खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मानसी शाखा की ओर से एक मृत सरकारी सेवक के आश्रित को बीमा योजना के तहत एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। बैंक के अनुसार, जिन सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का वेतन खाता SBI में संचालित होता है, उन्हें बैंक की बीमा योजना का लाभ मिलता है। सेवा अवधि के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या सामान्य मृत्यु होने पर नियमानुसार उनके आश्रितों को बीमा राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में मानसी SBI शाखा में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक RBO संतोष कुमार सिन्हा, शाखा प्रबंधक रोहित कुमार एवं जीविका के बीपीएम नीरज कुमार की मौजूदगी में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने सरकारी कर्मियों से SBI की इस योजना की समुचित जानकारी लेने और पात्र होने पर इसका लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने योजना को सरकारी सेवकों एवं उनके परिवार के आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के मैंना में एक दिवसीय शिवगुरु परिचर्चा आयोजित, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा। सोनबरसा राज (सहरसा) प्रखंड क्षेत्र के मैंना गांव स्थित मां विषहारा भगवती मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिवसीय शिवगुरु आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान शिवगुरु की महिमा, आध्यात्मिक चिंतन और मानव जीवन में सदाचार के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने और सकारात्मक विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।1
- सबसे बेसिक पढ़ाईतेल कहां से तेलतेल भाई तेल पंखा चलतातेल तेल1
- पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का असहयोग आंदोलन जारी। *गोगरी (खगड़िया):* बिहार में पेपर लेस रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को लगभग 2 बजे गोगरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर हॉल में संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद झा ने की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पटना हाई कोर्ट में पेपर लेस रजिस्ट्री के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलन को 8 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। बैठक में अमित कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, अमर साह, रामजी गोस्वामी, शैलेंद्र अम्बष्ट, प्रवीण राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में पेपर लेस रजिस्ट्री लागू तो कर दी, लेकिन जमीनी हकीकत में यह पेपर लेस है ही नहीं। क्रेता को 14 पन्ने का बिना हस्ताक्षर वाला डीड थमा दिया जाता है। ऐसे में पेपर लेस का औचित्य क्या रह जाता है। इससे न सिर्फ दस्तावेज नवीशों के रोजगार पर संकट खड़ा हुआ है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेपर लेश रजिस्ट्री नहीं कराना चाहते है संघ ने सरकार से मांग की है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती और हाई कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था को ही बहाल रखा जाए।1
- श्री राहुल कुमार( भारतीय प्रशासनिक सेवा) प्रबंध निदेशक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सह प्रभारी सचिव खगड़िया जिला एवं जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर के द्वारा आज जिला संवाद कक्ष से खगड़िया जिला के सभी प्रखंड एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ बाढ़ समाप्ति उपरांत समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया District Administration, Khagaria - Bihar1
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर की शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से व्यक्त की शोक संवेदना बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉक्टर चंदन यादव व परिजनों से मुलाकात कर दी शांतना रवि शंकर यादव, सुभाष वर्मा, पत्रकार पवन चौधरी, मानसी कुमारी ने दी श्रद्धांजलि1
- घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई। जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: जितेन्द्र नाथ कांग्रेस नेता शेखपुरा4
- खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।1