बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी
हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
- 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?4
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू1
- बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग! बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!1
- देवेंद्रनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔥 मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप 🚨 देवेंद्रनगर। नगर के मुख्य बाजार स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बैंक के अंदर रखे दस्तावेज, उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर — राहुल मिश्रा2
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।4
- रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari1
- पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगर में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित मंचीय समारोह से हुई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशनी यादव, अध्यक्ष बाबूलाल यादव तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव, रामप्रसाद यादव, रवि यादव, दशरथ यादव, साहब सिंह यादव एवं पूनम यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से संगठित रहने, शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की भक्तिमय धुनों पर हजारों युवा "जय यादव, जय माधव" के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा एवं गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने राधा-कृष्ण की झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा नगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव (सरपंच, मोहाना) ने किया। जिलेभर से उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय बना दिया।4
- बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क2