घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई। जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: जितेन्द्र नाथ कांग्रेस नेता शेखपुरा
घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी घाट कोसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना, 48 घंटे की चेतावनी। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ ने किया। धरना के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त
क्षेत्र घोषित करने की मांग दोहराई। जितेन्द्र नाथ ने कहा कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बाढ़ के पानी की समस्या झेल रहे हैं। हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी के पूर्वी हिस्से में लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जुड़ी सरकारी सुविधाएं और मुआवजा मिलता है, जबकि उसी नदी और उसी बाढ़ के पानी से प्रभावित पश्चिमी हिस्से में स्थित घाट कोसुंभा के लोगों को इसका
लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बिहार सरकार द्वारा जलजमाव क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण यहां के लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इस स्थिति में बदलाव करते हुए क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, घाट कोसुंभा में समाजसेवी पप्पू राज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को अनशन का पांचवां दिन बताया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनशनकारियों की मांगों पर अब तक प्रशासन की
ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू राज मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जितेन्द्र नाथ ने जिला प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान जितेन्द्र नाथ, राहुल कुमार, गुरू मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, बिपिन चौरसिया, दानी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: जितेन्द्र नाथ कांग्रेस नेता शेखपुरा
- पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का असहयोग आंदोलन जारी। *गोगरी (खगड़िया):* बिहार में पेपर लेस रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को लगभग 2 बजे गोगरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर हॉल में संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद झा ने की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पटना हाई कोर्ट में पेपर लेस रजिस्ट्री के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलन को 8 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। बैठक में अमित कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, अमर साह, रामजी गोस्वामी, शैलेंद्र अम्बष्ट, प्रवीण राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में पेपर लेस रजिस्ट्री लागू तो कर दी, लेकिन जमीनी हकीकत में यह पेपर लेस है ही नहीं। क्रेता को 14 पन्ने का बिना हस्ताक्षर वाला डीड थमा दिया जाता है। ऐसे में पेपर लेस का औचित्य क्या रह जाता है। इससे न सिर्फ दस्तावेज नवीशों के रोजगार पर संकट खड़ा हुआ है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेपर लेश रजिस्ट्री नहीं कराना चाहते है संघ ने सरकार से मांग की है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती और हाई कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था को ही बहाल रखा जाए।1
- श्री राहुल कुमार( भारतीय प्रशासनिक सेवा) प्रबंध निदेशक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सह प्रभारी सचिव खगड़िया जिला एवं जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर के द्वारा आज जिला संवाद कक्ष से खगड़िया जिला के सभी प्रखंड एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ बाढ़ समाप्ति उपरांत समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया District Administration, Khagaria - Bihar1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मानसी शाखा की ओर से एक मृत सरकारी सेवक के आश्रित को बीमा योजना के तहत एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। बैंक के अनुसार, जिन सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का वेतन खाता SBI में संचालित होता है, उन्हें बैंक की बीमा योजना का लाभ मिलता है। सेवा अवधि के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या सामान्य मृत्यु होने पर नियमानुसार उनके आश्रितों को बीमा राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में मानसी SBI शाखा में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक RBO संतोष कुमार सिन्हा, शाखा प्रबंधक रोहित कुमार एवं जीविका के बीपीएम नीरज कुमार की मौजूदगी में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने सरकारी कर्मियों से SBI की इस योजना की समुचित जानकारी लेने और पात्र होने पर इसका लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने योजना को सरकारी सेवकों एवं उनके परिवार के आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर की शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव के पिता ब्रह्मदेव दास के निधन पर श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से व्यक्त की शोक संवेदना बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉक्टर चंदन यादव व परिजनों से मुलाकात कर दी शांतना रवि शंकर यादव, सुभाष वर्मा, पत्रकार पवन चौधरी, मानसी कुमारी ने दी श्रद्धांजलि1
- छात्रों की गूंज में उमड़ा जबरदस्त जनसैलाब..... हर तरफ़ उत्साह और जोश का माहौल। 🙌🔥1
- जीविका के आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण में एसडीओ ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश सृष्टि जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ तारापुर एसडीओ आईएएस महेश कुमार, जीविका के एचआर रंजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिखा कुमारी एवं सीएफएल प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ महेश कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव प्रबंधन जरूरी है। योग, ध्यान और श्वास अभ्यास को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण को महिलाओं के आत्मविश्वास के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में योग, ध्यान, श्वास अभ्यास एवं तनाव प्रबंधन की जानकारी दी गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रेम कुमार, खुशबु कुमारी, सरफराज आलम एवं एमबीके सर्वोत्तम कुमार का योगदान रहा।1
- गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।1
- पति से विवाद के बाद महिला ने पी कीटनाशक दवा इलाज के दौरान हुई मौत फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के मलिकबथान गांव में शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद सुरेंद्र यादव की पत्नी ने घर में रखी धान में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली।इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मलिकबथान गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के ही छपरियाडीह गांव से परिजन मलिकबथान पहुंचे।इसके बाद परिजनों ने फुल्लीडुमर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।घटना की जांच के लिए बांका से फोरेंसिक टीम भी मलिकबथान गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के अंदर विभिन्न बिंदुओं की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां फूलकुमारी देवी ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतका के पति सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।2