती मानते हैं। इस मौके पर लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई के महासचिव प्रणव कुमार मीडिया प्रभारी राखी सिन्हा देवव्रत कुमार कौशल कुमार अभिषेक कुमार आदि अन्य दर्जनों लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे।1
- सैलरी से नहीं मिल रहा हिसाब! 11 साल में खड़ी की 2.20 करोड़ की संपत्ति, फ्लैट से मिले लाखों के गहने और कैश। सैलरी से नहीं मिल रहा हिसाब! 11 साल में खड़ी की 2.20 करोड़ की संपत्ति, फ्लैट से मिले लाखों के गहने और कैश।1
- बिहार में महिलाओं के लिए कौशल विकास का मौका, होमेन स्किलिंग सेंटर में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर का प्रशिक्षण बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। भागलपुर के नवगछिया में संचालित कौशल विकास केंद्र में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैशन डिजाइनिंग में परिधान निर्माण, कटिंग, सिलाई एवं आधुनिक डिजाइनिंग तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं मेडिकल ड्रेसर ट्रेड में रोगी देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं दिए गए मोबाइल नंबर 8797612946 पर संपर्क कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का पता है—राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन रोड, बाजार समिति, एफसीआई गोदाम के पूर्व, थाना रोड, नवगछिया, भागलपुर।1
- लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल चानन (लखीसराय)। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत 12 अगस्त को सरस्वती विद्या निकेतन (MODEL स्कूल), राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, मननपुर के परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली मननपुर बाजार चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने मननपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। विद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यालय परिवार की यह पहल महत्वपूर्ण रही।4
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्याय के हिरासत में। बरैटा सिशवा में हथियार लेकर घर में मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद, एक चोरी के मामले में धराया। अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोगरी थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डायल 112, ईआरवी-02 गोगरी को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मामले का सत्यापन किया और गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा बरेंडा गांव में संबंधित युवक के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलबीर यादव, सिसवा बरेटा थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी को घटना से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान विक्रम कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चोरी के मामले में भी एक अन्य युवक को बड़ी चक से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में पुअनि मंजि साह, डायल 112 ईआरवी-02 गोगरी थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1