हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से गूंजा टुडियाना, श्री देवनारायण कथा का भव्य समापन पंगत में बैठकर भक्तों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी, विधायक राजेंद्र मीणा सहित समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से गूंजा टुडियाना, श्री देवनारायण कथा का भव्य समापन पंगत में बैठकर भक्तों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी, विधायक राजेंद्र मीणा सहित समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद महुवा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टुडियाना स्थित श्री देवनारायण भैरू बाबा मंदिर परिसर में 19 अगस्त से चल रही भगवान श्री देवनारायण कथा का बुधवार को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। कथा प्रवक्ता हरिराम गुर्जर (अलावड़ा वाले) ने कथा के माध्यम से भगवान श्री देवनारायण की महिमा और उनके आदर्शों का वर्णन किया। कथा के समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समापन समारोह में महुवा विधायक राजेंद्र मीणा भी पहुंचे और श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से मुलाकात कर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से जहां भाईचारा बढ़ता है वही हमारी धार्मिक संस्कृति से हमारे आने वाली पीढ़ी मैं जागृति के साथ धार्मिक आस्था बढ़ती है इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धारा सिंह पीपलखेड़ा सरपंच घनश्याम गुर्जर सहित विश्व हिंदू परिषद के खेम सिंह गुर्जर एडवोकेट भगवत सिंह सिराधना सहित गुर्जर समाज के विभिन्न गांव के पटेल पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह कथा आम बस्ती ग्राम टुडियाना की ओर से आयोजित की गई थी। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

- जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।1
- मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।1
- रोनाल्डो की यह कहानी बचपन से लेकर आज तक का पूरा चिट्ठा। रोनाल्डो के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध है इस वीडियो में देखने के लिए आप पूरे वीडियो चेंज से देखें और रोनाल्डो बचपन से आज तक क्या क्या हुआ था उसके साथ1
- मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ1
- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी? क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।1
- टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में बरसात होने से किसानों को राहत मिली फसल को लेकर चिंतित किसानों को बरसात में पहुंचाई राहत टोडाभीम नांगलशेरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दोपहर बारिश होने से फसलो को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है किसानों ने बताया कि बाजरे व तिल दोनों की फसलों में बरसात से फायदा होगा।2
- *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।1