Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raunak Ali Ansari
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवहा नदी किनारे हुआ हादसा, 14 वर्षीय आशीष की गई जान | परिवार में पसरा मातम1
- बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा। कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निजी कोष से कराया मंदिर का निर्माण कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।4
- Post by Raunak Ali Ansari1
- सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।1
- फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ एक छोटा-सा सपना आज बना 46 शाखाओं का महिला सशक्तिकरण आंदोलन टैलेंटेड रितु इंसान की प्रेरणादायक यात्रा — साहस, दृढ़ संकल्प और महिला सशक्तिकरण की मिसाल — अब बरेली तक पहुँची बरेली: कुछ यात्राएँ केवल सफलता की कहानी नहीं होतीं — वे बाधाओं को तोड़ने, सामाजिक परंपराओं को चुनौती देने और दूसरों के लिए एक नई राह बनाने की कहानी होती हैं। टैलेंटेड रितु इंसान हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से आने वाली एक साधारण लड़की थीं, जिनके मन में हमेशा कुछ अलग करने का सपना था। लेकिन समाज की परंपराएँ, बंदिशें और अनेक चुनौतियाँ उनके सपनों की राह में लगातार बाधाएँ बनती रहीं। लेकिन उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने परिस्थितियों के सामने झुकने के बजाय साहस को चुना, कठिनाइयों के सामने दृढ़ संकल्प को चुना और सीमाओं के बजाय मेहनत को अपनी ताकत बनाया। संघर्षों के अथाह सागर को पार करते हुए उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जो आज प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की पहचान बन चुका है। इस शानदार सफर में उनके भाई श्री रविंदर सिवाच भी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। दोनों की सोच और उद्देश्य स्पष्ट था — लड़कियों को शिक्षा एवं हुनर प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना तथा उन्हें अपने सपनों को सम्मान, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ पूरा करने के लिए सक्षम बनाना। इस यात्रा की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई, जब टैलेंटेड रितु इंसान फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट की पहली शाखा, जो आज संस्थान का मुख्यालय है, महज 30 विद्यार्थियों के साथ शुरू की गई। चार वर्षों के भीतर यह छोटी-सी शुरुआत आज एक प्रेरणादायक आंदोलन का रूप ले चुकी है। 30 विद्यार्थियों से 3.5 लाख से अधिक बेटियों को प्रशिक्षण तक का सफर1
- डॉक्टर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उबाल, पुवायां में पत्रकारों-किसान यूनियन ने खोला मोर्चा शाहजहांपुर के पुवायां में राजीव चौक पर पत्रकारों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। महिला की मौत के मामले और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गुस्सा फूटा। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा दर्ज करने और निजी अस्पतालों की जांच की मांग को लेकर SDM-CO को ज्ञापन सौंपा। #admfshahjahanpur #ShahjahanpurPolice #YogiAdityanath #yogi #dmshahjahanpur1
- पीलीभीत पुलिस का बड़ा खुलासा! 17 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में SOG टीम एवं थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 17 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी को पीलीभीत पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1