क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक संपन्न राजनीतिक सशक्तिकरण संगठन विस्तार धर्मशाला निर्माण पर बनी व्यापक राणनीति उरई | 31 मार्च 2026 (मंगलवार) क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वाधान में स्वर्णकार समाज की वार्षिक साधारण/आम सभा मंगलवार को स्वर्णकार धर्मशाला, नया पाठकपुरा (कोच रोड) उरई में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक, स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सोनी उपस्थित रहे। साथ ही स्वर्णकार समाज जालौन के अध्यक्ष नरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री संदीप पांचाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में स्वर्णकार समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों—स्वर्णकार, बढ़ई, लौहकार, ताम्रकार एवं शिल्पकार सहित समस्त कर्मकार समाज को एकजुट कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। डॉ. उमाशंकर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने V-5 मंच के माध्यम से व्यापक स्तर पर संगठन खड़ा करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने कहा कि समिति का विस्तार जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में कार्यकारिणी का गठन कर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। बैठक में समिति के महासचिव एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष (स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच, जालौन) अरविंद कुमार स्वर्णकार द्वारा संविधान संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही संशोधित नियमावली के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के कोषाध्यक्ष नीलम कुमार स्वर्णकार ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की बजटीय आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग व दान देने की अपील की गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले) ने धर्मशाला निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सोनी के प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य—आलोक स्वर्णकार, दिनेश कुमार सोनी, शिवशंकर सोनी, सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले), शिवकुमार स्वर्णकार, पवन कुमार सोनी, रमेश चंद्र स्वर्णकार, अरविंद सोनी (बच्चू), बाबूराम स्वर्णकार, नरेश सोनी (जालौन), आकाश सोनी, कमलेश सोनी, अखिलेश सोनी (पत्रकार), दीनदयाल काका जी, केदारनाथ स्वर्णकार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में निर्णय लिया गया कि “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन को लेकर अगली बैठक 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पुनः स्वर्णकार धर्मशाला उरई में आयोजित की जाएगी।

- जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।2
- उरई | 31 मार्च 2026 (मंगलवार) क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वाधान में स्वर्णकार समाज की वार्षिक साधारण/आम सभा मंगलवार को स्वर्णकार धर्मशाला, नया पाठकपुरा (कोच रोड) उरई में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक, स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सोनी उपस्थित रहे। साथ ही स्वर्णकार समाज जालौन के अध्यक्ष नरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री संदीप पांचाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में स्वर्णकार समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों—स्वर्णकार, बढ़ई, लौहकार, ताम्रकार एवं शिल्पकार सहित समस्त कर्मकार समाज को एकजुट कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। डॉ. उमाशंकर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने V-5 मंच के माध्यम से व्यापक स्तर पर संगठन खड़ा करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने कहा कि समिति का विस्तार जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में कार्यकारिणी का गठन कर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। बैठक में समिति के महासचिव एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष (स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच, जालौन) अरविंद कुमार स्वर्णकार द्वारा संविधान संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही संशोधित नियमावली के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के कोषाध्यक्ष नीलम कुमार स्वर्णकार ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की बजटीय आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग व दान देने की अपील की गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले) ने धर्मशाला निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सोनी के प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य—आलोक स्वर्णकार, दिनेश कुमार सोनी, शिवशंकर सोनी, सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले), शिवकुमार स्वर्णकार, पवन कुमार सोनी, रमेश चंद्र स्वर्णकार, अरविंद सोनी (बच्चू), बाबूराम स्वर्णकार, नरेश सोनी (जालौन), आकाश सोनी, कमलेश सोनी, अखिलेश सोनी (पत्रकार), दीनदयाल काका जी, केदारनाथ स्वर्णकार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में निर्णय लिया गया कि “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन को लेकर अगली बैठक 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पुनः स्वर्णकार धर्मशाला उरई में आयोजित की जाएगी।1
- जालौन (सालाबाद)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा बबूल का पेड़ घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजकुमार धानुक (पुत्र रामशंकर) निवासी सालाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से छज्जे का पत्थर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके कंधे में चोट आई। इस घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। डायल 112 द्वारा कोतवाली जालौन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल व थाना प्रभारी जालौन हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में टीम द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका। वहीं लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आपदा राहत के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की। घायल के परिजन अजय (पुत्र रामशंकर) ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे में मकान का छज्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ग्रुप रिपोर्ट।। आवाज न्यूज ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन जालौन मेट्रो अखलेश सोनी पत्रकार जालौन पायनियर न्यूज़ पेपर संवाददाता संजय कुमार पत्रकार सालाबाद जालौन1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- रामपुरा: शिक्षा की लौ से हजारों जीवन रोशन करने वाले आदर्श शिक्षक विनोद कुमार आर्य का सेवाकाल 31 मार्च 2026 को पूर्ण हो गया। रामपुरा क्षेत्र के मूल निवासी और एक समर्पित शिक्षाविद् के रूप में पहचाने जाने वाले श्री आर्य की सेवानिवृत्ति पर महूटा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 'विदाई समारोह' मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक भावुक मिलन बन गया। *संघर्ष और समर्पण का सफर* विनोद कुमार आर्य का शिक्षकीय सफर आसान नहीं था। उनके इस सफल करियर के पीछे उनकी धर्मपत्नी का अथक संघर्ष और त्याग एक मजबूत आधार स्तंभ रहा। शुरुआती दिनों की चुनौतियों से लेकर बच्चों की उच्च शिक्षा और घर की जिम्मेदारियों तक, उनकी पत्नी ने हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। आज उनके परिवार की सफलता में उनकी पत्नी के उसी मूक बलिदान की गूंज सुनाई देती है। बांदा से जालौन तक का सफरनामा श्री आर्य ने अपने करियर की नींव जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र स्थित जनबारा प्राथमिक विद्यालय में रखी थी। हालांकि वहां उनका कार्यकाल मात्र 5-6 माह का रहा, लेकिन उनके कार्य के प्रति निष्ठा वहीं से दिखने लगी थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण तिंदवारी ब्लॉक के महोई जूनियर विद्यालय में हुआ, जहाँ उन्होंने 2016 से लगातार 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उच्च योग्यता और विद्यार्थी प्रेम शिक्षा के प्रति उनके जुनून का अंदाजा उनकी डिग्रियों से लगाया जा सकता है। MA, B.Ed, विशिष्ट BTC और LLB जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त श्री आर्य ने कभी भी खुद को सीखने से नहीं रोका। उन्होंने न केवल किताबी ज्ञान बांटा, बल्कि एक वकील की तार्किक क्षमता और एक गुरु के नैतिक मूल्यों का ऐसा मिश्रण विद्यार्थियों को दिया, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य संवर सका। *गौरवान्वित परिवार* : बेटा निभा रहा प्रशासनिक जिम्मेदारी विनोद कुमार आर्य के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके द्वारा रोपे गए संस्कारों के बीज आज वटवृक्ष बन रहे हैं। उनके सुपुत्र, जो पूर्व में लेखपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब अपनी पदोन्नति और योग्यता के बल पर माधौगढ़ तहसील में तहसीलदार न्यायालय में 'बाबू' (मुख्य लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। पिता की विदाई के समय पुत्र की यह उपलब्धि परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। विदाई की बेला में नम हुई आंखें महूटा विद्यालय में आयोजित समारोह में जैसे ही विदाई का क्षण आया, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं। *सम्मान* : शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। लोकप्रियता: सहकर्मियों ने उन्हें एक 'अनुशासनप्रिय मित्र' और छात्रों ने उन्हें 'पितातुल्य मार्गदर्शक' बताया। *शुभकामनाएं* : उपस्थित जनसमूह ने उनके सुखद, स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। विनोद कुमार आर्य भले ही विद्यालय के रजिस्टर से सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और उनके आदर्शों की छाप जालौन के शिक्षा जगत पर हमेशा अंकित रहेगी।4
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर में आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रांशु को घर में खींचकर मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलने पहुंची सपा नेत्री पल्लवी पाल, अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।1
- जालौन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। टीम द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य महिला अपराधों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ वे बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई। एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक मधु सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता एवं कांस्टेबल सत्येंद्र की सक्रिय भूमिका रही। टीम के प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।1