हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, कटरा मार्केट और नंदलाल बसु चौक समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाए गए लोहे-टीन के शेड, प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड, गुमटियां और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर पहुंचते ही कई दुकानदार खुद भी अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभियान के बाद सड़कें पहले की अपेक्षा चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार होते हुए नंदलाल बसु चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क पर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हवेली खड़कपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहायक नियोजन पदाधिकारी डॉक्टर शाहबाज आलम स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे। बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन
हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, कटरा मार्केट और नंदलाल बसु चौक समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाए गए लोहे-टीन के शेड, प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड, गुमटियां
और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर पहुंचते ही कई दुकानदार खुद भी अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभियान के बाद सड़कें पहले की अपेक्षा चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार
होते हुए नंदलाल बसु चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क पर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हवेली खड़कपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहायक नियोजन पदाधिकारी डॉक्टर शाहबाज आलम स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे। बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर की शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से व्यक्त की शोक संवेदना बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉक्टर चंदन यादव व परिजनों से मुलाकात कर दी शांतना रवि शंकर यादव, सुभाष वर्मा, पत्रकार पवन चौधरी, मानसी कुमारी ने दी श्रद्धांजलि1
- महेश यादव भागलपुर जिला बिहार1
- पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का असहयोग आंदोलन जारी। *गोगरी (खगड़िया):* बिहार में पेपर लेस रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को लगभग 2 बजे गोगरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर हॉल में संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद झा ने की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पटना हाई कोर्ट में पेपर लेस रजिस्ट्री के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलन को 8 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। बैठक में अमित कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, अमर साह, रामजी गोस्वामी, शैलेंद्र अम्बष्ट, प्रवीण राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में पेपर लेस रजिस्ट्री लागू तो कर दी, लेकिन जमीनी हकीकत में यह पेपर लेस है ही नहीं। क्रेता को 14 पन्ने का बिना हस्ताक्षर वाला डीड थमा दिया जाता है। ऐसे में पेपर लेस का औचित्य क्या रह जाता है। इससे न सिर्फ दस्तावेज नवीशों के रोजगार पर संकट खड़ा हुआ है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेपर लेश रजिस्ट्री नहीं कराना चाहते है संघ ने सरकार से मांग की है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती और हाई कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था को ही बहाल रखा जाए।1
- श्री राहुल कुमार( भारतीय प्रशासनिक सेवा) प्रबंध निदेशक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सह प्रभारी सचिव खगड़िया जिला एवं जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर के द्वारा आज जिला संवाद कक्ष से खगड़िया जिला के सभी प्रखंड एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ बाढ़ समाप्ति उपरांत समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया District Administration, Khagaria - Bihar1
- जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई व्यवहार न्यायालय का पहला दौरा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास जमुई। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायाधीश राजकुमार शनिवार देर शाम अपने पहले दौरे पर जमुई पहुंचे। जमुई आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। भ्रमण के क्रम में वे सबसे पहले पुराने जेल परिसर पहुंचे। यहां न्यायिक पदाधिकारियों के लिए प्रस्तावित नए आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया और नींव का पत्थर रखकर योजना की आधारशिला रखी। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर के पूर्वी छोर स्थित गेट नंबर एक के समीप सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्मित संतरी कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं पश्चिमी परिसर में स्थापित होने वाले आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम का पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ते हुए शिलान्यास किया। बताया गया कि जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जमुई के निरीक्षी न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार का यह जमुई का पहला दौरा था। शिलान्यास एवं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने न्यायालय के सभागार में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय के कामकाज समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार सहित जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।1
- जीविका के आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण में एसडीओ ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश सृष्टि जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ तारापुर एसडीओ आईएएस महेश कुमार, जीविका के एचआर रंजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिखा कुमारी एवं सीएफएल प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ महेश कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव प्रबंधन जरूरी है। योग, ध्यान और श्वास अभ्यास को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण को महिलाओं के आत्मविश्वास के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में योग, ध्यान, श्वास अभ्यास एवं तनाव प्रबंधन की जानकारी दी गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रेम कुमार, खुशबु कुमारी, सरफराज आलम एवं एमबीके सर्वोत्तम कुमार का योगदान रहा।1
- गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- सिंह तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की होगी विभागीय जांच, डीडीसी ने मौके पर कराई मापी..... हरिअंधी गांव में मनरेगा योजना से हो रहे सिंह तालाब जीर्णोद्धार कार्य का डीडीसी शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। तालाब में पानी नहीं मिलने के बाद विभागीय जांच के निर्देश दिए गए। कनीय अभियंताओं ने स्थल की मापी की और योजना के दस्तावेज व जियो-टैगिंग रिकॉर्ड की जांच की। करीब 7.80 लाख रुपये की योजना में 1.94 लाख रुपये का भुगतान और 25 से 30 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- पति से विवाद के बाद महिला ने पी कीटनाशक दवा इलाज के दौरान हुई मौत फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के मलिकबथान गांव में शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद सुरेंद्र यादव की पत्नी ने घर में रखी धान में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली।इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मलिकबथान गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के ही छपरियाडीह गांव से परिजन मलिकबथान पहुंचे।इसके बाद परिजनों ने फुल्लीडुमर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।घटना की जांच के लिए बांका से फोरेंसिक टीम भी मलिकबथान गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के अंदर विभिन्न बिंदुओं की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां फूलकुमारी देवी ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतका के पति सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।2