भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, एक घंटे जाम में फंसा रहा तिलौथू बाजार भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, एक घंटे जाम में फंसा रहा तिलौथू बाजार रोहतास थाना क्षेत्र के कर्मा गांवा के समीप अकबरपुर–तिलौथू (डेहरी–अकबरपुर) एनएच पर बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। रोहतास की ओर से तिलौथू जा रहे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी प्रभु कुमार और अभिषेक कुमार के अनुसार, हादसे के बाद घायल युवक करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान तिलौथू बाजार में लंबा जाम लग गया, जो सरैया गांव से गैस एजेंसी तक फैला रहा। क़रीब शाम 6 बजे से क़रीब 7 बजे तक सड़क पूरी तरह जाम रही। जाम के बीच स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को ऑटो में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलौथू ले जाने का प्रयास किया। लेकिन भीषण जाम के कारण ऑटो आगे नहीं बढ़ पा रहा था। तुतला भवानी गेट से पीएचसी गेट तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट लग गए। समाजसेवी प्रभु कुमार ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर रास्ता बनवाया। अंततः घायल को ऑटो से उतारकर स्ट्रेचर के अभाव में हाथ के सहारा देकर अस्पताल पहुंचाया गया। जाम की स्थिति ऐसी थी कि पीएचसी की एंबुलेंस भी बाहर नहीं निकल सकी। घायल की पहचान दिनेश राम (30 वर्ष), पिता सतेंद्र राम, निवासी मानीडिहरा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर भेज दिया गया था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं समाजसेवी प्रभु कुमार ने स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर एंबुलेंस और ट्रैफिक नियंत्रण होता तो घायल को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।

- भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, एक घंटे जाम में फंसा रहा तिलौथू बाजार रोहतास थाना क्षेत्र के कर्मा गांवा के समीप अकबरपुर–तिलौथू (डेहरी–अकबरपुर) एनएच पर बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। रोहतास की ओर से तिलौथू जा रहे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी प्रभु कुमार और अभिषेक कुमार के अनुसार, हादसे के बाद घायल युवक करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान तिलौथू बाजार में लंबा जाम लग गया, जो सरैया गांव से गैस एजेंसी तक फैला रहा। क़रीब शाम 6 बजे से क़रीब 7 बजे तक सड़क पूरी तरह जाम रही। जाम के बीच स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को ऑटो में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलौथू ले जाने का प्रयास किया। लेकिन भीषण जाम के कारण ऑटो आगे नहीं बढ़ पा रहा था। तुतला भवानी गेट से पीएचसी गेट तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट लग गए। समाजसेवी प्रभु कुमार ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर रास्ता बनवाया। अंततः घायल को ऑटो से उतारकर स्ट्रेचर के अभाव में हाथ के सहारा देकर अस्पताल पहुंचाया गया। जाम की स्थिति ऐसी थी कि पीएचसी की एंबुलेंस भी बाहर नहीं निकल सकी। घायल की पहचान दिनेश राम (30 वर्ष), पिता सतेंद्र राम, निवासी मानीडिहरा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर भेज दिया गया था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं समाजसेवी प्रभु कुमार ने स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर एंबुलेंस और ट्रैफिक नियंत्रण होता तो घायल को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।1
- Post by User63078
- बुधवार को दोपहर क़रीब एक बजे पुलिस ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरमा गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुराने विवाद को लेकर बुधवार को धर्मेंद्र कुमार यादव (29 वर्ष) को गोली मार दी गई। धर्मेंद्र, पिता लाली सिंह, गांव पेसरा थाना सासाराम मुफस्सिल के निवासी हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।1
- सूर्यपूरा प्रखंड क्षेत्र के डबरिया मठिया गांव में बुधवार को 03 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगली सुअर के हमले में पांच वर्षीय सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।वह संजय गिरि का पुत्र बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सुभाष घर से बाहर खेलने गया था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वे बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा एवं एमटी सोनू कुमार की देखरेख में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by Kr monu raj1
- #RohtasNews #Kargahar #Tilkapur #BiharBreaking #ShortCircuit #RohtasLive #GaonKiKhabar #BreakingNews #BiharNews #AagLagGayi #LocalNews #BharatJantantra #SatishKumar1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by User63077