Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बुशैहर में राजा विक्रमादित्य सिंह का जनता ने किया भव्य स्वागत, और राजा विक्रमादित्य सिंह ने हजारों की तादाद में उमड़ी जनता को संबोधित करते हुए कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
रामपुर बुशैहर में राजा विक्रमादित्य सिंह का जनता ने किया भव्य स्वागत, और राजा विक्रमादित्य सिंह ने हजारों की तादाद में उमड़ी जनता को संबोधित करते हुए कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dev Raj Thakur1
- हिमाचल की आवाज़ रामपुर बुशहर में नए विकास कार्यों पर उठे सवाल, केंद्र योजनाओं पर निर्भरता का आरोप — कौल सिंह नेगी1
- रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील के धाउगी जीरो पॉइंट के पास सोमवार रात करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तांदी निवासी किशोरी लाल अपनी कार (HP 87 AA 6700) में फाग मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। मौत को सामने देख लगाई छलांग जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित हुई, किशोरी लाल ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर छलांग लगा दी। कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए पार्वती नदी के किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात में यहां का डंगा ढह गया था, जिसे 6 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लगाया गया। विभाग की इसी ढिलाई के कारण आज यह हादसा पेश आया है। सैंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एस.पी. कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है।1
- शिमला पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा मर्डर का आरोपी जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र से एक संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना ठियोग में BNS की धारा- 103(1) तहत ग्राम जराई से जुड़े एक संदिग्ध हत्या मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह जब जगदीश डेरे पर पहुंचे, तो दोनों कमरे बंद मिले। पहले कमरे में कोई नहीं था, जबकि दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसकी सांस नहीं चल रही थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि सुरेश ने रात के दौरान घटना को अंजाम दिया और परिवार सहित फरार हो गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और FSL जुनगा ने निरीक्षण किया, जबकि DSP ठियोग ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच के लिए SIT गठित की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर खुफिया सूचना मिली कि आरोपी शरमला पंचायत के गांव शर्मठू में छिपा है। 1 मार्च को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। VO—- यह मामला ग्राम जराई निवासी जगदीश के बयान पर दर्ज हुआ था। उन्होंने अपने बाग में बने डेरे के दो कमरों में काम के लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया हुआ था। परिवार में सुरेश, उसकी पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे और भांजा धनी राम शामिल थे। जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते एक कृषि उपकरण को हथियार बनाकर धनी राम की हत्या कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है। शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को 24 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला1
- Post by Himachal Update 24 News9
- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बेरी रेललाईन का कार्य जारी है। 2027 तक इस रेललाईन के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत प्रशासन की ओर से भी संबधित कंपनियों को कार्य करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को इस रेललाईन के तहत निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। भानुपल्ली-बेरी रेललाईन के निर्माण कार्य में इस बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्सा इंफ्रा इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरा किया गया। इस एस्केप टनल का कार्य गत अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। करीब आठ माह बाद यह कार्य पूरा किया गया है। हालांकि अभी तक साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल का महज साढ़े सात सौ मीटर हिस्सा ही आपस में जुड़ा है। मेन टनल ब्रेकथ्रू होने के लिए अभी समय लगेगा। बताया जा रहा है कि यह एस्केप टनल करीब छह माह पहले भी तैयार हो सकती थी, लेकिन टनल पर आबादी होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कार्य किया गया। ब्लास्टिंग को लेकर भी प्रतिबंध रहा। अन्य कारण भी इसमें सामने आए। लेकिन फिर भी कंपनी की ओर से प्रयास किए गए कि जल्द ही इन कार्य को पूरा किया जाए। कंपनी अधिकारियों की मानें तो यह साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल आपात परिस्थितियों के लिए बनाई जा रही है। मेन टनल के कार्य को लेकर अभी लंबा समय लग सकता है। लेकिन प्रारंभिक चरण में एस्केप टनल को आपस में जोड़ा गया है। इस निर्माण कार्य के तहत आगामी दो माह में अन्य टनल भी ब्रेकथ्रू करने का लक्ष्य कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया है। उधर, एस्केप टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रौशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस ब्रेकथ्रू से परियोजना के निर्माण कार्य में गति आने के साथ-साथ क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। बॉक्स: भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। जल्द ही इस टनल के कार्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस एस्केप टनल को ब्रेकथ्रू करने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयास सफल रहे हैं। हितेश जायसवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर बॉक्स: बता दें कि भानुपल्ली-बेरी निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कार्य जारी है। सुरंग, पुल, ट्रैक और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। 2027 के अंत तक इस कार्य को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के कोट तुन्नु से लेकर बिलासपुर सदर के भराड़ी तक रेलवे परियोजना निर्माणाधीन है।2
- 🔥 धर्मपुर की धरती से हुंकार! 🔥 अब बहुत हो चुका! अब सहनशक्ति जवाब दे चुकी है! धर्मपुर की जनता अब चुप नहीं बैठेगी — अब जवाब भी देगी और हिसाब भी लेगी! सालों से सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी और Indian National Congress ने धर्मपुर को सिर्फ आश्वासनों में उलझाए रखा। ❓ नौजवान बाहर क्यों भटक रहा है? ❓ अस्पतालों में सुविधाएँ अधूरी क्यों हैं? ❓ गांवों की सड़कें आज भी टूटी क्यों हैं? जनता सब देख रही है। जनता सब समझ रही है। और अब जनता चुप नहीं रहेगी! दारता गद्दीधार टिहरा की सभा ने बता दिया — जब जनसैलाब उठता है तो राजनीति की दिशा बदलती है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर का स्वागत सिर्फ सम्मान नहीं था — वह चेतावनी थी उन लोगों के लिए जो धर्मपुर को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। 📢 30/03/2026 — संधोल गवाह बनेगा कि धर्मपुर अब किसी के पीछे चलने वाला नहीं, अपना रास्ता खुद बनाने वाला है! 🚩 यह संघर्ष सत्ता के खिलाफ नहीं — व्यवस्था की जड़ता के खिलाफ है। 🚩 यह आवाज विरोध की नहीं — स्वाभिमान की है। अब फैसला साफ है — या तो पुरानी राजनीति चलेगी, या धर्मपुर की नई ताकत उठेगी! झुकेंगे नहीं। डरेंगे नहीं। रुकेंगे नहीं। जय देवभूमि! 🚩🔥1
- Post by Dev Raj Thakur1