logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड बैंक अधिकारी स्व. परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 19 जून को हिंडौन स्थित अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में भर्ती किए गए मरीजों के ऑपरेशन गणेशम रिसोर्ट के पास, धर्म कांटा के पीछे स्थित केडी आई हॉस्पिटल में जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव वर्मा द्वारा किए जाएंगे। नेत्र रोगियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ लाएं।

1 hr ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड बैंक अधिकारी स्व. परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 19 जून को हिंडौन स्थित अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में भर्ती किए गए मरीजों के ऑपरेशन गणेशम रिसोर्ट के पास, धर्म कांटा के पीछे स्थित केडी आई हॉस्पिटल में जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव वर्मा द्वारा किए जाएंगे। नेत्र रोगियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ लाएं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को हिंडौन शहर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83 बटालियन और कोतवाली थाना पुलिस ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा ने किया। कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा ने बताया कि 83 बटालियन कार्य बल द्वारा सभी क्षेत्रों का एक संक्षिप्त चित्र भी बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित अभ्यास है, जो निश्चित अंतराल पर किया जाता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक परिवर्तनों का अध्ययन कर डेटा एकत्र किया जाता है। फ्लैग मार्च चौपड़ सर्किल से शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य भविष्य में सांप्रदायिक तनाव, दंगा या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों का हिस्सा था। अभ्यास के दौरान क्षेत्र की जनसंख्या, सामुदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और बलवाइयों की सूची तैयार की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक मुनेश मीना, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित और कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भी जाब्ते के साथ शामिल हुए।
    1
    केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को हिंडौन शहर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83 बटालियन और कोतवाली थाना पुलिस ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा ने किया।

कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा ने बताया कि 83 बटालियन कार्य बल द्वारा सभी क्षेत्रों का एक संक्षिप्त चित्र भी बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित अभ्यास है, जो निश्चित अंतराल पर किया जाता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक परिवर्तनों का अध्ययन कर डेटा एकत्र किया जाता है।

फ्लैग मार्च चौपड़ सर्किल से शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य भविष्य में सांप्रदायिक तनाव, दंगा या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों का हिस्सा था। अभ्यास के दौरान क्षेत्र की जनसंख्या, सामुदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और बलवाइयों की सूची तैयार की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक मुनेश मीना, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित और कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भी जाब्ते के साथ शामिल हुए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कैमला कोढयाई और नयागांव के किसानों ने लगातार चौथे दिन दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। किसानों ने इस ट्रैक को एक घंटे तीस मिनट तक अवरुद्ध रखा, जिससे परिचालन प्रभावित हुआ।
    1
    कैमला कोढयाई और नयागांव के किसानों ने लगातार चौथे दिन दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। किसानों ने इस ट्रैक को एक घंटे तीस मिनट तक अवरुद्ध रखा, जिससे परिचालन प्रभावित हुआ।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • किरवाड़ा के युवाओं ने नरेश मीणा के खिलाफ़ विरोध जताते हुए एक बोर्ड पर कालिख पोत दी है। युवाओं ने इस कार्य को किसान हित में एक जनसंदेश के रूप में अंजाम दिया।
    1
    किरवाड़ा के युवाओं ने नरेश मीणा के खिलाफ़ विरोध जताते हुए एक बोर्ड पर कालिख पोत दी है। युवाओं ने इस कार्य को किसान हित में एक जनसंदेश के रूप में अंजाम दिया।
    user_Gangapur ki Aabaj
    Gangapur ki Aabaj
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाँचना बाँध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवाने की मांग को लेकर गाँव खंडीप में चल रहा किसानों का विशाल धरना मंगलवार को 12वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। इस आंदोलन में युवा, बच्चे, महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। धरनार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधी और चेतावनी दी कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए अविलंब नहरों में पानी छोड़ा जाए। किसानों का आरोप है कि भीषण गर्मी में हजारों किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। आज महस्वा गाँव के किसानों और ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन को समर्थन दिया, वहीं कल कैमला गाँव के किसान भी खंडीप धरना स्थल पर पहुँचेंगे। आज खंडीप के राजीव गांधी सेवा केंद्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा पाँचना कमांड एरिया विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस बैठक में गंगापुर सिटी विधायक श्री रामकेश मीणा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष बटुआ पटेल, 88 गाँवों के पंच-पटेल और कमांड क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। प्रशासनिक पक्ष से जिला कलेक्टर श्री कानाराम, पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा और एसडीएम वजीरपुर श्रीमती सुधारानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवाकर पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि अब वे केवल सरकार स्तर के प्रतिनिधियों से ही वार्ता करेंगे, क्योंकि निचले स्तर पर पहले भी कई वार्ताएँ हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। समिति ने सरकार को 27 जून तक का समय देते हुए कड़ी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो 28 जून से यह जन आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। किसानों ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से कमांड क्षेत्र के किसान नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। पानी के अभाव में हजारों बीघा भूमि बंजर हो चुकी है, और किसान, पशुपालक व आमजन पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जिससे पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार पानी जैसे गंभीर जनहित के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और पाँचना बाँध पर बैठे लोगों को संरक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में 35 से 40 हजार महिला-पुरुष आंदोलन में भाग ले रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है। धरनार्थियों ने एक बार फिर मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन कराकर पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आमजन को राहत मिल सके।
    1
    पाँचना बाँध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवाने की मांग को लेकर गाँव खंडीप में चल रहा किसानों का विशाल धरना मंगलवार को 12वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। इस आंदोलन में युवा, बच्चे, महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। धरनार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधी और चेतावनी दी कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए अविलंब नहरों में पानी छोड़ा जाए। किसानों का आरोप है कि भीषण गर्मी में हजारों किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। आज महस्वा गाँव के किसानों और ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन को समर्थन दिया, वहीं कल कैमला गाँव के किसान भी खंडीप धरना स्थल पर पहुँचेंगे।

आज खंडीप के राजीव गांधी सेवा केंद्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा पाँचना कमांड एरिया विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस बैठक में गंगापुर सिटी विधायक श्री रामकेश मीणा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष बटुआ पटेल, 88 गाँवों के पंच-पटेल और कमांड क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। प्रशासनिक पक्ष से जिला कलेक्टर श्री कानाराम, पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा और एसडीएम वजीरपुर श्रीमती सुधारानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवाकर पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि अब वे केवल सरकार स्तर के प्रतिनिधियों से ही वार्ता करेंगे, क्योंकि निचले स्तर पर पहले भी कई वार्ताएँ हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। समिति ने सरकार को 27 जून तक का समय देते हुए कड़ी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो 28 जून से यह जन आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। किसानों ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से कमांड क्षेत्र के किसान नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। पानी के अभाव में हजारों बीघा भूमि बंजर हो चुकी है, और किसान, पशुपालक व आमजन पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जिससे पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार पानी जैसे गंभीर जनहित के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और पाँचना बाँध पर बैठे लोगों को संरक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में 35 से 40 हजार महिला-पुरुष आंदोलन में भाग ले रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है। धरनार्थियों ने एक बार फिर मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन कराकर पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आमजन को राहत मिल सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भाजपा नेता अल्लानूर खान को राज्य सरकार द्वारा जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर करौली जिले के ढिंढोरा गाँव (हिंडौन ग्रामीण) में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाजसेवी इस्माइल अब्बासी ने जानकारी दी कि 16 जून को देर रात आयोजित स्वागत समारोह में गाँव ढिंढोरा के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने माला और साफा पहनाकर अल्लानूर खान का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला सतर्कता समिति के सदस्य अल्लानूर खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जिले की जन समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। समाजसेवी व उद्योगपति हाफिज अब्दुल रहमान ने कहा कि लोकप्रिय नेता अल्लानूर खान की नियुक्ति भाजपा द्वारा मुस्लिम समाज को सम्मान देने का एक प्रयास है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर साफ नजर आ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता अल्लानूर खान, समाजसेवी हाफिज अब्दुल रहमान, अल्पसंख्यक मोर्चा के यामीन खान, पंचायत समिति सदस्य शाहरुख खान और फारुख खान को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस स्वागत समारोह में इस्माइल अब्बासी, रहीमुद्दीन, अमरदीन, मुफीद खान, हफीज खान, आशिक, मुस्ताक खान, अजमत, राज़ुद्दीन, मोहम्मद आसिम, फारुख उर्फ कल्लू, ताजुद्दीन, पप्पू, शफीक खान सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा नेता अल्लानूर खान को राज्य सरकार द्वारा जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर करौली जिले के ढिंढोरा गाँव (हिंडौन ग्रामीण) में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाजसेवी इस्माइल अब्बासी ने जानकारी दी कि 16 जून को देर रात आयोजित स्वागत समारोह में गाँव ढिंढोरा के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने माला और साफा पहनाकर अल्लानूर खान का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला सतर्कता समिति के सदस्य अल्लानूर खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जिले की जन समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। समाजसेवी व उद्योगपति हाफिज अब्दुल रहमान ने कहा कि लोकप्रिय नेता अल्लानूर खान की नियुक्ति भाजपा द्वारा मुस्लिम समाज को सम्मान देने का एक प्रयास है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर साफ नजर आ रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता अल्लानूर खान, समाजसेवी हाफिज अब्दुल रहमान, अल्पसंख्यक मोर्चा के यामीन खान, पंचायत समिति सदस्य शाहरुख खान और फारुख खान को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस स्वागत समारोह में इस्माइल अब्बासी, रहीमुद्दीन, अमरदीन, मुफीद खान, हफीज खान, आशिक, मुस्ताक खान, अजमत, राज़ुद्दीन, मोहम्मद आसिम, फारुख उर्फ कल्लू, ताजुद्दीन, पप्पू, शफीक खान सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हिण्डोन में बुधवार सुबह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल ने पतंजलि योगशाला में एक योग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया बानती निवासन, प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्षा माननीया राखी राठौड़, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, प्रदेश प्रवक्ता संयोजक चेतना मीणा, और उमा शर्मा के आह्वान पर आयोजित किया गया था।
    3
    हिण्डोन में बुधवार सुबह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल ने पतंजलि योगशाला में एक योग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया बानती निवासन, प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्षा माननीया राखी राठौड़, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, प्रदेश प्रवक्ता संयोजक चेतना मीणा, और उमा शर्मा के आह्वान पर आयोजित किया गया था।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    9 hrs ago
  • राज्य सरकार द्वारा भाजपा नेता अल्लाह नूर खान को जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर, ढिंढोरा गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 16 जून की देर रात आयोजित इस स्वागत समारोह में ढिंढोरा गांव के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने अल्लाह नूर खान को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।
    3
    राज्य सरकार द्वारा भाजपा नेता अल्लाह नूर खान को जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर, ढिंढोरा गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 16 जून की देर रात आयोजित इस स्वागत समारोह में ढिंढोरा गांव के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने अल्लाह नूर खान को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।
    user_Faruk khan
    Faruk khan
    Voice of people हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड बैंक अधिकारी स्व. परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 19 जून को हिंडौन स्थित अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में भर्ती किए गए मरीजों के ऑपरेशन गणेशम रिसोर्ट के पास, धर्म कांटा के पीछे स्थित केडी आई हॉस्पिटल में जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव वर्मा द्वारा किए जाएंगे। नेत्र रोगियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ लाएं।
    1
    वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड बैंक अधिकारी स्व. परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 19 जून को हिंडौन स्थित अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में भर्ती किए गए मरीजों के ऑपरेशन गणेशम रिसोर्ट के पास, धर्म कांटा के पीछे स्थित केडी आई हॉस्पिटल में जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव वर्मा द्वारा किए जाएंगे। नेत्र रोगियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ लाएं।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.