logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    2
    मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना
मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सम्राट जी न्याय दिलाइए!": लव मैरिज के बाद दर-दर भटकने को मजबूर मासूम बच्चा और माँ।
    1
    सम्राट जी न्याय दिलाइए!": लव मैरिज के बाद दर-दर भटकने को मजबूर मासूम बच्चा और माँ।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, कटरा मार्केट और नंदलाल बसु चौक समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाए गए लोहे-टीन के शेड, प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड, गुमटियां और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर पहुंचते ही कई दुकानदार खुद भी अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभियान के बाद सड़कें पहले की अपेक्षा चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार होते हुए नंदलाल बसु चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क पर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हवेली खड़कपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहायक नियोजन पदाधिकारी डॉक्टर शाहबाज आलम स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे। बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन
    3
    हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 
नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, कटरा मार्केट और नंदलाल बसु चौक समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था।
अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाए गए लोहे-टीन के शेड, प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड, गुमटियां और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर पहुंचते ही कई दुकानदार खुद भी अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभियान के बाद सड़कें पहले की अपेक्षा चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार होते हुए नंदलाल बसु चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क पर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हवेली खड़कपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहायक नियोजन पदाधिकारी डॉक्टर शाहबाज आलम  स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे।
बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन
    user_Madhu Kumari
    Madhu Kumari
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • परीक्षा फॉर्म भरकर लौट रहे तीन किशोर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गंभीर घायल मुंगेर/हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। रमाकाबाद बजरंगबली स्थान के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गंगटा पंचायत के वासुदेवपुर गांव निवासी विशाल कुमार अपने साथी संगम और गोलू के साथ रंगनाथ उच्च विद्यालय गए थे। तीनों परीक्षा फॉर्म भरने के बाद बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगबली स्थान के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे सुरक्षा घेरे से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार संगम और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के �
    1
    परीक्षा फॉर्म भरकर लौट रहे तीन किशोर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गंभीर घायल
मुंगेर/हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। रमाकाबाद बजरंगबली स्थान के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गंगटा पंचायत के वासुदेवपुर गांव निवासी विशाल कुमार अपने साथी संगम और गोलू के साथ रंगनाथ उच्च विद्यालय गए थे। तीनों परीक्षा फॉर्म भरने के बाद बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बजरंगबली स्थान के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे सुरक्षा घेरे से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बाइक पर सवार संगम और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के �
    user_Ayush Yadav journalist
    Ayush Yadav journalist
    Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर! सड़क किनारे लगे शेड और अस्थायी दुकानों पर हुई कार्रवाई, और देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी शहर की मुख्य सड़क! हवेली खड़गपुर में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नंदलाल बसु चौक से पुल, कठरा मार्केट, एकता पार्क होते हुए आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे लगाए गए शेड, अस्थायी दुकानें और सड़क की जगह पर किए गए दूसरे अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान हटाते हुए भी नजर आए। अतिक्रमण हटने के बाद मुख्य सड़क पहले की अपेक्षा काफी चौड़ी दिखाई दे रही है। इससे आम लोगों के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि सड़क को दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आने से रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, अंचलाधिकारी जयप्रकाश, थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत नगर परिषद, अंचल और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सड़क तो चौड़ी हो गई है, लेकिन अब सवाल है—क्या यह सड़क आगे भी इसी तरह अतिक्रमणमुक्त रह पाएगी?
    3
    हवेली खड़गपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर! सड़क किनारे लगे शेड और अस्थायी दुकानों पर हुई कार्रवाई, और देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी शहर की मुख्य सड़क!
हवेली खड़गपुर में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नंदलाल बसु चौक से पुल, कठरा मार्केट, एकता पार्क होते हुए आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान दुकानों के आगे लगाए गए शेड, अस्थायी दुकानें और सड़क की जगह पर किए गए दूसरे अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान हटाते हुए भी नजर आए।
अतिक्रमण हटने के बाद मुख्य सड़क पहले की अपेक्षा काफी चौड़ी दिखाई दे रही है। इससे आम लोगों के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन का कहना है कि सड़क को दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आने से रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, अंचलाधिकारी जयप्रकाश, थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत नगर परिषद, अंचल और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सड़क तो चौड़ी हो गई है, लेकिन अब सवाल है—क्या यह सड़क आगे भी इसी तरह अतिक्रमणमुक्त रह पाएगी?
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई। जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: जितेन्द्र नाथ कांग्रेस नेता शेखपुरा
    4
    घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी
घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी।
लोकेशन बिहार शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई।
जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की।
वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
बाइट: जितेन्द्र नाथ 
कांग्रेस नेता शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • महेश यादव भागलपुर जिला बिहार
    1
    महेश यादव भागलपुर जिला बिहार
    user_महेश यादव सिंगर भागलपुर
    महेश यादव सिंगर भागलपुर
    शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    1
    खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश
तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया।
डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.