logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर की शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से व्यक्त की शोक संवेदना बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉक्टर चंदन यादव व परिजनों से मुलाकात कर दी शांतना रवि शंकर यादव, सुभाष वर्मा, पत्रकार पवन चौधरी, मानसी कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

7 hrs ago
user_Pawan Kumar Choudhary
Pawan Kumar Choudhary
Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
7 hrs ago

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर की शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से व्यक्त की शोक संवेदना बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉक्टर चंदन यादव व परिजनों से मुलाकात कर दी शांतना रवि शंकर यादव, सुभाष वर्मा, पत्रकार पवन चौधरी, मानसी कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
    1
    खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
खगड़िया / चौथम
गौतम कुमार चौरसिया
स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया।
स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    2
    मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना
मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय एकदिवसीय दौरे पर जन सुराज पार्टी और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर दिनकर की धरती बेगूसराय में कार्यक्रम के तहत पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए जन सुराज पार्टी के नेता कार्यकर्ता जीरोमाइल से दिनकर भवन तक रैली निकाल कर उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू शंकर ने दिया।
    1
    बेगूसराय एकदिवसीय दौरे पर जन सुराज पार्टी और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर दिनकर की धरती बेगूसराय में कार्यक्रम के तहत पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए जन सुराज पार्टी के नेता कार्यकर्ता जीरोमाइल से दिनकर भवन तक रैली निकाल कर उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू शंकर ने दिया।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई। जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: जितेन्द्र नाथ कांग्रेस नेता शेखपुरा
    4
    घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी
घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी।
लोकेशन बिहार शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई।
जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की।
वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
बाइट: जितेन्द्र नाथ 
कांग्रेस नेता शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • #बाढ़ आपदा 2026 के बाद क्षेत्र में होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव | PHC शाम्हो बिमारी से निपटने को तैयार | शाम्हो बेगूसराय | Mobile Tv News
    1
    #बाढ़ आपदा 2026 के बाद क्षेत्र में होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव | PHC शाम्हो बिमारी से निपटने को तैयार | शाम्हो बेगूसराय |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    9 hrs ago
  • सम्राट जी न्याय दिलाइए!": लव मैरिज के बाद दर-दर भटकने को मजबूर मासूम बच्चा और माँ।
    1
    सम्राट जी न्याय दिलाइए!": लव मैरिज के बाद दर-दर भटकने को मजबूर मासूम बच्चा और माँ।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
    1
    खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट
खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट
खगड़िया / मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    1
    खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश
तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया।
डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार। आरक्षण पर बड़ा बयान दिया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण की समीक्षा किए जाने की मांग की।।
    4
    बेगूसराय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार। आरक्षण पर बड़ा बयान दिया।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण की समीक्षा किए जाने की मांग की।।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.