logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेसवार्ता मे दी जानकारी इटावा-जनपद में स्मार्ट मीटर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा मीडिया के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में अधीक्षण अभियंता इं. ऋषभ देव, अधिशासी अभियंता इं. एच.पी. मिश्रा (नगरीय वितरण खंड), इं. संतोष सोनी (वितरण खंड) एवं इं. कृष्ण कुमार (वितरण खंड सैफई) उपस्थित रहे।अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था मिलती है और वे अपने बिजली उपभोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर ऐप के उपयोग, प्रीपेड प्रणाली एवं समय पर रिचार्ज करने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपने बिजली खर्च पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं और गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। यह प्रणाली विद्युत वितरण को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। प्रेसवार्ता के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे स्मार्ट मीटर प्रणाली को अपनाएं और समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज कर सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग करें।इसके साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि उन्हें बिजली बिल, पोस्टपेड से प्रीपेड परिवर्तन या विद्युत विच्छेदन से संबंधित एसएमएस प्राप्त नहीं हो रहे हैं, तो वे अपना मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में अवश्य अपडेट कराएं। यह कार्य उपभोक्ता वेबसाइट पर स्वयं या संबंधित उपखंड/खंड कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।

9 hrs ago
user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
Rahul Yadav jaswant Nagar
जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
5d0ff42a-70fb-42d3-a0fb-62ae807106d0

इटावा स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेसवार्ता मे दी जानकारी इटावा-जनपद में स्मार्ट मीटर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा मीडिया के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में अधीक्षण अभियंता इं. ऋषभ देव, अधिशासी अभियंता इं. एच.पी. मिश्रा (नगरीय वितरण खंड), इं. संतोष सोनी (वितरण खंड) एवं इं. कृष्ण कुमार (वितरण खंड सैफई) उपस्थित रहे।अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था मिलती है और वे अपने बिजली उपभोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर ऐप के उपयोग, प्रीपेड प्रणाली एवं समय पर रिचार्ज करने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए

000c1ff1-63bb-4e1a-b243-63139b4cd738

उपभोक्ता अपने बिजली खर्च पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं और गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। यह प्रणाली विद्युत वितरण को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। प्रेसवार्ता के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे स्मार्ट मीटर प्रणाली को अपनाएं और समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज कर सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग करें।इसके साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि उन्हें बिजली बिल, पोस्टपेड से प्रीपेड परिवर्तन या विद्युत विच्छेदन से संबंधित एसएमएस प्राप्त नहीं हो रहे हैं, तो वे अपना मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में अवश्य अपडेट कराएं। यह कार्य उपभोक्ता वेबसाइट पर स्वयं या संबंधित उपखंड/खंड कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    1
    प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी
शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    1
    bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    user_Sani Kumar
    Sani Kumar
    Video Creator सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    2
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल
जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. 
बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत.
कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.