logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*धवली में पुलिस-जनता संवाद: जागरूकता और सम्मान का अनोखा संगम* बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम धवली में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आप की बात पुलिस के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा, दहेज प्रथा और डीजे के दुरुपयोग जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को जागरूक किया इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गयाbकार्यक्रम में “ऑपरेशन 3D” के तहत एक नई पहल की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत डीजे, दहेज और दारू के बिना सादगीपूर्ण विवाह करने वाले परिवारों को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए क्रिकेट और कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए गए और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई… कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम के अंत में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया *बलवाड़ी से पंकज लढढा की रिपोर्ट*

8 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

*धवली में पुलिस-जनता संवाद: जागरूकता और सम्मान का अनोखा संगम* बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम धवली में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आप की बात पुलिस के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा, दहेज प्रथा और डीजे के दुरुपयोग जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को जागरूक किया इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गयाbकार्यक्रम में “ऑपरेशन 3D” के तहत एक नई पहल की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत डीजे, दहेज और दारू के बिना सादगीपूर्ण विवाह करने वाले परिवारों को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए क्रिकेट और कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए गए और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई… कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम के अंत में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया *बलवाड़ी से पंकज लढढा की रिपोर्ट*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27-28.04.2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा सुभाष मार्केट, बड़वाह स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । आरोपियों ने दुकान से 07 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 04 कीपैड मोबाइल चोरी कर लिए थे । उक्त घटना पर थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस कार्यवाही उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी की दुकान व आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नावघाट खेड़ी क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल बेचने से प्राप्त रकम के बंटवारे को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं । सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल नावघाट खेड़ी पहुंची एवं घेराबंदी कर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर टीम ने पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम लल्ला एवं शिवम होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से में आए 02 मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । प्रकरण में शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है जिन्हे भी शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा । *गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम* 1. लल्ला पिता डाया चारण उम्र 19 साल निवासी रावत पलासिया थाना बड़वाह 2. शिवम पिता रामकरण धौबे जाति भील उम्र 24 साल निवासी रिछफल थाना नर्मदा नगर हाल मुकाम चंदनगढ़ ओंकारेश्वर
    2
    घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 27-28.04.2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा सुभाष मार्केट, बड़वाह स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । आरोपियों ने दुकान से 07 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 04 कीपैड मोबाइल चोरी कर लिए थे । उक्त घटना पर थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । 
गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी की दुकान व आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नावघाट खेड़ी क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल बेचने से प्राप्त रकम के बंटवारे को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं । सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल नावघाट खेड़ी पहुंची एवं घेराबंदी कर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर टीम ने पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम लल्ला एवं शिवम होना बताया । 
पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से में आए 02 मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । प्रकरण में शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है जिन्हे भी शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा । 
*गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम*
1.	लल्ला पिता डाया चारण उम्र 19 साल निवासी रावत पलासिया थाना बड़वाह
2.	शिवम पिता रामकरण धौबे जाति भील उम्र 24 साल निवासी रिछफल थाना नर्मदा नगर हाल मुकाम चंदनगढ़ ओंकारेश्वर
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ
गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    1
    Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    9 hrs ago
  • इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय इंदौर, 04 मई 2026 बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    1
    इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई
इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय                                                                           
इंदौर, 04 मई 2026
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है।
झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं।
लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    1
    देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Allrounder Rahul Gupta
    1
    Post by Allrounder Rahul Gupta
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का किया काम- जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे तपती दोपहरी में मांगा महिलाओं का अधिकार, भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन खरगोन। भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में और इसके पारित न होने के विरोध में भाजपा कार्यालय पर व्यापक जन आंदोलन व जन आक्रोश रैली आयोजित कीं। मातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के सम्मान व अधिकार विरोधी दल करार दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश की अधिक से अधिक महिलाएं संसद और विधानसभा तक पहुंचें, लेकिन विपक्षी पार्टियां इस दिशा में बाधा डालने का काम कर रही हैं. इसके विरोध में आज भाजपा सहित देश की महिलाएं आहत है। यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ा एक व्यापक अभियान है. भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी. श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रूप में सरकार का अभिनंदन किया. इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में लागू करने के लिए लाया गया, जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया. यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देश भर की महिलाओं के मन में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल ने बिल का विरोध कर महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। आधी आबादी की भावनाएं आहत हुई है। जिला संयोजक अनिता बंसल ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने का एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे लेकर हमेशा विरोध और भ्रम फैलाने की राजनीति की है. जिला मंत्री अमिता मंत्री ने कहा कांग्रेस खुद को बिल का समर्थकों बताकर महिला हितैषी होने के ढोंग कर रही है। महिलाएं कांग्रेस के चाल, चरित्र को समझ गई है। इन्हें आगामी समय में महिलाये अपनी शक्ति का अहसास कराएगी। सभा को ज्योति येवतिकर, जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर, नपाध्यक्ष छाया जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रतोरिया, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन मंचासीन रहे। संचालन पूर्वा व्यास ने किया। आभार शीला पटेल ने माना। इस दौरान शुभा खोड़े, सरपंच गांजा डावर, वीणा जायसवाल, माया खोड़े, रंगा डावर, बेबी बाई मंडलोई, पार्षद संध्या दांगी, मीनाक्षी मुछाल, साधना बड़ोले, सुनीता गंगले, यामिनी सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया बैठक के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के द्वारा नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, महिलाओं के अधिकारो पर वार, कांग्रेस है इसका जिम्मेदार, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, मां की गरिमा रखनी होगी, अपमन करने वालो को सजा देनी होगी, जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिये आक्रोश भरे नारे लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे,मंत्री प्रकाश ठाकुर, महामंत्री हरिसिंह चावड़ा, जिला मांगीलाल गाडगे, मंत्री जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल, कोषाध्यक्ष भीमसिंह जाधव, अजा मौर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर भालसे, मण्डल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, एल्डर मेन युवराज व्यास, गोकुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
    6
    कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का किया काम- जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे
तपती दोपहरी में मांगा महिलाओं का अधिकार, भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन
खरगोन। भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में और इसके पारित न होने के विरोध में भाजपा कार्यालय पर व्यापक जन आंदोलन व जन आक्रोश रैली आयोजित कीं। मातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के सम्मान व अधिकार विरोधी दल करार दिया।   
जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश की अधिक से अधिक महिलाएं संसद और विधानसभा तक पहुंचें, लेकिन विपक्षी पार्टियां इस दिशा में बाधा डालने का काम कर रही हैं. इसके विरोध में आज भाजपा सहित देश की महिलाएं आहत है। यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ा एक व्यापक अभियान है. भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी.
श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रूप में सरकार का अभिनंदन किया. इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में लागू करने के लिए लाया गया, जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया. यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देश भर की महिलाओं के मन में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल ने बिल का विरोध कर महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। आधी आबादी की भावनाएं आहत हुई है।  
जिला संयोजक अनिता बंसल ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने का एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे लेकर हमेशा विरोध और भ्रम फैलाने की राजनीति की है.
जिला मंत्री अमिता मंत्री ने कहा कांग्रेस खुद को बिल का समर्थकों बताकर महिला हितैषी होने के ढोंग कर रही है। महिलाएं कांग्रेस के चाल, चरित्र को समझ गई है। इन्हें आगामी समय में महिलाये अपनी शक्ति का अहसास कराएगी।
सभा को ज्योति येवतिकर, जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर, नपाध्यक्ष छाया जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रतोरिया, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन मंचासीन रहे। संचालन पूर्वा व्यास ने किया। आभार शीला पटेल ने माना। इस दौरान शुभा खोड़े, सरपंच गांजा डावर, वीणा जायसवाल, माया खोड़े, रंगा डावर,  बेबी बाई मंडलोई, पार्षद संध्या दांगी, मीनाक्षी मुछाल, साधना बड़ोले, सुनीता गंगले, यामिनी सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। 
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया बैठक के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  हाथों में कांग्रेस के द्वारा नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, महिलाओं के अधिकारो पर वार, कांग्रेस है इसका जिम्मेदार, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, मां की गरिमा रखनी होगी, अपमन करने वालो को सजा देनी होगी, जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिये आक्रोश भरे नारे लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे,मंत्री प्रकाश ठाकुर, महामंत्री हरिसिंह चावड़ा, जिला मांगीलाल गाडगे, मंत्री  जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल, कोषाध्यक्ष भीमसिंह जाधव, अजा मौर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर भालसे, मण्डल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, एल्डर मेन युवराज व्यास, गोकुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.