logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* *ब्रेकिंग: दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* दुर्ग/ चक्रवात अर्नब का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बेमेतरा से राजनांदगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खर्री घाट पुल जो आज सुबह से पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ये पुल ग्राम डोड़की और घोठा के बीच आमनेर नदी पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे तक पुल के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा था। *रास्ते में फंसे सैकड़ों लोग* पुल डूबने से बेमेतरा-दुर्ग-राजनांदगांव का सीधा संपर्क टूट गया है। दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां, बसें और बाइक सवार फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को 20-25 किलोमीटर घूमकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है।

13 hrs ago
user_हेमंत उमरे ,7509375525
हेमंत उमरे ,7509375525
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* *ब्रेकिंग: दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* दुर्ग/ चक्रवात अर्नब का असर अब सड़कों

पर दिखने लगा है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बेमेतरा से राजनांदगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खर्री घाट पुल जो आज सुबह से पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके

चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ये पुल ग्राम डोड़की और घोठा के बीच आमनेर नदी पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे तक पुल के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा था। *रास्ते

में फंसे सैकड़ों लोग* पुल डूबने से बेमेतरा-दुर्ग-राजनांदगांव का सीधा संपर्क टूट गया है। दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां, बसें और बाइक सवार फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को 20-25 किलोमीटर घूमकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्तरायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त
    1
    रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्तरायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त
रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त
    user_सतनाम तक न्यूज़
    सतनाम तक न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट 24 घंटे से भी अत्याधिक समय तक भारी बारिश प्राकृतिक ने खोली भ्रष्टाचार की पोल पानी में ढह गया रोड... #Chimra #Barbhawar #RoadCorruption #RoadConstruction #Kabirdham Kawardha
    1
    चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट
चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट 24 घंटे से भी अत्याधिक समय तक भारी बारिश प्राकृतिक ने खोली भ्रष्टाचार की पोल पानी में ढह गया रोड...
#Chimra #Barbhawar #RoadCorruption #RoadConstruction #Kabirdham Kawardha
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    6 hrs ago
  • महासमुंद में नकली शराब का बड़ा खेल! 🚨 370 पेटी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार 🚨 सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगाकर शराब तस्करी करने वाले कथित सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, 370 पेटी यानी 3,229 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 📍 सरायपाली, महासमुंद | छत्तीसगढ़ 🎤 KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS महासमुंद जिले के सरायपाली में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। कंटेनर, डस्टर कार और आरोपियों के घर से कुल 370 पेटी (3,229 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। रिपोर्ट: KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS #KhileshwarSinha #KTChhattisgarhNews #Mahasamund #Saraypali #Pithora #ChhattisgarhNews #CGNews #MahasamundNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #ChhattisgarhPolice #LatestNews #HindiNews #CGNewsUpdate
    1
    महासमुंद में नकली शराब का बड़ा खेल! 🚨 370 पेटी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
🚨 सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगाकर शराब तस्करी करने वाले कथित सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया।
पुलिस के अनुसार, 370 पेटी यानी 3,229 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
📍 सरायपाली, महासमुंद | छत्तीसगढ़
🎤 KHILESHWAR SINHA
KT CHHATTISGARH NEWS
महासमुंद जिले के सरायपाली में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।
कंटेनर, डस्टर कार और आरोपियों के घर से कुल 370 पेटी (3,229 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट: KHILESHWAR SINHA
KT CHHATTISGARH NEWS
#KhileshwarSinha #KTChhattisgarhNews #Mahasamund #Saraypali #Pithora #ChhattisgarhNews #CGNews #MahasamundNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #ChhattisgarhPolice #LatestNews #HindiNews #CGNewsUpdate
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • तेज बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की आस्था, भानुप्रतापपुर में उत्साह के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन भानुप्रतापपुर। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर भानुप्रतापपुर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने के लिए सड़कों पर नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सामान्य दिनों की तरह ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों से गणेश प्रतिमाओं को साज-सज्जा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई देने पहुंचे। बारिश के कारण रास्तों में पानी और फिसलन की स्थिति बनने के बावजूद श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को प्राथमिकता दी। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी में गणेश विसर्जन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई भक्त बारिश में भीगते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए। गणेशोत्सव के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को अंतिम विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि बारिश भले ही तेज हो, लेकिन बप्पा के प्रति आस्था और श्रद्धा को कोई मौसम नहीं रोक सकता। यही कारण रहा कि तेज बारिश के बीच भी विसर्जन का उत्साह सामान्य दिनों की तरह बना रहा। विसर्जन के साथ ही कई दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन हुआ। भक्तों ने भावुक मन से बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष गूंजते रहे।
    4
    तेज बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की आस्था, भानुप्रतापपुर में उत्साह के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन
भानुप्रतापपुर। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर भानुप्रतापपुर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने के लिए सड़कों पर नजर आए।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सामान्य दिनों की तरह ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों से गणेश प्रतिमाओं को साज-सज्जा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई देने पहुंचे।
बारिश के कारण रास्तों में पानी और फिसलन की स्थिति बनने के बावजूद श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को प्राथमिकता दी। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी में गणेश विसर्जन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई भक्त बारिश में भीगते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए।
गणेशोत्सव के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को अंतिम विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं का कहना था कि बारिश भले ही तेज हो, लेकिन बप्पा के प्रति आस्था और श्रद्धा को कोई मौसम नहीं रोक सकता। यही कारण रहा कि तेज बारिश के बीच भी विसर्जन का उत्साह सामान्य दिनों की तरह बना रहा।
विसर्जन के साथ ही कई दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन हुआ। भक्तों ने भावुक मन से बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर 02 पिकप वाहनो को किया जप्त आज शनिवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ◾नाम अनावेदक - 1. शिवलाल यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रामसत्ता चौक बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र.03/2026) 2. दीपक मनहर पिता पुनीत मनहर उम्र 20 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र. 04/2026) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को सडक दुर्घटना के मद्देनजर वाहनो के ऊपर अतिरिक्त एगल लगाने जाने वालो वाहनो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 26.09.2026 को राम सप्ताह चौक बिल्हा पर शिव लाल यादव के माजदा क्रमांक सीजी04क्यूसी9445 व बिल्हा मेन रोड शनिचरी बाजार पर दीपक मनहर के माजदा क्रमांक सीजी10आर 0105 मे डीजे को वाहन मे लोड हेतु वाहन के दाये, बाये और ऊपर मे लोहे का एंगल लगाया गया था जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना था जिसे मौके पर धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) मो.ए. के उल्लघन करते पाये जाने से विधिवत् पंचनामा तैयार कर वाहन को धारा 207 एमव्ही एक्ट के तहत् जप्त किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।
    1
    बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर
बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर 02 पिकप वाहनो को किया जप्त
आज शनिवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
◾नाम अनावेदक -    1. शिवलाल यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रामसत्ता चौक बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र.03/2026) 
2. दीपक मनहर पिता पुनीत मनहर उम्र 20 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र. 04/2026)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को सडक दुर्घटना के मद्देनजर वाहनो के ऊपर अतिरिक्त एगल लगाने जाने वालो वाहनो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 26.09.2026 को राम सप्ताह चौक बिल्हा पर शिव लाल यादव के माजदा क्रमांक सीजी04क्यूसी9445 व बिल्हा मेन रोड शनिचरी बाजार पर दीपक मनहर के माजदा क्रमांक सीजी10आर 0105 मे डीजे को वाहन मे लोड हेतु वाहन के दाये, बाये और ऊपर मे लोहे का एंगल लगाया गया था जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना था जिसे मौके पर धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) मो.ए. के उल्लघन करते पाये जाने से विधिवत् पंचनामा तैयार कर वाहन को धारा 207 एमव्ही एक्ट के तहत् जप्त किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। 
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे,  आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • ‘ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए’… पद्म भूषण छोटी बात है! बंगाल BJP अध्यक्ष की तारीफ पर कांग्रेस का तंज स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/कोलकाता | 26 सितंबर 2026 मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक (समिक) भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें पद्म भूषण दिए जाने की मांग कर दी। इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने तीखा तंज कसा। पवन खेड़ा ने कहा, “पद्म भूषण तो बहुत छोटी बात है, उन्हें तो देश का प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए। आखिर जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, वह खुद भी प्रधानमंत्री बनने का हकदार है।” क्या कहा था बंगाल BJP अध्यक्ष ने? शुक्रवार को शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार की सराहना करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद हिंसा-मुक्त विधानसभा चुनाव हुए। लोगों ने डर-धमकी के बिना वोट डाला और मतदाता सूची को “साफ” करने में CEC की अहम भूमिका रही। उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने का काम भी ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में हुआ। इसलिए वे कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं। कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस तारीफ को व्यंग्य का विषय बनाते हुए कहा कि पद्म भूषण जैसी सम्मान बहुत छोटी चीज है। जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। यह तंज उस समय आया है जब देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराया हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। हाल ही में चुनाव आयोग के अंदर भी मतभेदों की खबरें सामने आई हैं। पृष्ठभूमि ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। वे 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दे विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ज्ञानेश कुमार के बचाव में है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का मानना है कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता लोकतंत्र की रीढ़ है। किसी भी पक्ष की तारीफ या आलोचना से ऊपर उठकर तथ्यों पर आधारित चर्चा जरूरी है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। (स्रोत: विभिन्न समाचार एजेंसियां और रिपोर्ट्स) #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए’… पद्म भूषण छोटी बात है! बंगाल BJP अध्यक्ष की तारीफ पर कांग्रेस का तंज
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/कोलकाता | 26 सितंबर 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक (समिक) भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें पद्म भूषण दिए जाने की मांग कर दी। इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने तीखा तंज कसा।
पवन खेड़ा ने कहा, “पद्म भूषण तो बहुत छोटी बात है, उन्हें तो देश का प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए। आखिर जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, वह खुद भी प्रधानमंत्री बनने का हकदार है।”
क्या कहा था बंगाल BJP अध्यक्ष ने?
शुक्रवार को शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार की सराहना करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद हिंसा-मुक्त विधानसभा चुनाव हुए। लोगों ने डर-धमकी के बिना वोट डाला और मतदाता सूची को “साफ” करने में CEC की अहम भूमिका रही। उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने का काम भी ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में हुआ। इसलिए वे कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं।
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस तारीफ को व्यंग्य का विषय बनाते हुए कहा कि पद्म भूषण जैसी सम्मान बहुत छोटी चीज है। जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।
यह तंज उस समय आया है जब देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराया हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। हाल ही में चुनाव आयोग के अंदर भी मतभेदों की खबरें सामने आई हैं।
पृष्ठभूमि
ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। वे 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दे विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ज्ञानेश कुमार के बचाव में है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का मानना है कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता लोकतंत्र की रीढ़ है। किसी भी पक्ष की तारीफ या आलोचना से ऊपर उठकर तथ्यों पर आधारित चर्चा जरूरी है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
(स्रोत: विभिन्न समाचार एजेंसियां और रिपोर्ट्स)
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तेज बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की भीड़, झांकियों में उमड़ा आस्था और उत्साह भानुप्रतापपुर। नगर में धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक हुई तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त आयोजन स्थल और झांकियों को देखने के लिए पहुंचते रहे। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों में ऐसा उत्साह नजर आया, मानो सामान्य दिनों की तरह ही धार्मिक आयोजन चल रहा हो। तेज बारिश के बीच भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ झांकियों के दर्शन किए और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। बारिश के कारण कुछ समय के लिए आयोजन में व्यवधान की स्थिति बनी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए छाता, रेनकोट सहित अन्य साधनों का सहारा लेते हुए झांकियों तक पहुंचे। झांकी में शामिल लोगों और आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी मौसम की परवाह किए बिना अपनी सहभागिता निभाई। बारिश के बीच झांकियों का आकर्षण और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में धार्मिक आयोजन को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। नगर में जगह-जगह धार्मिक माहौल बना रहा। तेज बारिश के बावजूद लोगों ने झांकियों का पूरा आनंद लिया और श्रद्धा के साथ दर्शन कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा भी हो, धार्मिक आस्था और भक्ति के सामने बारिश कोई बाधा नहीं है। बारिश के बीच उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दिया कि भानुप्रतापपुर में धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों की आस्था और उत्साह कितना गहरा है। सामान्य दिनों की तरह ही लोगों ने आयोजन में शामिल होकर झांकियों का आनंद लिया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। तेज बारिश के बीच भी भक्तों की मौजूदगी और झांकियों में लोगों की सहभागिता पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। मौसम की चुनौती के बावजूद भक्तों का उत्साह देर तक बना रहा और नगर का वातावरण धार्मिक उमंग से सराबोर नजर आया।
    4
    तेज बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की भीड़, झांकियों में उमड़ा आस्था और उत्साह
भानुप्रतापपुर। नगर में धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक हुई तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त आयोजन स्थल और झांकियों को देखने के लिए पहुंचते रहे। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों में ऐसा उत्साह नजर आया, मानो सामान्य दिनों की तरह ही धार्मिक आयोजन चल रहा हो।
तेज बारिश के बीच भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ झांकियों के दर्शन किए और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। बारिश के कारण कुछ समय के लिए आयोजन में व्यवधान की स्थिति बनी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए छाता, रेनकोट सहित अन्य साधनों का सहारा लेते हुए झांकियों तक पहुंचे।
झांकी में शामिल लोगों और आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी मौसम की परवाह किए बिना अपनी सहभागिता निभाई। बारिश के बीच झांकियों का आकर्षण और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में धार्मिक आयोजन को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।
नगर में जगह-जगह धार्मिक माहौल बना रहा। तेज बारिश के बावजूद लोगों ने झांकियों का पूरा आनंद लिया और श्रद्धा के साथ दर्शन कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा भी हो, धार्मिक आस्था और भक्ति के सामने बारिश कोई बाधा नहीं है।
बारिश के बीच उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दिया कि भानुप्रतापपुर में धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों की आस्था और उत्साह कितना गहरा है। सामान्य दिनों की तरह ही लोगों ने आयोजन में शामिल होकर झांकियों का आनंद लिया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
तेज बारिश के बीच भी भक्तों की मौजूदगी और झांकियों में लोगों की सहभागिता पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। मौसम की चुनौती के बावजूद भक्तों का उत्साह देर तक बना रहा और नगर का वातावरण धार्मिक उमंग से सराबोर नजर आया।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 10:30 चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के ग्रामीण इलाके मे रहने वाले एक 39 वर्षीय पति ने हमराह अपने पिता के साथ गुरुवार दिनांक 25/09/2026 की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी उम्र 37 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर की दिनांक 24/09/2026 के सुबह 09/00 बजे घर से काम करने के लिए चकरभाठा मार्केट गई थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है जिसकी आस पास रिश्तेदारों में पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसकी हुलिया कद 5 फिट, रंग गोरी, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा शरीर सामान्य है छत्तीसगढी भाषा बोलती है साडी ब्लाऊज पहनी है बाये हाथ में गोदना से अपना नाम लिखवाई है जो अपने साथ एक मोबाईल रखी है जो बंद बता रहा है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया है अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्तिः व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
    1
    चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज
चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट 
शुक्रवार की रात 10:30 चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
चकरभाठा थाना छेत्र के ग्रामीण इलाके मे रहने वाले एक 39 वर्षीय पति ने हमराह अपने पिता के साथ गुरुवार दिनांक 25/09/2026 की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी उम्र 37 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर की दिनांक 24/09/2026 के सुबह 09/00 बजे घर से काम करने के लिए चकरभाठा मार्केट गई थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है जिसकी आस पास रिश्तेदारों में पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसकी हुलिया कद 5 फिट, रंग गोरी, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा शरीर सामान्य है छत्तीसगढी भाषा बोलती है साडी ब्लाऊज पहनी है बाये हाथ में गोदना से अपना नाम लिखवाई है जो अपने साथ एक मोबाईल रखी है जो बंद बता रहा है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया है 
अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्तिः व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था। सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
    1
    सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण
सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था।
सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.