मधेपुरा में सील के बावजूद चोरी: ‘कूल मून’ रेस्टोरेंट से डीवीआर, कैश और उपकरण गायब मधेपुरा में सील किए गए एक रेस्टोरेंट को चोरों ने आसान निशाना बना लिया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बंद पड़े ‘कूल मून रेस्टोरेंट’ में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नगद राशि के साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई उपकरण भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह की निगरानी सख्त होनी चाहिए थी, वही जगह पूरी तरह असुरक्षित मिली। रेस्टोरेंट के संचालक मुरारी कुमार जब मौके पर पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर का नजारा बिखरा हुआ था और कई जरूरी सामान गायब थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की कोशिश की है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर प्रशासन द्वारा सील की गई संपत्तियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है बाइट --मुरारी कुमार, रेस्टोरेंट संचालक
मधेपुरा में सील के बावजूद चोरी: ‘कूल मून’ रेस्टोरेंट से डीवीआर, कैश और उपकरण गायब मधेपुरा में सील किए गए एक रेस्टोरेंट को चोरों ने आसान निशाना बना लिया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बंद पड़े ‘कूल मून रेस्टोरेंट’ में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की बड़ी वारदात
को अंजाम दिया। चोर यहां से नगद राशि के साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई उपकरण भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह की निगरानी सख्त होनी चाहिए थी, वही जगह पूरी तरह असुरक्षित मिली। रेस्टोरेंट के संचालक मुरारी कुमार जब मौके
पर पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर का नजारा बिखरा हुआ था और कई जरूरी सामान गायब थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की कोशिश की है। इस घटना
ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर प्रशासन द्वारा सील की गई संपत्तियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है बाइट --मुरारी कुमार, रेस्टोरेंट संचालक
- Y6hSingheshwar, Madhepura😡10 hrs ago
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और पत्नी के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड-26 में गुरुवार कि देर रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ बौआ का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक के छोटे भाई निलेश कुमार ने पत्नी के मायके पक्ष पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि निखिल कुमार पढ़े-लिखे युवक थे और उन्होंने बीएड के साथ सीटेट भी पास किया था। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले पत्नी ने मारपीट और प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि, करीब 25 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके। 31 मार्च को पत्नी के माता-पिता उसे अपने साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित मायके ले गए थे। इसके बाद 2 अप्रैल की रात अचानक निखिल की मौत की खबर सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट -निलेश कुमार, मृतक का भाई “यह आत्महत्या नहीं है, मेरे भाई की हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सजा मिले।4
- ✍️ #जsd 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत सौर बाजार प्रखंड के चर्चित पत्रकार ललन कुमार की सुपुत्री किरण यादव के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मां रुक्मिणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, स्टेशन रोड गम्हरिया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर नन्ही किरण को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के साथ शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। Dr.Sumant Rao जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी #बिहार1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- कुमारखंड। पिछले दिनों भाई तेज आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासकर मक्का व गेहूं उत्पादक किसानों को काफी क्षति पहुंची है। आंधी और बारिश से बच गए खेतों में मक्के की फसल देख किसान हताश व निराश हो अब सरकारी फसल क्षति मुआवजा पर निगाहें लगाए हुए हैं। देखना है किसानों को कब और कितने मुआवजा सरकार द्वारा दी जाती है और इससे कितना मरहम किसानों के घाव पर लगा पाते हैं।1
- मामला सहरसा जिला के सदर अस्पताल परिसर का है, जहां सिमरी बख्तियारपुर से अपने पिता का इलाज कराने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित चंद किशोर बढ़ई ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना हो गई। जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कैमरे की जानकारी ली, तो बताया गया कि कई दिनों से सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है। अब सवाल यह उठता है कि जब कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं, तो क्या ये सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए हैं? वहीं अस्पताल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को गेट के बाहर वाहन खड़ा करना पड़ता है, जहां चोरों का खतरा बना रहता है।1
- Post by Ayush Kumar1
- खबरें-✔️ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार बिहार के जिला मधुबनी नगर पंचायत फूलपरास के बेटी ने किया कमाल, 468 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गाँव का नाम किया रोशन। ⚘️🙏🏽⚘️🙏🏽⚘️🙏🏽🌴🙏🏽⚘️🙏🏽⚘️🙏🏽1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी4