Shuru
Apke Nagar Ki App…
'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी! 'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी!
Vijay Dev
'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी! 'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 'उस रैली में लोग आये नहीं बल्कि...' मंच से जब Akhilesh ने ली BJP की चुटकी!1
- हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।1
- हाथरस के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान जी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया। चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।4
- सासनी में रविवार की देर रात को एक बारात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा हनुमान चौकी क्षेत्र में हुआ, जिसमें बस में सवार कई लोग घायल हो गए। बारात कैलाश नगर (हाथरस) से अलीगढ़ जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर (हाथरस) निवासी अरबाज पुत्र असलम अहमद की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब (पुलिस चौकी नेवरी) के लिए रवाना हुई थी। हनुमान क्षेत्र से आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बारात बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद सेक्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।1
- भीषण आग में जिंदा जलने से बाल बाल बचे विदेशी मेहमान.....1
- युवक को गोंडा पुलिस ने नहर पुल के पास से अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार अपना नाम बंसी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी सरताज नगला थाना गोंडा पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ नहर से गिरफ्तार कर न्यायिक सुरक्षा में भेजा जेल1
- इगलास तहसील क्षेत्र में काफी समय से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं. वहीं बीती रात्रि एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए. अवैध खनन के दौरान मौके से तीन डंफर जब्त कर लिए है. वहीं जेसीबी जब्त करने जाते समय खनन माफियाओं द्वारा रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. वहीं एसडीएम इगलास द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बीती रात्रि को सीयूजी नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही हाथरस रोड़ से एक डंफर और गाँव सतलापुर से अवैध खनन के दौरान दो डंफर जब्त किये है. एक डंफर मिट्टी से भरा हुआ है तीनों डंफरों पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली इगलास ने खड़ा करा दिया गया है. वहीं अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.1
- हाथरस से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और काफी कार्यकर्ता आज दादरी में आयोजित अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए। इस रैली को आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस रैली को लेकर हाथरस में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में लगे थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, इंजीनियर राजकुमार दिवाकर, रवेंद्र सिंह, चिराग वाष्र्णेय, अभिषेक सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबी यादव, सतेन्द्र यादव, नीतीश यादव, राहुल कुमार साकेत, प्रवीन बघेल, चौधरी सत्यवीर सिंह सहित काफी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि दादरी जाते समय पूरे रास्ते '2027 में बदलाव' और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।3