रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari
रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari
- रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari1
- बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क2
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू1
- सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत, बोले- कोई वंचित नहीं रहेगा चित्रकूट। मंदाकिनी की भयावह बाढ़ के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने रामघाट का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया, रैन बसेरा में पीड़ितों से मिले। रामायण मेला परिसर में 800 परिवारों को 50 किलो की 26 सामान वाली राहत किट बांटी। सीएम ने कहा- जनहानि न होना कामतानाथ का आशीर्वाद है, डबल इंजन सरकार साथ खड़ी है। जिनके घर बहे, उन्हें पीएम/सीएम आवास और जमीन का पट्टा मिलेगा। अतिक्रमण पर समीक्षा होगी। बाक्स की ख़बर सीएम दौरे से पहले सपा नेता हाउस अरेस्ट3
- "ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय। हाथ जोड़ अरजी करूं, विद्या वर दे मोय॥" प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!1
- प्रति, श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय, जिला मैहर, मध्यप्रदेश। विषय: ग्राम जरियारी एवं बुड़ेरुआ को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त नहर की पुलिया के बगल से तत्काल अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाए जाने तथा पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार एवं इंजीनियर के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत जरियारी एवं बुड़ेरुआ सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाली नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग बंद किया जाना उचित है, किंतु इसके कारण ग्रामीणों तथा विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक डायवर्सन मार्ग निर्धारित किया गया है, किंतु उक्त मार्ग की दूरी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का अतिरिक्त समय और धन खर्च हो रहा है। साथ ही, लंबी दूरी के कारण छात्र-छात्राओं को समय पर विद्यालय पहुंचने एवं वापस आने में भी परेशानी हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिया की स्थायी मरम्मत में यदि समय लगना है, तो तब तक पुलिया के बगल से मिट्टी डालकर सुरक्षित एवं अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आवागमन सुचारू हो सके और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके साथ ही, ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया का निर्माण होने के लगभग 14 माह के अंदर ही पुलिया क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोग की गई सामग्री पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। अतः पुलिया निर्माण कार्य की तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराना आवश्यक है। यदि जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता-विहीन सामग्री का उपयोग अथवा निर्माण मापदंडों में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार, इंजीनियर एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों की जवाबदेही निर्धारित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाए। अतः हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं— 1. पुलिया के बगल से तत्काल मिट्टी डालकर सुरक्षित अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाया जाए, ताकि बच्चों एवं ग्रामीणों का आवागमन सुचारू हो सके। 2. क्षतिग्रस्त नहर पुलिया की शीघ्र स्थायी मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए। 3. पुलिया निर्माण की तकनीकी एवं गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 4. यदि जांच में गुणवत्ता-विहीन सामग्री अथवा निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं इंजीनियर सहित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि उक्त जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए तीन दिवस के अंदर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित नहीं किया जाता तो समस्त ग्रामवासी जनाक्रोश प्रदर्शन एवं चक्का जाम के लिए बाध्य होगें जिसकी समस्त जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। दिनांक: 06 सितंबर 2026 स्थान: बुड़ेरुआ पुलिया, मैहर (म.प्र.) भवदीय समस्त ग्रामवासी ग्राम जरियारी एवं बुड़ेरुआ तहसील एवं जिला मैहर (म.प्र.) मो. 7509878020 प्रति, श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय, जिला मैहर, मध्यप्रदेश। विषय: ग्राम जरियारी एवं बुड़ेरुआ को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त नहर की पुलिया के बगल से तत्काल अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाए जाने तथा पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार एवं इंजीनियर के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत जरियारी एवं बुड़ेरुआ सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाली नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग बंद किया जाना उचित है, किंतु इसके कारण ग्रामीणों तथा विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक डायवर्सन मार्ग निर्धारित किया गया है, किंतु उक्त मार्ग की दूरी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का अतिरिक्त समय और धन खर्च हो रहा है। साथ ही, लंबी दूरी के कारण छात्र-छात्राओं को समय पर विद्यालय पहुंचने एवं वापस आने में भी परेशानी हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिया की स्थायी मरम्मत में यदि समय लगना है, तो तब तक पुलिया के बगल से मिट्टी डालकर सुरक्षित एवं अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आवागमन सुचारू हो सके और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके साथ ही, ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया का निर्माण होने के लगभग 14 माह के अंदर ही पुलिया क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोग की गई सामग्री पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। अतः पुलिया निर्माण कार्य की तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराना आवश्यक है। यदि जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता-विहीन सामग्री का उपयोग अथवा निर्माण मापदंडों में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार, इंजीनियर एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों की जवाबदेही निर्धारित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाए। अतः हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं— 1. पुलिया के बगल से तत्काल मिट्टी डालकर सुरक्षित अस्थायी डायवर्सन मार्ग बनाया जाए, ताकि बच्चों एवं ग्रामीणों का आवागमन सुचारू हो सके। 2. क्षतिग्रस्त नहर पुलिया की शीघ्र स्थायी मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए। 3. पुलिया निर्माण की तकनीकी एवं गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 4. यदि जांच में गुणवत्ता-विहीन सामग्री अथवा निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं इंजीनियर सहित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि उक्त जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए तीन दिवस के अंदर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित नहीं किया जाता तो समस्त ग्रामवासी जनाक्रोश प्रदर्शन एवं चक्का जाम के लिए बाध्य होगें जिसकी समस्त जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। दिनांक: 06 सितंबर 2026 स्थान: बुड़ेरुआ पुलिया, मैहर (म.प्र.) भवदीय समस्त ग्रामवासी ग्राम जरियारी एवं बुड़ेरुआ तहसील एवं जिला मैहर (म.प्र.) मो. 75098780201
- *बाबा उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ की पुण्यतिथि पर मैहर बैंड के कलाकारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *बाबा उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ की पुण्यतिथि पर मैहर बैंड के कलाकारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि* मैहर - मैहर विश्वविख्यात संगीत साधक एवं पद्म श्री बाबा उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ की पुण्यतिथि पर मैहर बैंड के कलाकारों ने मैहर स्थित बाबा के मदीना भवन एवं मजार पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाकारों द्वारा मजार पर पुष्प अर्पित कर धूप-बत्ती जलाई गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा की स्मृति को नमन किया गया। इस अवसर पर मैहर बैंड के कलाकारों ने बाबा उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ के स्वयं निर्मित नल तरंग वाद्य से उनकी प्रिय धुन प्रस्तुत कर संगीतमय श्रद्धांजलि दी। बाबा द्वारा निर्मित यह अनूठा वाद्य उनकी रचनात्मकता और संगीत साधना का अद्भुत उदाहरण है। बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बेकार पड़ी बंदूकों की नलियों से बाबा ने नल तरंग का निर्माण किया था। यह वाद्य आज भी देश-विदेश के विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा की संगीत विरासत को जीवंत बनाए हुए है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मैहर बैंड के कलाकारों ने सहभागिता की। कलाकारों ने कहा कि बाबा उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ की संगीत साधना, अनुशासन और समर्पण भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। मैहर घराने की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाना ही बाबा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।3
- बाढ़ के बाद चित्रकूट में स्वच्छता अभियान जारी जनपद पंचायत मझगवां अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव एवं पंचायत स्टाफ श्रमदान कर चित्रकूट के प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्य में जुटे हैं। सामूहिक प्रयासों से सफाई अभियान तेजी से जारी है और कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। — श्री राहुल पाण्डेय, सीईओ जनपद पंचायत मझगवां1