logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि मासूम बच्चों को लाठियां खानी पड़ीं और बेटियों के कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे संसद भवन तक केवल इसलिए आए थे ताकि वे सरकार को यह बता सकें कि उसका पूरा सिस्टम बीमार पड़ गया है और वह बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन व्यवस्था की कमी बताने की कोशिश करने वाले इन मासूम बच्चों के साथ ऐसा हिंसक बर्ताव किया गया।

5 hrs ago
user_Pawan Kumar Tiwari
Pawan Kumar Tiwari
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि मासूम बच्चों को लाठियां खानी पड़ीं और बेटियों के कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे संसद भवन तक केवल इसलिए आए थे ताकि वे सरकार को यह बता सकें कि उसका पूरा सिस्टम बीमार पड़ गया है और वह बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन व्यवस्था की कमी बताने की कोशिश करने वाले इन मासूम बच्चों के साथ ऐसा हिंसक बर्ताव किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम जिला मुख्यालय अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी का आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, अमेठी के अंबेडकर तिराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे लोकतंत्र के लिए गलत कदम बताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। उनका आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। दोनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। दोनों दलों के प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
    2
    अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन
गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम जिला मुख्यालय अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी का आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, अमेठी के अंबेडकर तिराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे लोकतंत्र के लिए गलत कदम बताया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। उनका आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।
दोनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। दोनों दलों के प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि मासूम बच्चों को लाठियां खानी पड़ीं और बेटियों के कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे संसद भवन तक केवल इसलिए आए थे ताकि वे सरकार को यह बता सकें कि उसका पूरा सिस्टम बीमार पड़ गया है और वह बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन व्यवस्था की कमी बताने की कोशिश करने वाले इन मासूम बच्चों के साथ ऐसा हिंसक बर्ताव किया गया।
    1
    लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि मासूम बच्चों को लाठियां खानी पड़ीं और बेटियों के कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे संसद भवन तक केवल इसलिए आए थे ताकि वे सरकार को यह बता सकें कि उसका पूरा सिस्टम बीमार पड़ गया है और वह बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन व्यवस्था की कमी बताने की कोशिश करने वाले इन मासूम बच्चों के साथ ऐसा हिंसक बर्ताव किया गया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन के विवाद में एक सगे भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपित भाई, उसके बेटे और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक टूटी हुई हॉकी भी बरामद कर ली है। सोमवार की सुबह गांव के बाहर राम करन का रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम करन का अपने सगे भाई गया प्रसाद चौहान के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गया प्रसाद ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर राम करन को जान से मारने की योजना बनाई। दीपक ने इस साजिश में अपने एक अन्य साथी विरई उर्फ तेज प्रताप को भी बुला लिया, जिसे तेजवीर भी कहा जाता है। इसके बाद तीनों ने मिलकर राम करन पर चाकू और हॉकी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महज जमीन के एक टुकड़े के लिए सगे भाई द्वारा की गई इस हत्या ने अमेठी में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है।
    2
    अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन के विवाद में एक सगे भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपित भाई, उसके बेटे और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक टूटी हुई हॉकी भी बरामद कर ली है।

सोमवार की सुबह गांव के बाहर राम करन का रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम करन का अपने सगे भाई गया प्रसाद चौहान के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गया प्रसाद ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर राम करन को जान से मारने की योजना बनाई। दीपक ने इस साजिश में अपने एक अन्य साथी विरई उर्फ तेज प्रताप को भी बुला लिया, जिसे तेजवीर भी कहा जाता है। इसके बाद तीनों ने मिलकर राम करन पर चाकू और हॉकी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महज जमीन के एक टुकड़े के लिए सगे भाई द्वारा की गई इस हत्या ने अमेठी में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" अभियान के तहत पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मंगलवार तड़के रोहसी खुर्द गांव स्थित टीवी टावर के पास हुई इस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पिकअप सवार संदिग्धों के रोहसी खुर्द से टीवी टावर की तरफ जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पिकअप सवार भागने लगे और आरोपियों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान गौरीगंज के संपतपुर मजरे गुवावां निवासी अख्तर हुसैन उर्फ राजू (30 वर्ष) के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और ₹9,000 बरामद हुए। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में जामो थाना क्षेत्र के निवासी दद्दन प्रसाद वर्मा (31 वर्ष), मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू (40 वर्ष) और तेजबहादुर (45 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹32,200 नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पिकअप, तीन रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और प्लायर बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भैंस, पड़वा और सोलर पैनल चोरी कर बेचने का काम करते थे। उन्होंने करीब 12 दिन पहले ग्राम लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी कर ₹60,000 में बेचने और पूर्व में बासूपुर व अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल अख्तर हुसैन उर्फ राजू के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत अमेठी जिले में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं तेजबहादुर पर छह और मोहम्मद रईस पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" अभियान के तहत पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मंगलवार तड़के रोहसी खुर्द गांव स्थित टीवी टावर के पास हुई इस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पिकअप सवार संदिग्धों के रोहसी खुर्द से टीवी टावर की तरफ जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर पिकअप सवार भागने लगे और आरोपियों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान गौरीगंज के संपतपुर मजरे गुवावां निवासी अख्तर हुसैन उर्फ राजू (30 वर्ष) के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और ₹9,000 बरामद हुए। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में जामो थाना क्षेत्र के निवासी दद्दन प्रसाद वर्मा (31 वर्ष), मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू (40 वर्ष) और तेजबहादुर (45 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹32,200 नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पिकअप, तीन रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और प्लायर बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भैंस, पड़वा और सोलर पैनल चोरी कर बेचने का काम करते थे। उन्होंने करीब 12 दिन पहले ग्राम लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी कर ₹60,000 में बेचने और पूर्व में बासूपुर व अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल अख्तर हुसैन उर्फ राजू के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत अमेठी जिले में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं तेजबहादुर पर छह और मोहम्मद रईस पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया। जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया।
    1
    दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया।

जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित पाकरपुर गांव में मंगलवार शाम एक तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूब गए। इस हादसे में मोहम्मद इस्लाम के दो बेटों, राज (12 वर्ष) और रियाज (9 वर्ष) की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। तालाब में पहले से ही काफी कीचड़ था। वहीं डूब रहे तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए बच्चों में मोहम्मद इस्लाम की बेटी आशिया बानो के अलावा अंश और अंशु शामिल हैं। इन सभी बच्चों का इलाज चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और करौंदीकला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक भाइयों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया है। वहीं एसपी चारु निगम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दो बच्चों का हाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि 21 जुलाई को ग्राम पाकरपुर में तालाब में नहाने गए बच्चों में से दो की गहरे पानी में जाने से दुखद मौत हुई, जबकि तीन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है।
    2
    सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित पाकरपुर गांव में मंगलवार शाम एक तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूब गए। इस हादसे में मोहम्मद इस्लाम के दो बेटों, राज (12 वर्ष) और रियाज (9 वर्ष) की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। तालाब में पहले से ही काफी कीचड़ था। वहीं डूब रहे तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए बच्चों में मोहम्मद इस्लाम की बेटी आशिया बानो के अलावा अंश और अंशु शामिल हैं। इन सभी बच्चों का इलाज चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और करौंदीकला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।

मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक भाइयों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया है। वहीं एसपी चारु निगम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दो बच्चों का हाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि 21 जुलाई को ग्राम पाकरपुर में तालाब में नहाने गए बच्चों में से दो की गहरे पानी में जाने से दुखद मौत हुई, जबकि तीन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.