गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
- खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।1
- खाद्यान्न की गुणवत्ता और सही वजन सुनिश्चित करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें एजीएम, एमओ, डीलर और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) से जुड़े परिवहन अभिकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने एसएफसी के एजीएम को बोरा काटकर निर्धारित 580 ग्राम वजन के साथ एसआईओ के अनुसार सही मात्रा में खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा। खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया। डीएसडी परिवहन अभिकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में जीपीएसयुक्त वाहन लगाकर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने तथा डिलीवरी से पहले वजन कराने को कहा गया। मात्रा में कमी मिलने पर डीलर द्वारा रसीद पर दर्ज कर एमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीलरों को लाभुकों के बीच प्रत्येक माह सही मात्रा और गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर बांटने को कहा गया। एमओ को औचक निरीक्षण और अनुश्रवण कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।1
- परीक्षा फॉर्म भरकर लौट रहे तीन किशोर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गंभीर घायल मुंगेर/हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। रमाकाबाद बजरंगबली स्थान के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गंगटा पंचायत के वासुदेवपुर गांव निवासी विशाल कुमार अपने साथी संगम और गोलू के साथ रंगनाथ उच्च विद्यालय गए थे। तीनों परीक्षा फॉर्म भरने के बाद बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगबली स्थान के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे सुरक्षा घेरे से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार संगम और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के �1
- सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के मैंना में एक दिवसीय शिवगुरु परिचर्चा आयोजित, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा। सोनबरसा राज (सहरसा) प्रखंड क्षेत्र के मैंना गांव स्थित मां विषहारा भगवती मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिवसीय शिवगुरु आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान शिवगुरु की महिमा, आध्यात्मिक चिंतन और मानव जीवन में सदाचार के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने और सकारात्मक विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।1
- हवेली खड़गपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर! सड़क किनारे लगे शेड और अस्थायी दुकानों पर हुई कार्रवाई, और देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी शहर की मुख्य सड़क! हवेली खड़गपुर में शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नंदलाल बसु चौक से पुल, कठरा मार्केट, एकता पार्क होते हुए आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे लगाए गए शेड, अस्थायी दुकानें और सड़क की जगह पर किए गए दूसरे अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान हटाते हुए भी नजर आए। अतिक्रमण हटने के बाद मुख्य सड़क पहले की अपेक्षा काफी चौड़ी दिखाई दे रही है। इससे आम लोगों के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि सड़क को दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आने से रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, अंचलाधिकारी जयप्रकाश, थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत नगर परिषद, अंचल और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सड़क तो चौड़ी हो गई है, लेकिन अब सवाल है—क्या यह सड़क आगे भी इसी तरह अतिक्रमणमुक्त रह पाएगी?3
- सबसे बेसिक पढ़ाईतेल कहां से तेलतेल भाई तेल पंखा चलतातेल तेल1
- खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खिड़नियां में दो पक्षों के बीच मारपीट खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट किस विवाद को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।1
- जीविका के आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण में एसडीओ ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश सृष्टि जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ तारापुर एसडीओ आईएएस महेश कुमार, जीविका के एचआर रंजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिखा कुमारी एवं सीएफएल प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ महेश कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव प्रबंधन जरूरी है। योग, ध्यान और श्वास अभ्यास को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण को महिलाओं के आत्मविश्वास के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में योग, ध्यान, श्वास अभ्यास एवं तनाव प्रबंधन की जानकारी दी गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रेम कुमार, खुशबु कुमारी, सरफराज आलम एवं एमबीके सर्वोत्तम कुमार का योगदान रहा।1
- सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत लड़की लापता होने की प्राथमिकी, वीडियो में लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही.. सोनबरसा राज (सहरसा) पड़रिया पंचायत के अरसी गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी किशोरि के 13 सितंबर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई के आवेदन पर बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज कि गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किशोरी अपनी इच्छा से शादी करने की बात कहती नजर आ रही है। आगे सुनिए वीडियो में लड़की क्या कुछ कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।1