बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लांजी के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथी पद्धति से चिकित्सा करने वाले सालस परवेंदर सिंह के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि श्री सालस परवेन्दर सिंह आर, पिता श्री रनवीर सिंह सरदार, निवासी शिवाजी वार्ड क्रमांक 04, लखनादोन, जिला सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम बोलेगांव, तहसील लांजी में बिना राज्य शासन से मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय अर्हता के मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसकी प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लांजी के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथी पद्धति से चिकित्सा करने वाले सालस परवेंदर सिंह के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि श्री सालस परवेन्दर सिंह आर, पिता श्री रनवीर सिंह सरदार, निवासी शिवाजी वार्ड क्रमांक 04, लखनादोन, जिला सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम बोलेगांव, तहसील लांजी में बिना राज्य शासन से मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय अर्हता के मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसकी प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
- पालडोंगरी में आंवला पहाड़ी के पास बाईक और कार की जबरदस्त भिड़ंत: 2 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पालडोंगरी स्थित आंवला पहाड़ी के समीप लांजी-आमगांव मुख्य मार्ग पर अर्टिगा कार और बाईक की जबरदस्त भिड़ंत में बिसोनी निवासी मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे उपचार के लिये लांजी निवासी रिषी सिल्लारे द्वारा अपनी निजी कार से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को यह हादसा उस वक्त हुआ जब अर्टिगा कार वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडडी 4645 जो कि आमगांव की तरफ जा रही थी के साथ बाईक की भिडंत हो गई, इस सड़क दुर्घटना में बाईक सवार बिसोनी निवासी मां-बेटा रामकली कुचलाहे और प्रमोद कुचलाहे गंभीर रूप से घायल होकर लहुलुहान हो गये, गनीमत रही कि समय रहते लांजी निवासी युवक रिषि सिल्लारे के द्वारा अपनी निजी कार से दोनो ही घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1
- छुईखदान जल संसाधन में 500 करोड़ घोटाले के आरोप, शिकायतकर्ता ने मीडिया को दी जानकारी, खैरागढ़ छुईखदान क्षेत्र में जल संसाधन विभाग के 500 करोड़ के कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता एसके उपाध्याय ने मीडिया को जानकारी दी। वहीं, विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। आरोप फर्जी बिल, बिना काम भुगतान और रिश्वत जैसे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है।1
- Ram Navami status 2026 🙏🏻🚩 l ram navami status l #ramnavami #status #trrndingshorts #shorts #video #funny #heeriye #comedy #shorts #trending #newepisode1
- ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के संकट की खबरों ने बालाघाट जिले में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है!आगामी दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत होने की आशंका के चलते बीती देर रात जिले के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें सड़कों तक जा पहुँचीं, जिससे शहर में घबराहट जैसी स्थिति निर्मित हो गई। जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की सूचना मिली, कलेक्टर मृणाल मीणा और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा बिना समय गंवाए खुद सड़कों पर उतरे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आने वाले समय के लिए भी पर्याप्त स्टॉक भंडारित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे युद्ध की खबरों के आधार पर फैलाई जा रही किल्लत की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में रसद और ईंधन की सप्लाई चैन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।1
- वारासिवनी। श्री 1008 महावीर जिनालय दिगम्बर जैन मंदिर वारासिवनी में 125 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को देव आज्ञा, ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के मांगलिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की भव्य घट यात्रा रही। सिर व हाथों में मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चलती श्राविकाओं और जय महावीर के जयघोष से गुंजायमान वातावरण ने नगर को धर्ममय बना दिया था। जैन श्रावकों द्वारा पालकी में श्री जी की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकल कर गोलीबार चौक, आंबेडकर चौक, नेहरु चौक, जय स्तम्भ चौक होकर वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुॅची। जहॉ पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया जी इंदौर एवं पंडित कमल कुमार के निर्देशन में वेदी शुद्धि और मंडप शुद्धि की महत्वपूर्ण क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री 1008 याज्ञमंडल विधान का भव्य अनुष्ठान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने केसरिया और पीले वस्त्रों में सम्मिलित होकर मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्य के अघ्र्य समर्पित किए। याज्ञ मंडल विधान के दौरान यज्ञ शाला की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का सौभाग्य कई पीढिय़ों के बाद प्राप्त होता है, जो नगर के पुण्य का उदय है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी वारासिवनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 125 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव को लेकर समाज के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह है। महोत्सव का समापन बुधवार 25 मार्च को दिव्य जिनबिंब स्थापना और महामस्तकाभिषेक के साथ होगा।1
- - धमधा की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। ग्राम गीरोधा थाना नंदिनी निवासी हरिश्चंद्र यादव (48 वर्ष) पिता माखन यादव और ग्राम खमतराई, बेरला निवासी पीतांबर उर्फ भोले (35 वर्ष) पिता झाड़ी राम, बरहापुर से धमधा की ओर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि बस चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस हृदयविदारक घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर है। जहां एक ओर शादी के घर में बैंड-बाजे की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by "HASTE RAHO"1
- बिना वैध डिग्री एलोपैथी उपचार करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लांजी के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथी पद्धति से चिकित्सा करने वाले सालस परवेंदर सिंह के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि श्री सालस परवेन्दर सिंह आर, पिता श्री रनवीर सिंह सरदार, निवासी शिवाजी वार्ड क्रमांक 04, लखनादोन, जिला सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम बोलेगांव, तहसील लांजी में बिना राज्य शासन से मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय अर्हता के मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसकी प्रति जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं पंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।1