logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हाथरस के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान जी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया। चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।

2 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सासनी में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हाथरस के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान जी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के

अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और

बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया। चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के

हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान जी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया। चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।
    4
    हाथरस के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान जी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया।
चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।
घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सासनी में रविवार की देर रात को एक बारात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा हनुमान चौकी क्षेत्र में हुआ, जिसमें बस में सवार कई लोग घायल हो गए। बारात कैलाश नगर (हाथरस) से अलीगढ़ जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर (हाथरस) निवासी अरबाज पुत्र असलम अहमद की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब (पुलिस चौकी नेवरी) के लिए रवाना हुई थी। हनुमान क्षेत्र से आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बारात बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद सेक्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    सासनी में रविवार की देर रात को एक बारात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा हनुमान चौकी क्षेत्र में हुआ, जिसमें बस में सवार कई लोग घायल हो गए। बारात कैलाश नगर (हाथरस) से अलीगढ़ जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर (हाथरस) निवासी अरबाज पुत्र असलम अहमद की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब (पुलिस चौकी नेवरी) के लिए रवाना हुई थी। हनुमान क्षेत्र से आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बारात बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद सेक्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भीषण आग में जिंदा जलने से बाल बाल बचे विदेशी मेहमान.....
    1
    भीषण आग में जिंदा जलने से बाल बाल बचे विदेशी मेहमान.....
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी!
    1
    'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी!
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • युवक को गोंडा पुलिस ने नहर पुल के पास से अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार अपना नाम बंसी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी सरताज नगला थाना गोंडा पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ नहर से गिरफ्तार कर न्यायिक सुरक्षा में भेजा जेल
    1
    युवक को गोंडा पुलिस ने नहर पुल के पास से अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार अपना नाम बंसी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी सरताज नगला थाना गोंडा  पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ नहर से गिरफ्तार कर न्यायिक सुरक्षा में भेजा जेल
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
    1
    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इगलास तहसील क्षेत्र में काफी समय से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं. वहीं बीती रात्रि एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए. अवैध खनन के दौरान मौके से तीन डंफर जब्त कर लिए है. वहीं जेसीबी जब्त करने जाते समय खनन माफियाओं द्वारा रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. वहीं एसडीएम इगलास द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बीती रात्रि को सीयूजी नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही हाथरस रोड़ से एक डंफर और गाँव सतलापुर से अवैध खनन के दौरान दो डंफर जब्त किये है. एक डंफर मिट्टी से भरा हुआ है तीनों डंफरों पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली इगलास ने खड़ा करा दिया गया है. वहीं अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.
    1
    इगलास तहसील क्षेत्र में काफी समय से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं. वहीं बीती रात्रि एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए. अवैध खनन के दौरान मौके से तीन डंफर जब्त कर लिए है. वहीं जेसीबी जब्त करने जाते समय खनन माफियाओं द्वारा रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. वहीं एसडीएम इगलास द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बीती रात्रि को सीयूजी नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही हाथरस रोड़ से एक डंफर और गाँव सतलापुर से अवैध खनन के दौरान दो डंफर जब्त किये है. एक डंफर मिट्टी से भरा हुआ है तीनों डंफरों पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली इगलास ने खड़ा करा दिया गया है. वहीं अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    10 hrs ago
  • सासनी के स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित भव्य श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान हनुमान के चरित्र और उनकी भक्ति की महिमा का वर्णन कर पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रविवार को कथा के दूसरे दिन महाराज श्री ने हनुमान जी के बाल्यकाल और उनके गुरु भक्ति के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सेवा ही परम धर्म है हनुमान जी का पूरा जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित रहा। महाराज ने कहा कि आज के समय में मनुष्य को हनुमान जी से निःस्वार्थ सेवा की सीख लेनी चाहिए। आचार्य ने समझाया कि अपार शक्ति होने के बावजूद हनुमान जी में रंच मात्र भी अहंकार नहीं था। उन्होंने हमेशा स्वयं को प्रभु का श्दासश् ही माना। जब भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी को याद करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। कथा के बीच-बीच में जब आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो भक्त स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। दुनिया चले न श्री राम के बिना, राम जी चलें न हनुमान के बिना जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में सासनी के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजक समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कथा के अंत में सामूहिक आरती हुई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर दिनेश वार्ष्णेय, विपिन अग्रवाल, जय प्रकाश पाठक, गुड्डू पालीवाल, संजय शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, अजय वार्ष्णेय के अलावा भक्तजन मौजूद थे।
    3
    सासनी के स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित भव्य श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान हनुमान के चरित्र और उनकी भक्ति की महिमा का वर्णन कर पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
रविवार को कथा के दूसरे दिन महाराज श्री ने हनुमान जी के बाल्यकाल और उनके गुरु भक्ति के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि  सेवा ही परम धर्म है हनुमान जी का पूरा जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित रहा। महाराज ने कहा कि आज के समय में मनुष्य को हनुमान जी से निःस्वार्थ सेवा की सीख लेनी चाहिए। आचार्य ने समझाया कि अपार शक्ति होने के बावजूद हनुमान जी में रंच मात्र भी अहंकार नहीं था। उन्होंने हमेशा स्वयं को प्रभु का श्दासश् ही माना। जब भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी को याद करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। कथा के बीच-बीच में जब आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो भक्त स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। दुनिया चले न श्री राम के बिना, राम जी चलें न हनुमान के बिना जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में सासनी के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजक समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कथा के अंत में सामूहिक आरती हुई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर दिनेश वार्ष्णेय, विपिन अग्रवाल, जय प्रकाश पाठक, गुड्डू पालीवाल, संजय शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, अजय वार्ष्णेय के अलावा भक्तजन मौजूद थे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.