खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
- सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत लड़की लापता होने की प्राथमिकी, वीडियो में लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही.. सोनबरसा राज (सहरसा) पड़रिया पंचायत के अरसी गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी किशोरि के 13 सितंबर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई के आवेदन पर बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज कि गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किशोरी अपनी इच्छा से शादी करने की बात कहती नजर आ रही है। आगे सुनिए वीडियो में लड़की क्या कुछ कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।1
- गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- सूखा नशा सेवन से युवा का भविष्य हो रहा है बर्बाद बनाने होंगे ठोस नियम सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में सूखा नशा सेवन करने से युवक हो रहे हैं बर्बाद, लोगों ने बताया बिहार में शराबबंदी के बाद आ रहे हैं गलत नतीजे1
- पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर हर यात्री 150 रुपया लेकर खाने के नाम पर तब बैठने दिया जाता है यह हाल है अपना पूर्णिया कोर्ट का युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णिया इसका विरोध करता है गलत काम हो रहा है प्रशासन इसका फुल सपोर्ट कर रहा है पूर्णिया कोर्ट के आप लोग इस वीडियो को शेयर करें जरूर ❤️🫵❤️1
- हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, कटरा मार्केट और नंदलाल बसु चौक समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाए गए लोहे-टीन के शेड, प्लेटफॉर्म, अवैध बोर्ड, गुमटियां और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर पहुंचते ही कई दुकानदार खुद भी अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभियान के बाद सड़कें पहले की अपेक्षा चौड़ी नजर आईं और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार होते हुए नंदलाल बसु चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क पर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हवेली खड़कपुर अंचलाधिकारी जयप्रकाश हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहायक नियोजन पदाधिकारी डॉक्टर शाहबाज आलम स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे। बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन3
- मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।2
- खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।1
- खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।1
- परीक्षा फॉर्म भरकर लौट रहे तीन किशोर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गंभीर घायल मुंगेर/हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। रमाकाबाद बजरंगबली स्थान के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गंगटा पंचायत के वासुदेवपुर गांव निवासी विशाल कुमार अपने साथी संगम और गोलू के साथ रंगनाथ उच्च विद्यालय गए थे। तीनों परीक्षा फॉर्म भरने के बाद बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगबली स्थान के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे सुरक्षा घेरे से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार संगम और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के �1