logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

@बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।

13 hrs ago
user_JK NEWS 24*7
JK NEWS 24*7
News Anchor पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

@बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    1
    @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
@बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    user_JK NEWS 24*7
    JK NEWS 24*7
    News Anchor पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    1
    देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप 
देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।
    4
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, लिया स्थिति का जायजा
गढ़ी पड़रिया और बसौरा में दो मासूमों की नाले में बहने से मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा
गुनौर। गुनौर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने गढ़ी पड़रिया, बसौरा, ककरहटी एवं अमंगंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
गढ़ी पड़रिया में 14 वर्षीय दिव्यांशु के निधन से शोक
दौरे के दौरान ग्राम गढ़ी पड़रिया में अत्यंत दुखद घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री दिवाकर शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शुक्ला का नाले में बह जाने के कारण असमय निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने कहा कि इतनी कम उम्र में दिव्यांशु का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बसौरा में 8 वर्षीय अमन की मौत से गांव में मातम
इसी दौरान ग्राम बसौरा में भी हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी श्री भारत चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अमन चौधरी की नाले में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई। मासूम अमन के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमन चौधरी के घर पहुंचकर शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दोनों मासूम बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और मन को झकझोर देने वाला है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
ककरहटी और अमंगंज में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात
बाढ़ प्रभावित ककरहटी क्षेत्र में भी विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। यहां पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने से स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं अमंगंज में भी बाढ़ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है।
विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का स्तर पूरी तरह सामान्य होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन पूरी ताकत से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी ताकत, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनजीवन जल्द सामान्य होने की प्रार्थना
विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन सभी मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
अंत में विधायक ने किशोर जी से प्रार्थना की कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो, सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित रहें और क्षेत्र में जल्द से जल्द जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो।
    user_Shiva yadav
    Shiva yadav
    Media and information sciences faculty गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर। एंकर– पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगरी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा से पहले श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने समाज को संगठित रहने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। डीजे की भक्तिमय धुनों और 'जय यादव, जय माधव' के जयघोष के बीच हजारों युवा उत्साह से झूमते और नृत्य करते नजर आए। जैसे-जैसे शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा और गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर राधा-कृष्ण की झांकी का भव्य स्वागत किया। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पन्ना नगरी गूंजती रही और जगह-जगह उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव, सरपंच मोहाना ने किया। जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
    3
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला पन्ना मध्यप्रदेश।

हेडलाइन–
पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर।
एंकर–
पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगरी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शोभायात्रा से पहले श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने समाज को संगठित रहने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
इस दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
डीजे की भक्तिमय धुनों और 'जय यादव, जय माधव' के जयघोष के बीच हजारों युवा उत्साह से झूमते और नृत्य करते नजर आए। जैसे-जैसे शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया।
शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा और गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया।
रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर राधा-कृष्ण की झांकी का भव्य स्वागत किया। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पन्ना नगरी गूंजती रही और जगह-जगह उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव, सरपंच मोहाना ने किया। जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    22 hrs ago
  • बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग! बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
    1
    बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु Panna, Madhya Pradesh•
    14 min ago
  • 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    4
    68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?

68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?
रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा 
बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं।
उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल
सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं।
विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला
क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है।
विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है।
PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार”
इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा?
सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल?
सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ?
क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई?
और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • कटनी स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बवाल! यात्री और टीसी में विवाद, VIDEO वायरल मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या टिकट चेकिंग के दौरान यात्री से इस तरह का व्यवहार उचित है? यदि कर्मचारी और यात्री के बीच विवाद की स्थिति बनती है तो क्या उसे शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता? वायरल वीडियो को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी सच्चाई क्या है।
    1
    कटनी स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बवाल! यात्री और टीसी में विवाद, VIDEO वायरल
मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या टिकट चेकिंग के दौरान यात्री से इस तरह का व्यवहार उचित है? यदि कर्मचारी और यात्री के बीच विवाद की स्थिति बनती है तो क्या उसे शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता?
वायरल वीडियो को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी सच्चाई क्या है।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों, ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। *उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद* पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। *रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट* पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। *पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा* घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    4
    उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद:
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल।


उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद:
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल।
उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर  एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों, ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
*उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद*
पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
*रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट*
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित  अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
*पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा*
घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.