logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बिकापुर, सीतापुर की सड़कों को लेकर ये गाना हो रहा है वायरल तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करे। जगह-जगह हैं गड्ढे कीचड़, टूटी नाली, बड़े-बड़े बोल्डर। ट्रक वाले भी सिर धुन रहे हैं, गड्ढों में सड़कें ढूंढ रहे हैं। सड़कों पर घुटने भर-भर पानी, याद आ रही सबको नानी। चलाना नहीं है अब कार, उदासी मन काहे को करे। मंत्री विधायक बेकार, उदासी मन काहे को करे। सड़क बनी थी बड़े प्यार से, उखड़ गई पहली बौछार से। ठेकेदार का काम निराला, कागज पर पुल और नाला। बजट आया, फाइलें चलीं थी फाइल चली तो जेबें भरी थीं। जनता पूछे—सड़क किधर है? अफसर बोले—काम इधर है! बरसात आई, पोल खुली है , सड़क की सारी मिट्टी धुली है कल तक थे जो बड़े होशियार, बता रहे मौसम जिम्मेदार। उदासी मन काहे को करे। बाइक सवार फिसलते जाएं, पैदल वाले जूते बचाएं। जिसको जाना है बाजार, खोज रहा है नाव और पतवार। उदासी मन काहे को करे। गड्ढों में जब चांद उतरता, सड़क का चेहरा खूब निखरता। जनता पीएं कितनी हाला, सड़क बने है विष का प्याला। नेता जी फिर देंगे बयान, “बहुत जल्द होगा निर्माण।” जनता बोले—कब तक यार? उदासी मन काहे को करे। टेंडर होगा, शिलान्यास होगा, फिर फोटो का प्रकाश होगा। नारियल फूटे, फीता काटें, गड्ढों के बल रेवड़ी बांटें। फिर आएगा अगला चुनाव, फिर दिखलाएंगे नया स्वप्न-गांव। हम भी बोलें बारंबार— “तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार!” हंस लो भाई, रोना बेकार, गड्ढों से ही है अब प्यार। जब तक सड़क न आए यार, उदासी मन काहे को करे। सुनील गुप्ता केसला रोड सीतापुर

4 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

अम्बिकापुर, सीतापुर की सड़कों को लेकर ये गाना हो रहा है वायरल तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करे। जगह-जगह हैं गड्ढे कीचड़, टूटी नाली, बड़े-बड़े बोल्डर। ट्रक वाले भी सिर धुन रहे हैं, गड्ढों में सड़कें ढूंढ रहे हैं। सड़कों पर घुटने भर-भर पानी, याद आ रही सबको नानी। चलाना नहीं है अब कार, उदासी मन काहे को करे। मंत्री विधायक बेकार, उदासी मन काहे को करे। सड़क बनी थी बड़े प्यार से, उखड़ गई पहली बौछार से। ठेकेदार का काम निराला, कागज पर पुल और नाला। बजट आया, फाइलें चलीं थी फाइल चली तो जेबें भरी थीं। जनता पूछे—सड़क किधर है? अफसर बोले—काम इधर है! बरसात आई, पोल खुली है , सड़क की सारी मिट्टी धुली है कल तक थे जो बड़े होशियार, बता रहे मौसम जिम्मेदार। उदासी मन काहे को करे। बाइक सवार फिसलते जाएं, पैदल वाले जूते बचाएं। जिसको जाना है बाजार, खोज रहा है नाव और पतवार। उदासी मन काहे को करे। गड्ढों में जब चांद उतरता, सड़क का चेहरा खूब निखरता। जनता पीएं कितनी हाला, सड़क बने है विष का प्याला। नेता जी फिर देंगे बयान, “बहुत जल्द होगा निर्माण।” जनता बोले—कब तक यार? उदासी मन काहे को करे। टेंडर होगा, शिलान्यास होगा, फिर फोटो का प्रकाश होगा। नारियल फूटे, फीता काटें, गड्ढों के बल रेवड़ी बांटें। फिर आएगा अगला चुनाव, फिर दिखलाएंगे नया स्वप्न-गांव। हम भी बोलें बारंबार— “तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार!” हंस लो भाई, रोना बेकार, गड्ढों से ही है अब प्यार। जब तक सड़क न आए यार, उदासी मन काहे को करे। सुनील गुप्ता केसला रोड सीतापुर

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अम्बिकापुर, सीतापुर की सड़कों को लेकर ये गाना हो रहा है वायरल तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करे। जगह-जगह हैं गड्ढे कीचड़, टूटी नाली, बड़े-बड़े बोल्डर। ट्रक वाले भी सिर धुन रहे हैं, गड्ढों में सड़कें ढूंढ रहे हैं। सड़कों पर घुटने भर-भर पानी, याद आ रही सबको नानी। चलाना नहीं है अब कार, उदासी मन काहे को करे। मंत्री विधायक बेकार, उदासी मन काहे को करे। सड़क बनी थी बड़े प्यार से, उखड़ गई पहली बौछार से। ठेकेदार का काम निराला, कागज पर पुल और नाला। बजट आया, फाइलें चलीं थी फाइल चली तो जेबें भरी थीं। जनता पूछे—सड़क किधर है? अफसर बोले—काम इधर है! बरसात आई, पोल खुली है , सड़क की सारी मिट्टी धुली है कल तक थे जो बड़े होशियार, बता रहे मौसम जिम्मेदार। उदासी मन काहे को करे। बाइक सवार फिसलते जाएं, पैदल वाले जूते बचाएं। जिसको जाना है बाजार, खोज रहा है नाव और पतवार। उदासी मन काहे को करे। गड्ढों में जब चांद उतरता, सड़क का चेहरा खूब निखरता। जनता पीएं कितनी हाला, सड़क बने है विष का प्याला। नेता जी फिर देंगे बयान, “बहुत जल्द होगा निर्माण।” जनता बोले—कब तक यार? उदासी मन काहे को करे। टेंडर होगा, शिलान्यास होगा, फिर फोटो का प्रकाश होगा। नारियल फूटे, फीता काटें, गड्ढों के बल रेवड़ी बांटें। फिर आएगा अगला चुनाव, फिर दिखलाएंगे नया स्वप्न-गांव। हम भी बोलें बारंबार— “तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार!” हंस लो भाई, रोना बेकार, गड्ढों से ही है अब प्यार। जब तक सड़क न आए यार, उदासी मन काहे को करे। सुनील गुप्ता केसला रोड सीतापुर
    1
    अम्बिकापुर, सीतापुर की सड़कों को लेकर ये गाना हो रहा है वायरल 
तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे।
जगह-जगह हैं गड्ढे कीचड़,
टूटी नाली, बड़े-बड़े बोल्डर।
ट्रक वाले भी सिर धुन रहे हैं,
गड्ढों में सड़कें ढूंढ रहे हैं।
सड़कों पर घुटने भर-भर पानी,
याद आ रही सबको नानी।
चलाना नहीं है अब कार,
उदासी मन काहे को करे।
मंत्री विधायक बेकार,
उदासी मन काहे को करे।
सड़क बनी थी बड़े प्यार से,
उखड़ गई पहली बौछार से।
ठेकेदार का काम निराला,
कागज पर पुल और नाला।
बजट आया, फाइलें चलीं थी
फाइल चली तो जेबें भरी थीं।
जनता पूछे—सड़क किधर है?
अफसर बोले—काम इधर है!
बरसात आई, पोल खुली है ,
सड़क की सारी मिट्टी धुली है
कल तक थे जो बड़े होशियार,
बता रहे मौसम जिम्मेदार।
उदासी मन काहे को करे।
बाइक सवार फिसलते जाएं,
पैदल वाले जूते बचाएं।
जिसको जाना है बाजार,
खोज रहा है नाव और पतवार।
उदासी मन काहे को करे।
गड्ढों में जब चांद उतरता,
सड़क का चेहरा खूब निखरता।
जनता पीएं कितनी हाला,
सड़क बने है विष का प्याला।
नेता जी फिर देंगे बयान,
“बहुत जल्द होगा निर्माण।”
जनता बोले—कब तक यार?
उदासी मन काहे को करे।
टेंडर होगा, शिलान्यास होगा,
फिर फोटो का प्रकाश होगा।
नारियल फूटे, फीता काटें,
गड्ढों के बल रेवड़ी बांटें।
फिर आएगा अगला चुनाव,
फिर दिखलाएंगे नया स्वप्न-गांव।
हम भी बोलें बारंबार—
“तेरा सड़क करेंगे बेड़ा पार!”
हंस लो भाई, रोना बेकार,
गड्ढों से ही है अब प्यार।
जब तक सड़क न आए यार,
उदासी मन काहे को करे।
सुनील गुप्ता
केसला रोड सीतापुर
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बाबा भोलेनाथ की नगरी चोरकी पानी धाम में बन रहा है भव्य शिव मंदिर हजारों लोगों के आस्था का केंद्र चोर की पानी धाम में भविष्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका विशाल स्वरूप दिखाना शुरू हो गया एक बार अपने परिवार को साथ जरूर आए
    1
    बाबा भोलेनाथ की नगरी चोरकी पानी धाम में बन रहा है भव्य शिव मंदिर 
हजारों लोगों के आस्था का केंद्र चोर की पानी धाम में भविष्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका विशाल स्वरूप दिखाना शुरू हो गया एक बार अपने परिवार को साथ जरूर आए
    user_सुंदर सीतापुर
    सुंदर सीतापुर
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त* 🚨 *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद* 🚨 *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। *तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    1
    *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त*
🚨  *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद*
🚨  *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
🚨  *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*
*रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
*तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावक बोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है। वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके। धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।
    4
    नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावक
बोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी
धरमजयगढ़  - धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है।
वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके।
धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    1 hr ago
  • वडोदरा में विकास की नई रफ्तार, पीएम मोदी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया शुभारंभ वडोदरा से लाइव 🚨 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की प्रमुख विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। 🚆🛣️ इन परियोजनाओं से रेल कनेक्टिविटी, सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स को नई मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत की प्रगति का मजबूत आधार है। 📍 वडोदरा | गुजरात 🎥 वडोदरा से सीधा प्रसारण #PMModi #NarendraModi #Vadodara #Gujarat #Infrastructure #Development #ViksitBharat #India #LiveNews #PradeshKhabar
    1
    वडोदरा में विकास की नई रफ्तार, पीएम मोदी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया शुभारंभ
वडोदरा से लाइव 🚨
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की प्रमुख विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। 🚆🛣️
इन परियोजनाओं से रेल कनेक्टिविटी, सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स को नई मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत की प्रगति का मजबूत आधार है।
📍 वडोदरा | गुजरात
🎥 वडोदरा से सीधा प्रसारण
#PMModi #NarendraModi #Vadodara #Gujarat #Infrastructure #Development #ViksitBharat #India #LiveNews #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर जी ने दिया बड़ा बयान— सरकार पे उठाए कई सवाल कहा उठोगे या सोए रहोगे? लगातार समाज सेवा में जुड़े रहने वाले अंकुर जी लगातार अंबिकापुर के समस्याओं का उजागर करते रहते हैं इसी उपरांत उन्होंने बार-बार हर बार की तरह सड़क की समस्या को लेकर सरकार को चेताया है
    2
    सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर जी ने दिया बड़ा बयान— सरकार पे उठाए कई सवाल कहा उठोगे या सोए रहोगे?
लगातार समाज सेवा में जुड़े रहने वाले अंकुर जी लगातार अंबिकापुर के समस्याओं का उजागर करते रहते हैं इसी उपरांत उन्होंने बार-बार हर बार की तरह सड़क की समस्या को लेकर सरकार को चेताया है
    user_Maharaj Shubham Pathak
    Maharaj Shubham Pathak
    Media house अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • 🚨 “रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत प्रयास से मिली सफलता”—एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह रायगढ़, 10 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया। इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है। नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया। 6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में— • 2,64,146 रुपये नगद • 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये • सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल • सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है। आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उधो राम पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा । 👉🏻एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश “अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    4
    🚨 “रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत प्रयास से मिली सफलता”—एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 10 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना
जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया।
इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग
जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है।
नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा
पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया।
आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया।
6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद
आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में—
•	2,64,146 रुपये नगद
•	1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये
•	सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल
•	सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा
बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है।
आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल,  आरक्षक उधो राम  पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं  जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।
👉🏻एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • सरगुजा छत्तीसगढ़ मंत्री— श्री राजेश अग्रवाल ने विधायक ग्रह घेराव एवं सड़क को लेकर दिए बड़े बयान कहा सड़के बनेगी जल्द बनेगी वर्तमान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि टेंडर पास हो चुका है ठेकेदार भी नियुक्त हो चुके हैं बारिश रुकते के साथ सड़कों का निर्माण शुरू होगा
    1
    सरगुजा छत्तीसगढ़ मंत्री— श्री राजेश अग्रवाल ने  विधायक ग्रह  घेराव एवं सड़क को लेकर दिए बड़े बयान कहा सड़के बनेगी जल्द बनेगी
वर्तमान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि टेंडर पास हो चुका है ठेकेदार भी नियुक्त हो चुके हैं बारिश रुकते के साथ सड़कों का निर्माण शुरू होगा
    user_Maharaj Shubham Pathak
    Maharaj Shubham Pathak
    Media house अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.