अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे महोबा स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे महोबा रेलवे स्टेशन का व्यापक एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक द्वारा महोबा स्थित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड, मेडिसिन रूम तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत लाया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित हो सके। इसके उपरांत स्टेशन परिसर के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्थापित स्टॉल, पेयजल बूथों पर पानी की उपलब्धता, वाटर कूलर, शौचालयों की स्थिति तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि एक पेयजल बूथ फुटओवर ब्रिज (FOB) की सीढ़ियों के समीप अवस्थित है, जिसे यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म पर जहां ट्रेनों के सामान्य (जनरल) कोच रुकते हैं, वहां पेयजल बूथ की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो सके। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्लेटफॉर्म शेड में स्थापित पंखों की समुचित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को अधिकतम राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज के दोनों ओर बाहरी दिशा में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों में कंडम (अप्रयुक्त एवं जर्जर) पड़े रेलवे आवासों को शीघ्र डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित रेल भोजनालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां साफ-सफाई एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने मीडिया से भी बात कर चल रहे विकास कार्यों के बारे में सभी मीडिया कर्मियों को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, सहित अन्य अधिकारीएवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे महोबा स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे महोबा रेलवे स्टेशन का व्यापक एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक द्वारा महोबा स्थित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड, मेडिसिन रूम तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत लाया
जाए, जिससे पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित हो सके। इसके उपरांत स्टेशन परिसर के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्थापित स्टॉल, पेयजल बूथों पर पानी की उपलब्धता, वाटर कूलर, शौचालयों की स्थिति तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि एक पेयजल बूथ फुटओवर ब्रिज (FOB) की सीढ़ियों के समीप अवस्थित है, जिसे यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म पर जहां ट्रेनों के सामान्य (जनरल) कोच रुकते
हैं, वहां पेयजल बूथ की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो सके। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्लेटफॉर्म शेड में स्थापित पंखों की समुचित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को अधिकतम राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज के दोनों ओर बाहरी दिशा में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों में कंडम (अप्रयुक्त एवं जर्जर) पड़े रेलवे आवासों को शीघ्र
डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित रेल भोजनालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां साफ-सफाई एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने मीडिया से भी बात कर चल रहे विकास कार्यों के बारे में सभी मीडिया कर्मियों को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, सहित अन्य अधिकारीएवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
- पनवाड़ी विकास खंड में आज उस वक्त हलचल मच गई जब बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए1
- गुगौरा में शिव व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा आज, विशाल भंडारे का आयोजन रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम गुगौरा में श्री शिव परिवार एवं श्री संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह रविवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न होगा। कई दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में आज प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है, वहीं आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समारोह की शुरुआत 29 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा, वरुण पूजन एवं जलाधिवास के साथ हुई थी। इसके बाद 30 अप्रैल को मंडप पूजन एवं अन्नाधिवास, 1 मई को औषधि एवं पुष्पाधिवास तथा 2 मई को सहस्त्रधारा स्नान, ग्राम प्रदक्षिणा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। पूरे आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक आस्था की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य के रूप में डॉ. पृथ्वीराज रावत आचार्य (महोबा) द्वारा समस्त अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं, जबकि ब्रह्मा की भूमिका वृंदावनधाम के भगवती प्रसाद मिश्रा निभा रहे हैं। आयोजन के मुख्य यजमान ग्राम प्रधान श्रीमती रीता मनोज राजपूत हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अशोक कुमार राजपूत सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग देखने को मिल रहा है, जिससे आयोजन भव्य स्वरूप ले पाया है। रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पूर्णाहुति दी जाएगी और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रही। अलीपुरा प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत रावत, समाजवादी पार्टी के महेंद्र राजपूत ‘वीरा’, नेता अय्यूब कुरैशी, दीवान ट्रेडर्स, चांद ट्रेडर्स बंधु सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ हवन में आहुति देकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामूहिक आस्था का संदेश दिया1
- please check1
- के अगले पहिए के नीचे फस गयीं ओर बाल बाल बचे स्कूटी सवार हम आपको बताते चलें उटिया निवासी बाबू सुदीन जो की शादी समारोह में शामिल होने थाना खन्ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुलकुआ गांव में अपने नाती रामहेत के साथ जा रहे थे जैसे ही वह चिचारा पहुंचे कबरई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन खराब हुआ और ट्रक ने सुदीन के स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीण एवं राहगिरो की मदद से ट्रक चालक को पकड़ा गया और डायल 112 को सूचना दी गई और राजगीरों ने एंबुलेंस1
- Post by Ramlakhan Namdev1
- Post by Harshit1
- jila Chhatarpur gram bandri post Ganj Thana satai please I request u1
- छत से एंट्री, ताले तोड़कर नगदी सहित 22 लाख के माल पर हाथ साफ1