logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शराब के नशे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार मासूमों की ममता छिनी, कलयुगी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट शराब के नशे मे पति ने आंगनवाड़ी बच्चे को दवा पिलाने गई पत्नी के सर मे किया वार दो मासूमों के सर से उठा मां का महिला घटनास्थल पर भी मृत्यु लालबर्रा मामला लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम अमोली का है जहां मंगलवार दोपहर पति ने दो मासूमो की मां और स्वयं की पत्नी को शराब के नशे में सर पर भारी चीज से वार कर मौत के घाट उतार दिया जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालबर्रा बल के साथ घतनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की जांच की जा रही है ।जानकारी के अनुसार मृतक पत्नी के दो छोटे मासूम बच्चे हैं एक 4 माह का मासूम तो अभी गोद में ही है और दूसरी लड़की 4 वर्ष की है हत्यारे पति का नाम जितेन्द्र यादव व मृतक पत्नी अंजु यादव जिसकी आयु लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है

21 hrs ago
user_INDRAJEET SINGH DASHMER
INDRAJEET SINGH DASHMER
पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
21 hrs ago

*शराब के नशे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार मासूमों की ममता छिनी, कलयुगी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट शराब के नशे मे पति ने आंगनवाड़ी बच्चे को दवा पिलाने गई पत्नी के सर मे किया वार दो मासूमों के सर से उठा मां का महिला घटनास्थल पर भी मृत्यु लालबर्रा मामला लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम अमोली का है जहां मंगलवार दोपहर पति ने दो मासूमो की मां और स्वयं की पत्नी को शराब के नशे में सर पर भारी चीज से वार कर मौत के घाट उतार दिया जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालबर्रा बल के साथ घतनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की जांच की जा रही है ।जानकारी के अनुसार मृतक पत्नी के दो छोटे मासूम बच्चे हैं एक 4 माह का मासूम तो अभी गोद में ही है और दूसरी लड़की 4 वर्ष की है हत्यारे पति का नाम जितेन्द्र यादव व मृतक पत्नी अंजु यादव जिसकी आयु लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है

More news from Balaghat and nearby areas
  • वारासिवनी। श्री 1008 महावीर जिनालय दिगम्बर जैन मंदिर वारासिवनी में 125 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को देव आज्ञा, ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के मांगलिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की भव्य घट यात्रा रही। सिर व हाथों में मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चलती श्राविकाओं और जय महावीर के जयघोष से गुंजायमान वातावरण ने नगर को धर्ममय बना दिया था। जैन श्रावकों द्वारा पालकी में श्री जी की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकल कर गोलीबार चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, जय स्तम्भ चौक होकर वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुॅची। जहॉ पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया जी इंदौर एवं पंडित कमल कुमार के निर्देशन में वेदी शुद्धि और मंडप शुद्धि की महत्वपूर्ण क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री 1008 याज्ञमंडल विधान का भव्य अनुष्ठान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने केसरिया और पीले वस्त्रों में सम्मिलित होकर मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्य के अघ्र्य समर्पित किए। याज्ञ मंडल विधान के दौरान यज्ञ शाला की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का सौभाग्य कई पीढिय़ों के बाद प्राप्त होता है, जो नगर के पुण्य का उदय है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी वारासिवनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 125 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव को लेकर समाज के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह है। महोत्सव का समापन बुधवार 25 मार्च को दिव्य जिनबिंब स्थापना और महामस्तकाभिषेक के साथ होगा।
    1
    वारासिवनी। श्री 1008 महावीर जिनालय दिगम्बर जैन मंदिर वारासिवनी में 125 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को देव आज्ञा, ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के मांगलिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की भव्य घट यात्रा रही। सिर व हाथों में मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चलती श्राविकाओं और जय महावीर के जयघोष से गुंजायमान वातावरण ने नगर को धर्ममय बना दिया था। जैन श्रावकों द्वारा पालकी में श्री जी की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकल कर गोलीबार चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, जय स्तम्भ चौक होकर वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुॅची। जहॉ पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया जी इंदौर एवं पंडित कमल कुमार के निर्देशन में वेदी शुद्धि और मंडप शुद्धि की महत्वपूर्ण क्रियाएं संपन्न की गईं।         महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री 1008 याज्ञमंडल विधान का भव्य अनुष्ठान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने केसरिया और पीले वस्त्रों में सम्मिलित होकर मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्य के अघ्र्य समर्पित किए। याज्ञ मंडल विधान के दौरान यज्ञ शाला की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का सौभाग्य कई पीढिय़ों के बाद प्राप्त होता है, जो नगर के पुण्य का उदय है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी वारासिवनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 125 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव को लेकर समाज के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह है। महोत्सव का समापन बुधवार 25 मार्च को दिव्य जिनबिंब स्थापना और महामस्तकाभिषेक के साथ होगा।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    22 hrs ago
  • नगरवासियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने अनूठी पहल अपनाई है। आधुनिकता यानी टेलीविजन और मोबाइल फोन के इस दौर में प्राचीन लोक कला का सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ लोगों को मनोरंजन भी हो रहा और बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
    1
    नगरवासियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने अनूठी पहल अपनाई है। आधुनिकता यानी टेलीविजन और मोबाइल फोन के इस दौर में प्राचीन लोक कला का सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ लोगों को मनोरंजन भी हो रहा और बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लांजी के खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बिना वैध चिकित्‍सकीय योग्‍यता के एलोपैथी पद्धति से चिकित्‍सा करने वाले सालस परवेंदर सिंह के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराये। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि श्री सालस परवेन्दर सिंह आर, पिता श्री रनवीर सिंह सरदार, निवासी शिवाजी वार्ड क्रमांक 04, लखनादोन, जिला सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम बोलेगांव, तहसील लांजी में बिना राज्य शासन से मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय अर्हता के मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसकी प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
    1
    बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश
मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लांजी के खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बिना वैध चिकित्‍सकीय योग्‍यता के एलोपैथी पद्धति से चिकित्‍सा करने वाले सालस परवेंदर सिंह के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराये।
मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि श्री सालस परवेन्दर सिंह आर, पिता श्री रनवीर सिंह सरदार, निवासी शिवाजी वार्ड क्रमांक 04, लखनादोन, जिला सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम बोलेगांव, तहसील लांजी में बिना राज्य शासन से मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय अर्हता के मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसकी प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर* *DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत* सिवनी (म.प्र.)। 23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया। इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। *🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था। इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा— “शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है। यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं, तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।” *🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग* कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की। टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें। *🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है। इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दीपक डेहरिया ने कहा— “देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं, तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।” ✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा— “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।” अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा— 🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳 वंदे मातरम्
    1
    *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर*
*DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत*
सिवनी (म.प्र.)।
23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया।
इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
*🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था।
इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा—
“शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है।
यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं,
तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
*🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग*
कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की।
टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें।
*🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है।
इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
दीपक डेहरिया ने कहा—
“देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए।
यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं,
तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।”
✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ
टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा—
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।”
अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा—
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद
🇮🇳 वंदे मातरम्
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *परतापुर में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला, महाराष्ट्र से आई टीम ने किया रेस्क्यू* कुरई/सिवनी - जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम परतापुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशाल गिद्ध अचानक गांव में आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में लगे जीपीएस ट्रैकर और कैमरा को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जांच में सामने आया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र क्षेत्र से उड़कर यहां पहुंचा है, जो पिछले एक दिन से लापता था। सुबह 11 बजे मिला, ग्रामीणों ने की देखरेख बताया गया कि गिद्ध को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी की और पानी व भोजन की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखा। महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम के अधिकारी मदन महादेव ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र में “मल्चर संयुक्त प्रोजेक्ट” के तहत कार्य किया जा रहा है। यह गिद्ध 11 दिसंबर को पेंच क्षेत्र (महाराष्ट्र) में छोड़ा गया था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जहां उसकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की सतर्कता बनी मिसाल इस पूरे घटनाक्रम में परतापुर के ग्रामीणों की सजगता और संवेदनशीलता देखने को मिली, जिन्होंने समय रहते सूचना देकर वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की। *इनका कहना है* "अचानक उड़कर यह गिद्ध यहां आ गया था, जिसे अब रेस्क्यू कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। वहां इसकी समुचित देखभाल की जाएगी।" — मदन महादेव, वन विभाग अधिकारी, महाराष्ट्र *इनका कहना है* "सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने गिद्ध को देखा था। इसके बाद हमने पूरे दिन उसकी देखरेख की और पानी आदि पिलाकर सुरक्षित रखा।" — अजय सहारे, ग्रामीण, परतापुर
    4
    *परतापुर में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला, महाराष्ट्र से आई टीम ने किया रेस्क्यू*
कुरई/सिवनी - जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम परतापुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशाल गिद्ध अचानक गांव में आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में लगे जीपीएस ट्रैकर और कैमरा को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जांच में सामने आया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र क्षेत्र से उड़कर यहां पहुंचा है, जो पिछले एक दिन से लापता था।
सुबह 11 बजे मिला, ग्रामीणों ने की देखरेख
बताया गया कि गिद्ध को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी की और पानी व भोजन की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखा।
महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम के अधिकारी मदन महादेव ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र में “मल्चर संयुक्त प्रोजेक्ट” के तहत कार्य किया जा रहा है। यह गिद्ध 11 दिसंबर को पेंच क्षेत्र (महाराष्ट्र) में छोड़ा गया था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया।
रेस्क्यू के बाद गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जहां उसकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
ग्रामीणों की सतर्कता बनी मिसाल
इस पूरे घटनाक्रम में परतापुर के ग्रामीणों की सजगता और संवेदनशीलता देखने को मिली, जिन्होंने समय रहते सूचना देकर वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की।
*इनका कहना है*
"अचानक उड़कर यह गिद्ध यहां आ गया था, जिसे अब रेस्क्यू कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। वहां इसकी समुचित देखभाल की जाएगी।"
— मदन महादेव, वन विभाग अधिकारी, महाराष्ट्र
*इनका कहना है* 
"सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने गिद्ध को देखा था। इसके बाद हमने पूरे दिन उसकी देखरेख की और पानी आदि पिलाकर सुरक्षित रखा।"
— अजय सहारे, ग्रामीण, परतापुर
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago

    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुरई*जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में घुसा* बताया गया कि एक ट्रक जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कुरई के समीप ही रोड समीप ही जा घुसा बड़ा हादसा टला कंडक्टर ड्राइवर सुरक्षित।
    2
    कुरई*जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में घुसा*
बताया गया कि एक ट्रक जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कुरई के समीप ही रोड समीप ही जा घुसा बड़ा हादसा टला कंडक्टर ड्राइवर सुरक्षित।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ट्रैफिक पुलिस पर 'अवैध वसूली' का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    1
    ट्रैफिक पुलिस पर 'अवैध वसूली' का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    17 min ago
  • Post by Naresh Kumar Yadav
    1
    Post by Naresh Kumar Yadav
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.