logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी लॉटरी-इनाम से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां पीएलव्ही सनील कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए 9 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई

1 hr ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी लॉटरी-इनाम से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां पीएलव्ही सनील कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए 9 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • मंत्री गजेंद्र यादव खेल एवं शिक्षा की तरफ गंभीरता से ध्यान तो दे रहे हैं परंतु उनके ही शहर में हॉकी खिलाड़ी ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के लिए तरस रहे।
    1
    मंत्री गजेंद्र यादव खेल एवं शिक्षा की तरफ गंभीरता से ध्यान तो दे रहे हैं परंतु उनके ही शहर में हॉकी खिलाड़ी ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के लिए तरस रहे।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • डोमसरा में मासिक बैठक सम्पन्न, जैविक खेती और जल संरक्षण पर किसानों को किया गया जागरूक पंडरिया (कबीरधाम)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डोमसरा में कबीर किसान समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सतत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से हुई, जहां किसानों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समलिया साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया खेती की नई शुरुआत का प्रतीक है और यह दिन समृद्धि एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैठक में रासायनिक खाद की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गई। हरी खाद (सनई), ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, राइजोबियम और पीएसबी जैसे बायो-इनपुट्स के उपयोग के साथ-साथ नीमास्त्र, जीवामृत और पंचपर्णी जैसे घरेलू जैविक घोलों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपायों से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।
    1
    डोमसरा में मासिक बैठक सम्पन्न, जैविक खेती और जल संरक्षण पर किसानों को किया गया जागरूक
पंडरिया (कबीरधाम)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डोमसरा में कबीर किसान समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सतत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से हुई, जहां किसानों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समलिया साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया खेती की नई शुरुआत का प्रतीक है और यह दिन समृद्धि एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है।
बैठक में रासायनिक खाद की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गई। हरी खाद (सनई), ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, राइजोबियम और पीएसबी जैसे बायो-इनपुट्स के उपयोग के साथ-साथ नीमास्त्र, जीवामृत और पंचपर्णी जैसे घरेलू जैविक घोलों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपायों से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
    4
    तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण):
आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई।
जप्त सामग्री:
2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये)
स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये)
नगदी 40,166 रुपये
➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
आरोपी:
सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    4
    गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया
नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है
पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया
ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन
सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल
मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण
कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Khairlanji, Balaghat•
    4 hrs ago
  • बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर
    1
    बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर पलारी ब्लाक के चुंचरुंगपुर में अक्ती,पुतरा पुतरी विवाह हर्षोल्लास से मनाया गया। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर पलारी विकासखंड के चुंचरुंगपुर सहित गांवों में सोमवार को अनेक वर वधूओं का पानीग्रहण कर विवाह संपन्न कराया गया वहीं गांवों के किसानों ने ग्राम के विभिन्न देवी देवताओं की पुजा अर्चना कर चना दाल और गुड़ का भोग लगाया गया तथा खरीफ धान का बीज चढ़ाकर अपने खेतों में छिड़काव किया इसअवसर पर बच्चों ने गांव के मोहल्ले में विधी विधान से गुड्डा-गुड्डी का विवाह भी रचाया गया जिसमें परंपराओं की झलक देखने को मिला मान्यता और परंपरा है कि खरीफ फसल की बोवाई की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन करने से फसल में बीमारी नहीं आती और उत्पादन अच्छी होती है।महामाया पारा में अक्ति (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व में गांव के छोटे बालिकाओं और महिलाओं द्वारा अक्ति विवाह का आयोजन किया गया जिसमें गांव के महिलाओं बालिकाओं द्वारा बड़े ही धूम धाम से पुतरी -पुतरा (गुड्डा -गुड्डी) का विवाह दिन भर बच्चों ने नाचते कुदते उत्साह देखने को मिला जो छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पर्व को बनाये रखा गांव में बच्चों और महिलाओं द्वारा दोपहर से शाम तक अच्छी माहौल बनाये रखा मान्यताओ के अनुसार पुरा विधी विधान से हर साल की तरह इस साल भी सम्पन्न किया गया जिसमें गांव की महिलाओं में सरपंच श्रीमती कुमोदनी वर्मा, मालती यादव, कुलेश्वरी ध्रुव, रमशिला ध्रुव, सुलोचनी वर्मा, सुनैना यादव, लोमिन वर्मा, पुष्पा, पूनम,भुनेश्वरी,केशर वर्मा , कु. नीतू, शोना, भूमिका, चारु, श्रेया, प्रिया, लीलाधर यादव, संतोष वर्मा, सुदर्शन ध्रुव, ओ. पी.वर्मा, टामन,राजा,हरिओम,पीन्टू वर्मा, पुष्पराज ध्रुव,और सभी के सहयोग से बड़ी धूमधाम से मनाया गया बड़ी जनसंख्या में नागरिक सम्मिलित हुए ।
    4
    अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर पलारी ब्लाक के चुंचरुंगपुर में अक्ती,पुतरा पुतरी विवाह हर्षोल्लास से मनाया गया।
अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर पलारी विकासखंड के चुंचरुंगपुर सहित गांवों में सोमवार को अनेक वर वधूओं का पानीग्रहण कर विवाह संपन्न कराया गया वहीं गांवों के किसानों ने ग्राम के विभिन्न देवी देवताओं की पुजा अर्चना कर चना दाल और गुड़ का भोग लगाया गया तथा खरीफ धान का बीज चढ़ाकर अपने खेतों में छिड़काव किया इसअवसर पर बच्चों ने गांव के मोहल्ले में विधी विधान से गुड्डा-गुड्डी का विवाह भी रचाया गया जिसमें परंपराओं की झलक देखने को मिला मान्यता और परंपरा है कि खरीफ फसल की बोवाई की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन करने से फसल में बीमारी नहीं आती और उत्पादन अच्छी होती है।महामाया पारा में अक्ति (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व में गांव के छोटे बालिकाओं और महिलाओं द्वारा अक्ति विवाह का आयोजन किया गया जिसमें  गांव के महिलाओं बालिकाओं  द्वारा बड़े ही धूम धाम से पुतरी -पुतरा (गुड्डा -गुड्डी) का विवाह दिन भर बच्चों ने नाचते कुदते उत्साह देखने को मिला जो छत्तीसगढ़ के  पारम्परिक पर्व को बनाये रखा गांव में बच्चों और महिलाओं द्वारा दोपहर से शाम तक अच्छी माहौल बनाये रखा मान्यताओ के अनुसार पुरा विधी विधान से हर साल की तरह इस साल भी सम्पन्न किया गया   जिसमें गांव की महिलाओं में सरपंच श्रीमती कुमोदनी वर्मा, मालती यादव, कुलेश्वरी ध्रुव, रमशिला ध्रुव, सुलोचनी वर्मा, सुनैना यादव, लोमिन वर्मा, पुष्पा, पूनम,भुनेश्वरी,केशर वर्मा , कु. नीतू, शोना, भूमिका, चारु, श्रेया, प्रिया, लीलाधर यादव, संतोष वर्मा, सुदर्शन ध्रुव, ओ. पी.वर्मा, टामन,राजा,हरिओम,पीन्टू वर्मा, पुष्पराज ध्रुव,और सभी के सहयोग से बड़ी धूमधाम से मनाया गया बड़ी जनसंख्या  में नागरिक सम्मिलित हुए ।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.