Shuru
Apke Nagar Ki App…
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अदब एहतराम से निकाला गया जुलूस नैनी क्षेत्र तिगनौता मन्ना का पूरा मडौका क्षेत्र से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जूलूस निकाला गया
प्रेस मोहम्मद नईम
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अदब एहतराम से निकाला गया जुलूस नैनी क्षेत्र तिगनौता मन्ना का पूरा मडौका क्षेत्र से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जूलूस निकाला गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अदब एहतराम से निकाला गया जुलूस नैनी क्षेत्र तिगनौता मन्ना का पूरा मडौका क्षेत्र से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जूलूस निकाला गया2
- आपके द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर PRAYAG TV24 के लिए खबर तैयार की गई है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र में महिला ने झाड़-फूंक करने वाले पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग | Prayagraj News *प्रयागराज।* करछना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने तेवरिया कला गांव निवासी एक व्यक्ति पर झाड़-फूंक के बहाने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चों को लेकर उक्त व्यक्ति के पास गई थी। बच्चों को जेठानी की गोद में देने के बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। महिला ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी और तत्काल *112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी*। अब पीड़िता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। > _नोट: PRAYAG TV24 पीड़िता की निजता का सम्मान करता है। मामले में पुलिस जांच जारी आपके द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर PRAYAG TV24 के लिए खबर तैयार की गई है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र में महिला ने झाड़-फूंक करने वाले पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग | Prayagraj News *प्रयागराज।* करछना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने तेवरिया कला गांव निवासी एक व्यक्ति पर झाड़-फूंक के बहाने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चों को लेकर उक्त व्यक्ति के पास गई थी। बच्चों को जेठानी की गोद में देने के बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। महिला ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी और तत्काल *112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी*। अब पीड़िता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। > _नोट: PRAYAG TV24 पीड़िता की निजता का सम्मान करता है। मामले में पुलिस जांच जारी1
- प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में आज ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया आलीशान जुलूस... प्रयागराज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नैनी थाना क्षेत्र के इंदरपुर, महेवा, मड़ौका, मोहम्मदगंज, दांडी और टिकनौता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक के सभासद मूलचंद मुन्ना पासी समेत स्थानीय नागरिकों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। मौके पर भोले पाल, अनवर नेता, निजाम अख्तर, मोहसिन खान, अल्लामा शरीफ, बनिया, दानिश, सुफियान, अल्लामा जीशान, मुश्ताक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का है। सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।2
- प्रयागराज-सस्ते सोने का लालच देकर 18 लाख की लूट तीन शातिर गिरफ्तार प्रयागराज नवाबगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, नकली आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दनियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज कुमार अग्रवाल को जुबैर अहमद नामक आरोपी ने सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर विश्वास में लिया था। 19 अगस्त को उसे पैसे लेकर रामवनगमन पथ स्थित बिहरिया के पास बुलाया गया। वहां उसे बलेनो कार में बैठाया गया। इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे आरोपियों ने असलहे के बल पर उसे धमकाया और सोना खरीदने के लिए लाए गए 18 लाख रुपये छोड़कर भागने को मजबूर कर दिया। मामले में 25 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा खैराजपुर, कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित अंडरपास के पास से फैसल, संदीप यादव और नागर गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पांच सदस्यों का गिरोह है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना जुबैर अहमद है, जो व्यापारियों को सस्ते में सोना-जेवरात देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य असलहे के बल पर व्यापारियों से रकम छीन लेते थे। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम को बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में फैसल (लगभग 30 वर्ष), संदीप यादव (लगभग 29 वर्ष) और नागर गौतम (लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये, नकली आभूषण, एक बलेनो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद जुबैर अहमद और राजन दूबे की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।4
- हर बेटी, बहन और माता रक्षाबंधन के अवसर पर UPSRTC की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- पट्टी नाथ राय तकिया पर बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी* *तिरंगा लहराते हुए दिया भाईचारे का पैगाम, 'आई लव यू माय इंडिया' के पोस्टर रहे आकर्षण का केंद्र* सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार बुद्धसेन वर्मा1
- रेलवे अंडरपास में भरा पानी, आवागमन में परेशानी, पैदल वालों को ज्यादा दिक्कत मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोरांव गांव स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। अंडरपास में पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से बाइक सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के लिए रास्ता पार करना सबसे अधिक मुश्किल हो गया है। कई लोग पानी से बचने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेने को मजबूर हैं। बारिश होने पर अंडरपास में और अधिक पानी जमा हो जाने से समस्या बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास से आसपास के गांवों के लोगों का नियमित आवागमन होता है। जलभराव के कारण दैनिक यात्रियों, किसानों और विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। पानी जमा रहने से अंडरपास की सड़क भी खराब होने की आशंका बनी हुई है। राहगीरों ने अंडरपास से बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।1
- सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक का बयान ईद मिलादुन्नबी देता है आपसी भाईचारे का पैगाम प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh1