उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों, ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। *उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद* पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। *रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट* पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। *पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा* घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों,
ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। *उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद* पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। *रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट* पुलिस में
शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। *पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा* घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के
समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश बृजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश1
- 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?4
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू1
- सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- पन्ना देवेंद्र नगर के मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका पन्ना देवेंद्र नगर के मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका मध्य प्रदेश के देवेंद्र नगर स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू देवेंद्र नगर में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक जुट होकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और समय रहते आग पर नियंत्रण पाय (पुलिस अधिकारी का वक्तव्य) "घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमारी टीम ने लगातार एकजुट होकर कड़ी मेहनत की और समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक दृष्टि में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंप्यूटर सिस्टम आदि उपकरण रखे हुए थे, जहां शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी है। मामले की आगे जांच की जा रही है।" आग लगने के प्राथमिक कारणों में कंप्यूटर उपकरणों के पास शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि पुलिस और स्थानीय टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल नुकसान के आंकलन और घटना के अन्य कारणों की जांच जारी है। देवेंद्र नगर: मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में लगी भीषण आग। त्वरित कार्रवाई: पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। कारण: शुरुआती जांच में कंप्यूटर उपकरण में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका। जांच जारी: पुलिस और प्रशासन द्वारा नुकसान के आंकलन की जांच शुरू।2
- बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क2
- अवैध शराब के विरुद्ध दमोह पुलिस का बड़ा प्रहार: जिले के विभिन्न थानों द्वारा सघन छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, सैकड़ों लीटर लहान और भट्टियां नष्ट1
- मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान। मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - *डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री*1