तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभा निकली, मंदिर जी में हो रहे अनुष्ठान वारासिवनी। श्री 1008 महावीर जिनालय दिगम्बर जैन मंदिर वारासिवनी में 125 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को देव आज्ञा, ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के मांगलिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की भव्य घट यात्रा रही। सिर व हाथों में मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चलती श्राविकाओं और जय महावीर के जयघोष से गुंजायमान वातावरण ने नगर को धर्ममय बना दिया था। जैन श्रावकों द्वारा पालकी में श्री जी की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकल कर गोलीबार चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, जय स्तम्भ चौक होकर वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुॅची। जहॉ पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया जी इंदौर एवं पंडित कमल कुमार के निर्देशन में वेदी शुद्धि और मंडप शुद्धि की महत्वपूर्ण क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री 1008 याज्ञमंडल विधान का भव्य अनुष्ठान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने केसरिया और पीले वस्त्रों में सम्मिलित होकर मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्य के अघ्र्य समर्पित किए। याज्ञ मंडल विधान के दौरान यज्ञ शाला की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का सौभाग्य कई पीढिय़ों के बाद प्राप्त होता है, जो नगर के पुण्य का उदय है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी वारासिवनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 125 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव को लेकर समाज के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह है। महोत्सव का समापन बुधवार 25 मार्च को दिव्य जिनबिंब स्थापना और महामस्तकाभिषेक के साथ होगा।

- वारासिवनी । एक ओर तो रेत ठेकेदार द्वारा रेत का ठेका सरेंडर कर दिया गया है, लेकिन दूसरी ओर अभी भी रेत का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका एक नजारा मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम मेंहदीवाड़ा में देखने में आया, जब रेत से भरा हुए एक डम्पर एक बाईक सवार को बचाने के फेर में सडक़ से नीचे खेतों में पलट गया था। जिससे उसमें भरी हुई रेत खेत में बिखर गई।यह डम्पर खैरलॉजी क्षेत्र के ग्राम कुम्हली रेत घाट से रेत भरकर ग्राम खापा के एथेनॉल प्लांट ला रहा था। लेकिन डम्पर चालक ग्राम मेंहदीवाड़ा पहुॅचने के बाद ग्राम खापा के लिए मुडऩे के स्थान पर सीधा वारासिवनी की ओर आने लगा। जब डम्पर चालक चंदन नदी के पुल के पास पहुॅचा, तो उसे गलत दिशा में जाने का अहसास होने पर उसने डम्पर को रिवर्स लेने के लिए मोडऩे का प्रयास किया। इसी दौरान एक पल्सर बाईक सवार डम्पर के पीछे आ गया। जिसे बचाने के फेर में डम्पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और डम्पर सडक़ किनारे खेत में पलट गया। डम्पर के खेत में पलटने व रेत के खेत में बिखर जाने के कारण किसान की पूरी फसल खराब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं रात्रि हो जाने के कारण डम्पर को बाहर नहीं निकाला गया। उसके बाद सुबह होने पर जेसीबी मशीन की मदद से डम्पर को बाहर निकाला गया। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना से यह तो सिद्ध हो गया कि रेत का ठेका सरेंडर होने के बावजूद भी रेत माफिया धड़ल्ले से नदियों से रेत निकाल कर बेच रहे है और खनिज विभाग व जिला प्रशासन सिर्फ ट्रेक्टरों पर कार्यवाही कर वाहवाही लूटने का कार्य कर रहा है। उसका ध्यान इन रेत से भरे हुए भारी भरकम डम्परों की ओर नहीं हैं, जो निर्धारित क्षमत से अधिक व बिना रायल्टी के रेत का परिवहन कर शासन को चूना लगा रहे है।1
- Ram Navami status 2026 🙏🏻🚩 l ram navami status l #ramnavami #status #trrndingshorts #shorts #video #funny #heeriye #comedy #shorts #trending #newepisode1
- ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के संकट की खबरों ने बालाघाट जिले में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है!आगामी दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत होने की आशंका के चलते बीती देर रात जिले के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें सड़कों तक जा पहुँचीं, जिससे शहर में घबराहट जैसी स्थिति निर्मित हो गई। जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की सूचना मिली, कलेक्टर मृणाल मीणा और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा बिना समय गंवाए खुद सड़कों पर उतरे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आने वाले समय के लिए भी पर्याप्त स्टॉक भंडारित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे युद्ध की खबरों के आधार पर फैलाई जा रही किल्लत की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में रसद और ईंधन की सप्लाई चैन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।1
- बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।1
- गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए . . . . #barghat #seoni1
- पालडोंगरी में आंवला पहाड़ी के पास बाईक और कार की जबरदस्त भिड़ंत: 2 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पालडोंगरी स्थित आंवला पहाड़ी के समीप लांजी-आमगांव मुख्य मार्ग पर अर्टिगा कार और बाईक की जबरदस्त भिड़ंत में बिसोनी निवासी मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे उपचार के लिये लांजी निवासी रिषी सिल्लारे द्वारा अपनी निजी कार से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को यह हादसा उस वक्त हुआ जब अर्टिगा कार वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडडी 4645 जो कि आमगांव की तरफ जा रही थी के साथ बाईक की भिडंत हो गई, इस सड़क दुर्घटना में बाईक सवार बिसोनी निवासी मां-बेटा रामकली कुचलाहे और प्रमोद कुचलाहे गंभीर रूप से घायल होकर लहुलुहान हो गये, गनीमत रही कि समय रहते लांजी निवासी युवक रिषि सिल्लारे के द्वारा अपनी निजी कार से दोनो ही घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1
- *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।1
- वारासिवनी। श्री 1008 महावीर जिनालय दिगम्बर जैन मंदिर वारासिवनी में 125 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को देव आज्ञा, ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के मांगलिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की भव्य घट यात्रा रही। सिर व हाथों में मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चलती श्राविकाओं और जय महावीर के जयघोष से गुंजायमान वातावरण ने नगर को धर्ममय बना दिया था। जैन श्रावकों द्वारा पालकी में श्री जी की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकल कर गोलीबार चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, जय स्तम्भ चौक होकर वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुॅची। जहॉ पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया जी इंदौर एवं पंडित कमल कुमार के निर्देशन में वेदी शुद्धि और मंडप शुद्धि की महत्वपूर्ण क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री 1008 याज्ञमंडल विधान का भव्य अनुष्ठान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने केसरिया और पीले वस्त्रों में सम्मिलित होकर मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्य के अघ्र्य समर्पित किए। याज्ञ मंडल विधान के दौरान यज्ञ शाला की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का सौभाग्य कई पीढिय़ों के बाद प्राप्त होता है, जो नगर के पुण्य का उदय है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी वारासिवनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 125 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव को लेकर समाज के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह है। महोत्सव का समापन बुधवार 25 मार्च को दिव्य जिनबिंब स्थापना और महामस्तकाभिषेक के साथ होगा।1