Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहरा कल्ला गांव की दूरदर्शा इतनी बदतर हो चुकी है कि सुंग लेने वाले कोई नही मोहरा कल्ला गांव मे मेन बस स्टैंड पर इतनी हालत खराब है कि आये दिन एक न एक वाहन चालक इन खडो मे नहाते जरूर है महीने मे एक बार इस रस्ते से SDM साहाब तहसील दार साहाब VDO साहाब कोई न कोई निकलते ही रहते है मगर इसके बावजूद भी इस रस्ते का मरमत कार्य नही हो सका
तेजाराम
मोहरा कल्ला गांव की दूरदर्शा इतनी बदतर हो चुकी है कि सुंग लेने वाले कोई नही मोहरा कल्ला गांव मे मेन बस स्टैंड पर इतनी हालत खराब है कि आये दिन एक न एक वाहन चालक इन खडो मे नहाते जरूर है महीने मे एक बार इस रस्ते से SDM साहाब तहसील दार साहाब VDO साहाब कोई न कोई निकलते ही रहते है मगर इसके बावजूद भी इस रस्ते का मरमत कार्य नही हो सका
More news from Pali and nearby areas
- बरगी डैम हादसा: आखिरी सांस तक बेटे को सीने से लगाए रही मां, रेस्क्यू टीम भी हुई भावुक जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए टूरिस्ट बोट हादसे के बाद सामने आया एक मार्मिक दृश्य हर किसी को भीतर तक झकझोर गया। शुक्रवार (1 मई) सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला और उसके करीब चार साल के मासूम बेटे का शव एक साथ मिला। यह दृश्य इतना भावुक कर देने वाला था कि अनुभवी रेस्क्यू कर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मां ने अपने बच्चे को एक ही लाइफ जैकेट के भीतर सीने से कसकर चिपका रखा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह अंतिम क्षण तक अपने बेटे को बचाने की जंग लड़ रही हो। दिल दहला देने वाला दृश्य रेस्क्यू टीम जब पानी में लापता लोगों की तलाश कर रही थी, तभी मां-बेटे का शव एक साथ मिला। महिला के हाथ बच्चे की पीठ पर इस कदर जकड़े हुए थे कि दोनों को अलग करना भी मुश्किल हो गया। यह दृश्य मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया और कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति बन गया है। हालांकि, मां और बेटे की यह तस्वीर हमेशा उस अटूट ममता की मिसाल बनकर याद की जाएगी, जो अंतिम सांस तक अपने बच्चे की रक्षा में डटी रही।1
- मोहरा कल्ला गांव मे मेन बस स्टैंड पर इतनी हालत खराब है कि आये दिन एक न एक वाहन चालक इन खडो मे नहाते जरूर है महीने मे एक बार इस रस्ते से SDM साहाब तहसील दार साहाब VDO साहाब कोई न कोई निकलते ही रहते है मगर इसके बावजूद भी इस रस्ते का मरमत कार्य नही हो सका2
- Post by रंगीलो राजस्थान पधारो म्हारे देश1
- Post by Mahesh panchariya2
- बेसहारा सांड का हमला: 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापति ब्यावर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई । जहां एक बेसहारा सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में फंसा कर जोर से उछाल दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं ।वहीं कमर में गंभीर चोट (स्पाइन व स्लिप डिस्क) भी आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार जारी है। बढ़ती समस्या,बेबस नागरिक शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार बन रहे हैं । लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। केवल बयानबाजी और औपचारिकताओं तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है। जनता में आक्रोश घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए चर्चा होती है । लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। यह घटना एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक शहरवासी इस तरह के खतरों के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे। आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।3
- स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।1
- * आगामी जनगणना 2027 को लेकर नागौर जिला कलक्टर का संदेश * नागौर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने आगामी जनगणना 2027 के तहत जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना (Self Enumeration) में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंन कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसस े विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों का सही निर्धारण होता है। सभी नागरिक निर्धारित समय पर सही और पूर्ण जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिसस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं। #Nagaur #Census2027 #JanGananna #DistrictCollector #Rajasthan1
- 🔴 *लावारिश सांड ने बुजुर्ग की हड्डी फसलिया तोड़ी* ➖🐃 *शहरवासी ऐसी समस्याओं के साथ जीने के आदि हो चुके है* ➖👥 *काफी लम्बे समय से शहर में आवारा जानवरों के आंतक से आम नागरिक त्रस्त है . आये दिन कोई ना कोई जगह पर आवारा पशुओं की चपेट में बच्चे ओर आम राहगीर इनका शिकार बन रहे है . शायद समस्याओं से सामना करने की यहाँ के लोगों की आदत में शुमार हो गया है . किसी भी राजनैतिक दलों के नेताओं से समस्याओं के समाधान की उम्मीद ही बेमानी लगती है . समस्या को उजागर करने ओर अपने नाम की विज्ञप्ति जारी कर इतिश्री करना यहाँ के नेताओं की पहचान बन चुकी है . समस्या के समाधान से कोई मतलब नही . आज पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर इस इलाक़े मैं अवैध रूप से स्थाई बसर करने वाले लावारिस सांड ने एक 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को अपने सिंगों में जकड कर उछाल दिया. ज़ाहिर है बुजुर्ग की हड्डी फसलियो का चुरमा बनना ही था. स्थानीय मोहल्ले वासियों ने अज्ञात बुजुर्ग के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया . जानकारी मिली है शरीर के अनेक हिस्सों की के साथ कमर की [ स्पाइन ओर स्लीप डिस्क ] टूट गई है . इस शहर के लिए यह कोई नयी वारदात नहीं है . जिस पर बीतती है वो अस्पताल पड़े पड़े सिस्टम ओर राजनीति को “दो चार गालीया” बोलकर अपने मन की भड़ास निकाल लेता है . बाक़ी समाचार सोशल मिडिया पर आने पर कुछ “सोशल मिडिया शौर्य वीर” कुछ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया ओर उपस्थिति दर्ज करवा देते है. ओर रही बात सरकारी सिस्टम की तो उनकी मोटी चिकनी चमड़ी पर यह रोजमर्रा की बात है कोई फर्क नही पड़ता . रही बात नेता ओर जनता की तो ब्यावर की जनता की सहिष्णुता ओर उदारता का कोई सानी नहीं ओर नेताओ का आधुनिक वायरस ही ऐसा हो गया है कि मीठी गोली दो ओर मजे करो . ब्यावर में संघर्षशील नेताओं की प्रजाति तो गोडावण की तरह विलुप्त हो रही है .1