Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिनगा में सियासी बवाल 🔥 समाजवादी पार्टी के नेता रजा खान ने किया बड़ा हमला और लगाए गंभीर आरोप। भिनगा में सियासी बवाल 🔥 समाजवादी पार्टी के नेता रजा खान ने किया बड़ा हमला और लगाए गंभीर आरोप। क्या वाकई भिनगा में हो रहा है बड़ा खेल? 🤔 या फिर ये सिर्फ सियासत का हिस्सा है? 👉 वीडियो में जानिए पूरा मामला और सच्चाई 👉 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
Arjun Mishra Mishra
भिनगा में सियासी बवाल 🔥 समाजवादी पार्टी के नेता रजा खान ने किया बड़ा हमला और लगाए गंभीर आरोप। भिनगा में सियासी बवाल 🔥 समाजवादी पार्टी के नेता रजा खान ने किया बड़ा हमला और लगाए गंभीर आरोप। क्या वाकई भिनगा में हो रहा है बड़ा खेल? 🤔 या फिर ये सिर्फ सियासत का हिस्सा है? 👉 वीडियो में जानिए पूरा मामला और सच्चाई 👉 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भिनगा में सियासी बवाल 🔥 समाजवादी पार्टी के नेता रजा खान ने किया बड़ा हमला और लगाए गंभीर आरोप। क्या वाकई भिनगा में हो रहा है बड़ा खेल? 🤔 या फिर ये सिर्फ सियासत का हिस्सा है? 👉 वीडियो में जानिए पूरा मामला और सच्चाई 👉 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं1
- थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी का जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विशेष रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गैस भंडारण, वितरण प्रणाली एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की स्थिति का परीक्षण कर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थानीय पुलिस को नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण, एजेंसी संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी भिनगा *श्री सतीश कुमार शर्मा* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक *श्री महिमानाथ उपाध्याय* के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-41/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)द,ध, 3(2)va, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित *अभियुक्त शिवशंकर बाजपेई पुत्र हरवंश बाजपेई* को मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया, नवाबगंज कस्बा से पहले वहद ग्राम बघमरी के पास से गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व वह एक मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य करने गई थी, जहां अभियुक्त शिवशंकर बाजपेई से उसकी मुलाकात हुई। अभियुक्त द्वारा कार्यक्रमों में बुकिंग कराने के बहाने वादिनी से उसका मोबाइल नंबर लिया गया तथा धीरे-धीरे उससे संपर्क स्थापित कर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। अभियुक्त ने वादिनी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार करते हुए वादिनी को फोन कर भद्दी एवं जातिसूचक गालियां दी गईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम व पता* शिवशंकर बाजपेई पुत्र हरवंश बाजपेई निवासी श्रीरामघाट शिव मंदिर, डासना गेट ग्रामीण (कमिश्नरेट गाजियाबाद), उत्तर प्रदेश, स्थाई पता- ग्राम फत्तेपुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0-41/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)द,ध, 3(2)va, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती1
- संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस श्रावस्ती (इकौना): जनपद श्रावस्ती के नवीन मॉडल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरपतपुर के मजरा बलुहा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद मानसिक रूप से आहत रिजवान अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नवीन मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 4 वर्ष और ढाई वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।2
- Focus - Best for Shuru): बहराइच से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्रैफिक विभाग के सिपाही राम प्रकाश ने अपने बेटे की डिग्री के घमंड में एक सम्मानित शिक्षक को सरेआम अनपढ़ कह दिया। जब पत्रकार आसिफ सिद्दीकी ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्हें भी भद्दी गालियां दी गईं। क्या योगी सरकार की 'मित्र पुलिस' का यही असली चेहरा है? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एसपी साहब तक यह बात पहुंचे और इस सिपाही पर सख्त कार्रवाई हो! #Bahraich #UPPolice #LocalNews #CrimeNews #BahraichPolice1
- we proud to be INDIAN 😊1
- Post by Janta ki awaz 6471
- दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-1