Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के पचखरी में किसानों का धरना जारी, बिजली और नहर में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किसान राजेश यादव
Ajay Singh
चंदौली के पचखरी में किसानों का धरना जारी, बिजली और नहर में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किसान राजेश यादव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेशः उप मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की फरियाद आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ: विधानभवन सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री ने 7 कालिदास मार्ग पर सुनी जनता की फरियाद 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। विधान भवन में तृतीय सत्र-2026 में सदन की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग,लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सामाजिक एवं स्थानीय समस्याएं रखीं। केशव मौर्य ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित विभागों तथा जनपदों के अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त मंच है। प्रदेश सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।1
- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा मंच की अहम बैठक ,चोलापुर ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारियों ने अगला कार्यक्रम और विस्तार पर की चर्चा वाराणसी क्षेत्र चोलापुर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा मंच जनपद वाराणसी के समस्त पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को विकासखंड चोलापुर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव ने की कार्यक्रम और विस्तार पर हुई चर्चा बैठक में अटेवा मंच के अगले कार्यक्रमों के साथ-साथ वाराणसी जनपद में संगठन के विस्तारीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल कराने के लिए आंदोलन को और तेज करने पर सहमति जताई बैठक में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर विनोद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष, रामसेवक यादव जिला महामंत्री, गुलाब चंद्र कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष सहित तमाम जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेविकासखंड चोलापुर से ब्लॉक जेई विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव, अखिलेश यादव, विजय कुमार, मनोज सरोज, वीरेंद्र कुमार, मिथुन यादव, दीपक मौर्य, संतलाल यादव, अशोक यादव, अशोक कुमार यादव, अशोक कनौजिया, जमालुद्दीन, जमीदार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान और धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।1
- चौबेपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि *थाना बभनी, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लूटे गए सम्पूर्ण आभूषण (कुल कीमत ₹62,22,500), अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी1
- चंदौली के पचखरी में किसानों का धरना जारी, बिजली और नहर में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किसान राजेश यादव1
- काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।1
- दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार2