विश्व आदिवासी दिवस पर कोटा में वीर कोटिया भील को नमन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण कोटा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोटा में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वीर सरदार कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, भील समाज के बंधु तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वीर सरदार कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और स्वतंत्रता, स्वाभिमान तथा सामाजिक एकता के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
विश्व आदिवासी दिवस पर कोटा में वीर कोटिया भील को नमन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण कोटा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोटा में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वीर सरदार कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, भील समाज के बंधु तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वीर सरदार कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और स्वतंत्रता, स्वाभिमान तथा सामाजिक एकता के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
- इटावा ब्लॉक में 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियां जोरों पर सीटू, किसान सभा और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जा रहा है: उसी की तैयारियों के लिए इटावा ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...1
- अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प - बिरला - लगभग 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कोटा, 9 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को श्री चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न वार्डों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चांदमारी बालाजी और भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नालियां, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन को अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन, उपचार, शिक्षा, आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिरला ने कहा कि हम सभी को भगवान हनुमान के सेवा भाव और भगवान शिव के त्याग से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची जनसेवा वही है, जिससे किसी पीड़ित, गरीब या जरूरतमंद के जीवन में राहत और मुस्कान आए। समाज के अभावों और चुनौतियों को दूर करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। लोकसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कोटा को स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाया जा सकता है। धार्मिक स्थलों का विकास बढ़ाएगा पर्यटन - संदीप शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। मथुराधीश जी कॉरिडोर सहित अन्य योजनाएं कोटा को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम लव शर्मा, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा मंचासीन रहे। मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी, चाँदमारी बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश गौतम पिंटू, दीपक खींची, महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, जतीन तिवारी, निशा हाड़ा, प्रियंका गौतम, शुभम शर्मा, मुरलीधर लोधा, विकास चौधरी, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे।4
- MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।1
- इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात।* *तबादला नीति जल्द लागू करवाने का मिला आश्वासन, मुख्यमंत्री से मध्यस्थता का भी भरोसा* कोटा, 9 अगस्त 2026। इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति राजस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर बिजली कार्मिकों की लंबे समय से लंबित तबादला नीति की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बिजली कार्मिकों की समस्याओं को रखते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से तबादला नीति लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं। तबादला नहीं होने के कारण अनेक कार्मिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है और वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उचित रूप से नहीं कर पा रहे हैं। समिति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तबादला नीति को लेकर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसे लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यस्थता करवाने का भी पूर्ण आश्वासन दिया। समिति ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने बिजली कार्मिकों के पक्ष में व्यक्तिगत स्तर पर भी बातचीत की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की इस मांग को लेकर वे लगातार जनप्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर तबादला नीति लागू करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। समिति के अनुसार बिजली कार्मिकों की यह मांग विधानसभा में भी कई बार उठाई जा चुकी है तथा कई मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री स्तर पर भी समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को समिति पदाधिकारियों ने श्याम आर्य के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं। समिति पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बिजली कार्मिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का यथाशीघ्र स्थायी समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान श्याम आर्य, नरेंद्र कुमावत, राजेश सैनी, दिनेश प्रजापत, रितिक गोचर, राकेश सुमन एवं अरविंद जांगिड सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh ये हे हमारे गाव की फशलो खेती मका-मुगफली खेती। Chittorgarh Rawatbhata Tahsil Gaon Jaynagar1
- मेरोठा समाज नवयुवक समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, छात्रावास निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह कोटा। मेरोठा समाज नवयुवक समिति, कोटा संभाग के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समाज की ओर से श्रीनाथपुरम, कोटा स्थित मेरोठा समाज छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए नए कमरों के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि छात्रावास में निवासरत पढ़ने वाले बालकों के लिए वर्तमान में कमरों की कमी के कारण अध्ययन एवं आवास में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज द्वारा छात्रावास में 10 नए कमरों के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिसके लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। समिति ने लोकसभा अध्यक्ष से छात्रावास में नए कमरों के निर्माण हेतु लगभग 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक सहयोग मिलने से दूर-दराज क्षेत्रों से आकर शिक्षा प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर मेरोठा समाज नवयुवक समिति के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत-अभिनंदन किया। ओम बिरला ने समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा। #OmBirla #LokSabhaSpeaker #Kota #MerothaSamaj #MerothaSamajChhatrawas #KotaNews #StudentHostel #Education #StudentWelfare #KotaRajasthan #RajasthanNews #MediaHouseRajasthan #MHRNews1
- चंबल किनारे कागज पर उतरा कोटा का स्थापत्य वैभव, नेक्ससंगम में विशेषज्ञों ने देखा ‘विजन कोटा’ कोटा। ‘नेक्ससंगम-2026’ के दूसरे दिन देशभर से आए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, लैंडस्केप विशेषज्ञों और नगर नियोजकों ने कोटा की स्थापत्य विरासत और चंबल रिवर फ्रंट का अनुभव किया। दिन की शुरुआत योग एवं जुम्बा से हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने चंबल माता मंदिर, राजस्थानी घाट, मुकुट महल, हेरिटेज चबूतरा, कनक महल, नंदी प्रतिमा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा। किसी ने घाटों को कागज पर उकेरा तो किसी ने मंदिर, मूर्तिकला और लैंडस्केप को चित्रों का विषय बनाया। इस दौरान इंजीनियर मनीष जैन, सचिन शर्मा, संदीप दंडवते, कपिल तिवारी, विकास जैन, पीयूष परेता, शहनवाज खान, राजेश गुप्ता, ब्रजेश मुक्तावत और निरुत्तम सिंह राठौड़ सहित विशेषज्ञों ने कोटा की स्थापत्य संभावनाओं पर विचार साझा किए। इंजीनियर मनीष जैन ने कहा कि नेक्ससंगम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान करना है। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।3
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी1
- Vishva aadivasi Divas manaya Gaya 9 August rawatbhata mein Rana poonja stadium Vishva aadivasi Divas manaya Gaya 9 August ko rawlbhata mein1