logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पचोर नपा में लगाई नेशनल लोक अदालत,4 लाख का राजस्व वसूला पचोर नगर परिषद में 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व वसूली का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहर दो बजे तक 3.50 लाख रुपए की राजस्व प्राप्त हुआ। शाम तक 5 लाख से अधिक आय प्राप्त हो सकती हे। नगर पालिका पचोर की वार्षिक राजस्व आय लगभग 4 करोड़ रुपए है। इसमें दुकान किराया, भवन कर, जलकर और संपत्ति कर शामिल हैं। लोक अदालत में करदाताओं को ब्याज और जुर्माने में विशेष छूट दी जा रही है। इस छूट का लाभ उठाते हुए कई करदाताओं ने अपने बकाया करों का भुगतान किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक रानवे ने कहा कि यह पहल करदाताओं को राहत देने के लिए की गई है। इससे लोगों और नगर पालिका दोनों को फायदा हो रहा है। नगर पालिका को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत का यह अभियान पूरे दिन चलेगा। शाम तक राजस्व वसूली का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपने बकाया करों का जल्द निपटान करने की अपील की है।

22 hrs ago
user_Jagdish nagar
Jagdish nagar
पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

पचोर नपा में लगाई नेशनल लोक अदालत,4 लाख का राजस्व वसूला पचोर नगर परिषद में 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व वसूली का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहर दो बजे तक 3.50 लाख रुपए की राजस्व प्राप्त हुआ। शाम तक 5 लाख से अधिक आय प्राप्त हो सकती हे। नगर पालिका पचोर की वार्षिक राजस्व आय लगभग 4 करोड़ रुपए है। इसमें दुकान किराया, भवन कर, जलकर और संपत्ति कर शामिल हैं। लोक अदालत में करदाताओं को ब्याज और जुर्माने में विशेष छूट दी जा रही है। इस छूट का लाभ उठाते हुए कई करदाताओं ने अपने बकाया करों का भुगतान किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक रानवे ने कहा कि यह पहल करदाताओं को राहत देने के लिए की गई है। इससे लोगों और नगर पालिका दोनों को फायदा हो रहा है। नगर पालिका को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत का यह अभियान पूरे दिन चलेगा। शाम तक राजस्व वसूली का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपने बकाया करों का जल्द निपटान करने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”। Caption मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”। 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद को लेकर कालापीपल में कांग्रेस की तैयारियां तेज। बैठक के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। #छात्रोंकीगूंज #RahulGandhi #Congress #StudentDialogue #Indore #Kalapipal #MadhyaPradesh #CongressMP #कांग्रेस #राहुलगांधी #किसानोंकीआवाज #छात्रोंकीआवाज
    1
    मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”।
Caption
मन की बात कहने नहीं, छात्रों के दिल की बात सुनने का कार्यक्रम — “छात्रों की गूंज”।
19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद को लेकर कालापीपल में कांग्रेस की तैयारियां तेज। बैठक के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
#छात्रोंकीगूंज #RahulGandhi #Congress #StudentDialogue #Indore #Kalapipal #MadhyaPradesh #CongressMP #कांग्रेस #राहुलगांधी #किसानोंकीआवाज #छात्रोंकीआवाज
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
    1
    एसडीओपी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनीषा शर्मा सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा पांडालों में खुले विद्युत तार नहीं रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए दुकान संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज बारिश से भटन नदी की पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन पर मंडराया खतरा मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम बड़ोदी में हुई तेज बारिश के बाद भटन नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। तेज बहाव के चलते नदी के ऊपर बनी पुलिया के किनारे का हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के एक हिस्से में सड़क की परत और नीचे की मिट्टी-पत्थर बहने से गहरा कटाव दिखाई दे रहा है। ग्रामीण भगवान, देवकरण, संजय, राजेश कलमोदिया, राजकुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुलिया के किनारे हुए कटाव के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं नदी में पानी का बहाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए तथा कटाव वाले स्थान को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
    1
    तेज बारिश से भटन नदी की पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन पर मंडराया खतरा
मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के ग्राम बड़ोदी में हुई तेज बारिश के बाद भटन नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। तेज बहाव के चलते नदी के ऊपर बनी पुलिया के किनारे का हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के एक हिस्से में सड़क की परत और नीचे की मिट्टी-पत्थर बहने से गहरा कटाव दिखाई दे रहा है।
ग्रामीण भगवान, देवकरण, संजय, राजेश कलमोदिया, राजकुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुलिया के किनारे हुए कटाव के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं नदी में पानी का बहाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए तथा कटाव वाले स्थान को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाजापुर में रामदेव दूज पर लोगों ने खीर का भंडारा किया खीर के रूप में बांटी गई प्रसादी
    1
    शाजापुर में रामदेव दूज पर लोगों ने खीर का भंडारा किया खीर के रूप में बांटी गई प्रसादी
    user_Mayaram Rathore
    Mayaram Rathore
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक *एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    1
    एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक
*एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न*
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चाचौड़ा बायपास की बदहाली: प्रशासन को जगाने के लिए नागरिकों का अनोखा प्रदर्शन * चाचौड़ा "विकास के दावों के बीच, चाचौड़ा बायपास की जर्जर सड़क प्रशासन की पोल खोल रही है। हालात यह हैं कि गड्ढों में अब धान या पौधे नहीं, बल्कि लोगों का गुस्सा उग रहा है। मध्य प्रदेश के चाचौड़ा-बीनागंज में बदहाल सड़कों और जनसमस्याओं के खिलाफ नागरिकों का सब्र अब जवाब दे गया है। लंबे समय से जर्जर पड़े चाचौड़ा बायपास की सुधि न लेने पर शनिवार को स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और सांकेतिक प्रदर्शन किया। ​प्रशासन को नींद से जगाने के लिए बायपास पर 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। विरोध का यह तरीका यहीं नहीं रुका; प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में पौधे लगाकर शासन-प्रशासन को कड़ा संदेश दिया कि वादों के गड्ढे अब और नहीं भरे जाएंगे। कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने बताया कि ​"सड़क पर बने इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। हमने सीएमओ (CMO) को ज्ञापन सौंपकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।" वही डॉ. संजय मीना (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष): ने कहा कि ​"हमें अब सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। बायपास की इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इन परेशानियों से राहत मिल सके।" ​ ​अब देखना यह है कि गड्ढों में पौधे लगाने के इस अनोखे विरोध के बाद क्या प्रशासन गहरी नींद से जागता है या फिर जनता को यूं ही बदहाली के बीच जीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    3
    चाचौड़ा बायपास की बदहाली: प्रशासन को जगाने के लिए नागरिकों का अनोखा प्रदर्शन
*
चाचौड़ा
"विकास के दावों के बीच, चाचौड़ा बायपास की जर्जर सड़क प्रशासन की पोल खोल रही है। हालात यह हैं कि गड्ढों में अब धान या पौधे नहीं, बल्कि लोगों का गुस्सा उग रहा है।
मध्य प्रदेश के चाचौड़ा-बीनागंज में बदहाल सड़कों और जनसमस्याओं के खिलाफ नागरिकों का सब्र अब जवाब दे गया है। लंबे समय से जर्जर पड़े चाचौड़ा बायपास की सुधि न लेने पर शनिवार को स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और सांकेतिक प्रदर्शन किया।
​प्रशासन को नींद से जगाने के लिए बायपास पर 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। विरोध का यह तरीका यहीं नहीं रुका; प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में पौधे लगाकर शासन-प्रशासन को कड़ा संदेश दिया कि वादों के गड्ढे अब और नहीं भरे जाएंगे।
कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने बताया कि 
​"सड़क पर बने इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। हमने सीएमओ (CMO) को ज्ञापन सौंपकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।"
वही डॉ. संजय मीना (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष): ने कहा कि
​"हमें अब सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। बायपास की इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इन परेशानियों से राहत मिल सके।"
​
​अब देखना यह है कि गड्ढों में पौधे लगाने के इस अनोखे विरोध के बाद क्या प्रशासन गहरी नींद से जागता है या फिर जनता को यूं ही बदहाली के बीच जीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस बिज पर चल समारोह निकला पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर समिति के लोगो ने रुकवाये वाहन पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस मनाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला परंतु पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर नियंत्रण नहीं रहा
    1
    बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस बिज पर चल समारोह निकला

पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर समिति के लोगो ने रुकवाये वाहन

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस मनाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला परंतु पुलिस प्रशासन नहीं रहा सतर्क टैफिक पर नियंत्रण नहीं रहा
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। *बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।* ​गाँव करनावाद, जिला देवास (मध्य प्रदेश) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। ​घटना का विवरण: बाउंड्री वॉल पर बिजली का लाइव तार गिरने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इस गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन छिन गया। ​प्रशासनिक भ्रष्टाचार: पीड़ित परिवार जब न्याय और मुआवजे की गुहार लगाने स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों के पास पहुँचा, तो ​न्याय की मांग और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता ​एक गरीब और बेसहारा परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, और ​विभागीय जाँच: बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही (जर्जर तारों के रख-रखाव में कमी) की उच्च स्तरीय जांच हो। ​मुआवजा: मृत मवेशियों (7 बकरियों और 1 गाय) के नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित गरीब परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। ​भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: पैसे की मांग करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
    1
    करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।
*बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।*
​गाँव करनावाद, जिला देवास (मध्य प्रदेश) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरने से करंट लगने से एक साथ 7 बकरियां और 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।
​घटना का विवरण: बाउंड्री वॉल पर बिजली का लाइव तार गिरने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इस गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन छिन गया।
​प्रशासनिक भ्रष्टाचार: पीड़ित परिवार जब न्याय और मुआवजे की गुहार लगाने स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों के पास पहुँचा, तो 
​न्याय की मांग और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता
​एक गरीब और बेसहारा परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, और 
​विभागीय जाँच: बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही (जर्जर तारों के रख-रखाव में कमी) की उच्च स्तरीय जांच हो।
​मुआवजा: मृत मवेशियों (7 बकरियों और 1 गाय) के नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित गरीब परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
​भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: पैसे की मांग करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_मंगल भिलाला
    मंगल भिलाला
    Court reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। ​घटना का विवरण ​करण गुजराती किसी काम से घर से बाहर निकले थे और रेलवे फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ​हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें 108 ए एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ​डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के बावजूद, हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ​पुलिस कार्रवाई एवं अन्य जानकारी ​मृतक करण गुजराती घर में अकेले रहते थे। ​सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। ​पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। ​पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    1
    शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई।
शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी गांव के पास बेरछी रेलवे फाटक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई।
​घटना का विवरण
​करण गुजराती किसी काम से घर से बाहर निकले थे और रेलवे फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।
​हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें 108 ए एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
​डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के बावजूद, हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
​पुलिस कार्रवाई एवं अन्य जानकारी
​मृतक करण गुजराती घर में अकेले रहते थे।
​सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
​पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
​पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    user_मंगल भिलाला
    मंगल भिलाला
    Court reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.