logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।

10 hrs ago
user_Shiva yadav
Shiva yadav
Media and information sciences faculty गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना

की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को

झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए

हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।
    4
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा
गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा
गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक
दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम
इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात
बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है।
विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।
    user_Shiva yadav
    Shiva yadav
    Media and information sciences faculty गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग! बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
    1
    बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु Panna, Madhya Pradesh•
    59 min ago
  • 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    4
    68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?

68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?
रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा 
बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं।
उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल
सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं।
विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला
क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है।
विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है।
PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार”
इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा?
सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल?
सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ?
क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई?
और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    1
    देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप 
देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवेंद्रनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔥 मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप 🚨 देवेंद्रनगर। नगर के मुख्य बाजार स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बैंक के अंदर रखे दस्तावेज, उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर — राहुल मिश्रा
    2
    देवेंद्रनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

🔥 मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप

🚨
देवेंद्रनगर। नगर के मुख्य बाजार स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बैंक के अंदर रखे दस्तावेज, उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
न्यूज़ 
🎤 रिपोर्टर — राहुल मिश्रा
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    1
    @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
@बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    user_JK NEWS 24*7
    JK NEWS 24*7
    News Anchor पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग
ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग 
आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    22 hrs ago
  • बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
    2
    बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत!

रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा
पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़  
बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता
बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत!
गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है।
वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?
➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है?
➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है?
➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा
पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.