Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग,।। हमीरपुर - अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कबाड़ की दुकान के बगल में रखी अन्य दुकानें भी चपेट में आकर हुई खाक, देखते ही देखते चारों तरफ उठने लगी आग की भीषण लपटें, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग पर पाया गया काबू, मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद, मुस्करा थाना क्षेत्र के मंडी परिसर के पास का मामला ।।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग,।। हमीरपुर - अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कबाड़ की दुकान के बगल में रखी अन्य दुकानें भी चपेट में आकर हुई खाक, देखते ही देखते चारों तरफ उठने लगी आग की भीषण लपटें, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग पर पाया गया काबू, मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद, मुस्करा थाना क्षेत्र के मंडी परिसर के पास का मामला ।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने भारतीय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे सचमुच एक बौद्धिक पुरोधा थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका गुजरात के मान्डवी क्षेत्र में हंसराज भंसाली व रमादेवी के घर जन्म हुआ था। ये शुरु से ही पढ़ने में मेधावी थे। ये पहले भारतीय थे, जिन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए किया। वर्मा जी ने ब्रिटेन में इंडिया हाउस की स्थापना की, जहां पर विनायक दामोदर सावरकर और उनके साथियों ने रहकर देश की आजादी के लिए काम किया। ये युवा देशभक्तों के प्रेरणा स्त्रोत थे। ये सदैव देश के प्रति वफादार रहे। कालांतर में इनका 30 मार्च 1930 को जिनेवा में निधन हो गया। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पप्पू सोनकर, शंकर, चेतराम, ज़ालिम, रामरतन, जयराम, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।1
- हमीरपुर - अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कबाड़ की दुकान के बगल में रखी अन्य दुकानें भी चपेट में आकर हुई खाक, देखते ही देखते चारों तरफ उठने लगी आग की भीषण लपटें, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग पर पाया गया काबू, मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद, मुस्करा थाना क्षेत्र के मंडी परिसर के पास का मामला ।।4
- घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कैथा चौराहे के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 74 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशोर की मौत हो गई।1
- भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग: नाले की तत्काल सफाई कराई जाए नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे2
- Post by Padhori news1
- कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- *विद्यालय जोगापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव:: मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत* *दो बच्चे अटल आवासीय में चयनित* बकेवर/फतेहपुर। जनपद के देवमई ब्लॉक जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और अटल आवाशीय मे चयनित बच्चे बादल पुत्र इंद्रपाल जोगापुर यश कुमार पुत्र राजू पिपरा खेड़ा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पेन बॉक्स, टिफिन पानी थरमस और मेडल प्रदान किया पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान जोगापुर ग्राम प्रधान अनुज कुमार प्रधानाध्यापिका जोगापुर पूनम अवस्थी सहायक अध्यापिका शालिनी शिक्षामित्र सतीश वर्मा सरांय महमूपुर प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद अंकिता शुक्ला सुभा जया राठौड़ मीनाक्षी जोगापुर प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक स्तर शिक्षा की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- हमीरपुर। रविवार को श्री कुंवर विद्यालय मौदहा में ब्राह्मण समाज का मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महिला वक्ताओं ने समाज के उत्थान और कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज में व्याप्त भेदभाव, दहेज प्रथा और कन्याओं की अशिक्षा जैसी समस्याओं को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर इन कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। इस दौरान ब्राह्मण एकता परिषद की राष्ट्रीय संरक्षिका एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता त्रिपाठी, चित्रकूट मंडल अध्यक्ष गायत्री, हमीरपुर जिला अध्यक्ष दीपा त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीणा पाण्डेय और नगर पालिका मौदहा की पूर्व चेयरमैन चंचला पालीवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया। इसका आयोजन रामचंद्र शुक्ल और जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।4